May 3, 2024 : 2:50 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

बुध ग्रह 8 अगस्त तक रहेगा कर्क राशि में:बुध के राशि परिवर्तन से अर्थव्यवस्था तो सुधरेगी लेकिन लोगों में असंतोष भी बढ़ेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Budh Rashi Parivartan (Transit) July And August 2021; Rashifal (Astrological) Predictions OF Business, Carrier, Job, Stock Market, Gold And Silver Market Price

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बुध की चाल में बदलाव होने से मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान

25 जुलाई, को बुध ग्रह कर्क राशि में आ गया है। इस राशि में सूर्य पहले से ही है। जिससे अब बुध और सूर्य से बुधादित्य योग बन रहा है। ये अपने आप में एक राजयोग है। इस शुभ संयोग के प्रभाव से देश में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे। साथ ही इस ग्रह के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 4 राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा। 8 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ जाएगा।

अर्थव्यवस्था में सुधार के योग लेकिन लोगों में असंतोष भी
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक बुध के राशि बदलने से देश में नई आर्थिक योजनाएं बनेंगी। जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। लेन-देन और निवेश बढ़ेगा। साथ ही कई लोगों की आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। मजदूर और दलित वर्ग में असन्तोष बढ़ेगा। देश में कुछ जगहों पर उग्र आंदोलन या प्रदर्शन भी होने के योग बन रहे हैं।

लोगों में बीमारियों का डर बना रहेगा। सत्ता के लिए विपक्ष का संघर्ष बढ़ेगा और सरकार के लिए तनाव वाले हालात भी रहेंगे। बुध से एक राशि आगे मंगल रहेगा। इस कारण मौसम से परेशानी बनी रहेगी। किसानों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम में अचानक और तेजी से बदलाव भी हो सकता है। शेयर बाजार और कीमती धातुओं के दामों में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

5 राशियों के लिए शुभ
8 अगस्त तक मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय है। लेकिन मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों पर बुध ग्रह का मिला-जुला असर पड़ेगा। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कुछ लोग नया और बड़ा निवेश करने की बड़ी योजनाएं बनाएंगे। वहीं अशुभ असर से कुछ लोगों को आर्थिक हानि होने की आशंका है।

शुभ: मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि
कर्क राशि में बुध के आ जाने से मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

अशुभ : मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि
कर्क राशि में बुध के आने से मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 4 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सामान्य : वृष, वृश्चिक और मीन राशि
बुध के राशि परिवर्तन से वृष, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 3 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

चौंकाने वाली रिसर्च:जलवायु परिवर्तन के कारण इंसानों की लम्बाई घट सकती है और दिमाग सिकुड़ सकता है, इंसानों के 300 जीवाश्मों की जांच में हुआ खुलासा

News Blast

कोरोना के चलते अमेरिका और ब्रिटेन में टेलिमेडिसिन का दौर शुरू, मरीज वॉइस और वीडियो कॉल करके डॉक्टर से ले रहे सलाह

News Blast

पति की लंबी उम्र के लिए  6 अगस्त को की जाएगी कजरी तीज की पूजा, चंद्रमा को अर्घ देने के बाद खोला जाता है व्रत

News Blast

टिप्पणी दें