May 4, 2024 : 7:36 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

31 जुलाई का राशिफल:मकर सहित 6 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, रुके काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के भी योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (31st July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष और मीन राशि वाले लोगों को रहना होगा संभलकर, कामकाज में रुकावटें आने का अंदेशा है

31 जुलाई, शनिवार को अश्विनी नक्षत्र होने से सौम्य योग बन रहा है। इस शुभ योग का फायदा 6 राशियों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज वृष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 4 राशि वालों को जॉब और बिजनेस में जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। लेकिन रुकावटें भी आ सकती हैं। वहीं, मेष और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन 2 राशियों का सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज परिवारजनों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। संतान के कैरियर संबंधी कोई सूचना भी मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
नेगेटिव- किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यो में दिलचस्पी ना लें। अन्यथा बेवजह आप फंस सकते हैं या कोई इल्जाम लग सकता है। संतान की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की भी जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अभी पक्ष में नहीं है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- घर में किसी तरह के परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उसे क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। जिससे आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अपने घर की व्यवस्था को भी बेहतरीन बनाकर रखें क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से परिजनों को परेशानी हो सकती हैं। विद्यार्थियो तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और कैरियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। निश्चित ही आपको कोई उचित रास्ता मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों जल्दी ही अपना मनचाहा स्थान प्राप्त करेंगे, इसलिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें।
लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक आघात लगने से दरार पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव की वजह से सिर दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें। इससे आप दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। उसका भरपूर सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। उन्हें उचित मार्गदर्शन करने में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।
व्यवसाय– मशीनरी, कारखाने से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय तुरंत उस पर काम करना शुरू कर दें। आज रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन अथवा उधारी ना करें। ऑफिस में कार्यभार अत्यधिक रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- जुकाम और खांसी की शिकायत रहेगी। प्रदूषित वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। काफी समय बाद अपने लोगों से मिलना बहुत अधिक सुकून प्रदान करेगा और आप नई उर्जा के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- किसी के भी व्यक्तिगत मामले में अपना हस्तक्षेप ना करें। इससे आपसी संबंधों में खटास आ सकती हैं। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाओं को अभी स्थगित रखें। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी भी समस्या में अपने भाई या करीबी दोस्त की मदद जरूर लें। उनकी सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद ना होने दें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी से बचने के लिए अपना खानपान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- आज अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको आत्मिक सुकून ही मिलेगा। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- परंतु अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से कहासुनी होने की भी आशंका है। घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमीं ना आने दें तथा उनकी सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जो कार्य रुके हुए थे, आज उनमें कुछ गति आएगी। जिससे घर में भी सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा और आप निश्चिंत होकर अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- परंतु व्यर्थ के दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्यों को ही प्राथमिकता दें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इस समय कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
लव-दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व कंधों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- अवसरवादी बने तथा हर अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हैं। आपको आपकी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कुछ समय किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- किसी अप्रिय घटना की वजह से मन उदास रहेगा। आर्थिक मामलों में भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसान दे सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम करने का जोश और जज्बा आप में गजब का रहेगा। सहकर्मियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। परंतु किसी गैर कानूनी काम को करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फंस सकते हैं।
लव- प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार आएगा। और आप खुद को पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्मनिरीक्षण तथा आत्म मनन में भी जरूर लगाएं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। इस समय सोच समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्टि महसूस करेंगे। अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। ख्याली दुनिया से बाहर निकले। बहुत अधिक सोच विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- महिला वर्ग अपने व्यवसाय अथवा जॉब को लेकर जागरूक रहेंगी। इस समय कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। सिर्फ अपने सहयोगियों और कर्मचारियों से व्यवहार करते समय धैर्य और संयम रखें।
लव- प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति भी मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है। इसलिए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।
नेगेटिव- किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से मूड खराब रहेगा। परंतु इस समय सकारात्मक बने रहना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए भी मानहानि का कारण बनेगा।
व्यवसाय- इस समय कामकाज को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। साझेदारी के विषय में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग को नौकरी के लिए कंपनियों से कोई नियुक्ति पत्र मिल सकता है।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके सुखी जीवन में जहर घोल सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ कमजोर है। इस समय अपने इलाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आप अपनी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली द्वारा कोई भी कार्य निकलवाने में सक्षम रहेंगे और उचित सफलता भी मिलेगी। हालांकि दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी।
नेगेटिव- परंतु अपने अहम पर अंकुश लगाकर रखें। इस वजह से कुछ संबंध खराब भी हो सकते हैं। समय की कीमत को पहचाने। उचित समय पर काम ना करने से आपको भी नुकसान होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ नहीं योजनाएं बनेंगी। लंबित पड़े हुए कार्यो को निपटाने का भी अनुकूल समय है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद दूर होंगे। नौकरी में आपका कोई लक्ष्य पूर्ण होगा और तरक्की भी संभव है।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को एक दूसरे के लिए समय निकालना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य- दवाइयों की बजाय व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। तथा आप शांति पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें। किसी भविष्य संबंधी योजना पर भी गंभीरता से विचार हो सकता है।
नेगेटिव- किसी खास वस्तु की चोरी होने या खो जाने की स्थिति बन रही है। इसलिए अपनी चीजों की संभाल खुद करें। पिता-पुत्र में हल्की-फुल्की नोकझोंक की स्थिति बन रही है। अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में हर छोटी से छोटी बात को गंभीरता से लें। इससे आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। हालांकि मंदी और वर्तमान वातावरण का नकारात्मक असर व्यवसाय पर पड़ रहा है। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास ना करें।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड संबंधी जांच अवश्य करवाएं। अपने इलाज में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत व कार्यों का भरपूर परिणाम मिलेंगे। किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करते जाएं, सफलता निश्चित है। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- परंतु बातचीत के लहजे में सावधानी बरतना भी जरूरी है। गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अति आत्मविश्वास रखना आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा बेहतर होगा कि अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें।
व्यवसाय- आप किसी भी व्यवसायिक काम को निकलवाने में सफल रहेंगे। परंतु उधारी संबंधी लेन-देन ना करें क्योंकि वापस आने की संभावना कम है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोग कार्य की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। लॉन्ग ड्राइव पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप अपने आपको ऊर्जावान तथा प्रफुल्लित महसूस करेंगे। सिर्फ काम की अधिकता की वजह से कुछ थकान भी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

खबरें और भी हैं…

Related posts

घर पर बनाएं 4 तरह की कॉफी, मसाला और चॉकलेट कॉफी डिप्रेशन दूर करके रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाएगी; शेफ अनस से जानिए इसकी रेसिपी

News Blast

सवाल- मास्क पहनना जरूरी है क्या? एक्सपर्ट बोले; स्वस्थ व्यक्ति को जरूरी नहीं, लेकिन खांसने वालों से 6 फीट दूर रहें

News Blast

दुख को कभी खुद पर हावी न होने दें, हर दुख से छुटकारा पाने का कोई न कोई उपाय जरूर होता है

News Blast

टिप्पणी दें