May 3, 2024 : 10:41 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: बीते दिन 4.74 लाख नए मामले दर्ज हुए, 6990 संक्रमितों की मौत; अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- स्पेन और पुर्तगाल घूमने न जाएं

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak World Cases & Vaccination LIVE Updates; USA India Brazil France Russia Turkey UK Argentina Novel Corona Covid 19 Death Toll World Today Italy Germany Coronavirus News

वॉशिंगटन डीसी2 घंटे पहले

कॉपी लिंक

दुनिया में सोमवार को कोरोनावायरस के 4 लाख 74 हजार मामले सामने आए हैं। 6990 संक्रमितों की इससे मौत हुई है। अमेरिका में कल 39 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं। मामलों में इजाफे के बीच अमेरिका के डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन डिपार्टमेंट ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे स्पेन, पुर्तगाल, साइप्रस और किरगिस्तान घूमने न जाएं।

ब्रिटेन में बीते दिन 24,950 मामले सामने आए। यह तीन हफ्ते में एक दिन में सबसे कम नए मामले हैं। 20 जुलाई को ब्रिटेन में 45,882 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो कि फरवरी के बाद एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था। हालांकि अमेरिका ने अभी ब्रिटेन पर लगा ट्रैवल बैन हटाने से इनकार कर दिया है।

दुनिया में कल 6990 संक्रमितों की मौतपिछले 24 घंटे में दुनिया में 4.74 लाख लोग संक्रमित पए गए हैं, जबकि 6990 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही दुनिया में कोरोना के कुल केस 19 करोड़ 49 लाख हो गए हैं। कोरोना से अब तक 41 लाख 75 हजार लोगों ने जान गंवाई है। हालांकि कल 9565 लोगों ने इसे मात भी दी। अब तक इससे ठीक होने वालों का आंकड़ा 17 करोड़ 67 लाख हो गया है।

पाकिस्तान में 10 लाख संक्रमितों का आंकड़ा पारपाकिस्तान में सोमवार को 3,752 मामले दर्ज किए गए। यह 21 मई को दर्ज किए गए 4007 मामलों के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पास पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 23,048 हो गई है। देश में कोरोना की चौथी लहर के बीच यहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 7.51% पहुंच गई है।

फ्रांस में कोविड पास व्यवस्था लागूफ्रांस में बीते दिन 15,242 नए मामले सामने आए और 6 संक्रमितों की मौत हुई। फ्रांस सरकार ने यहां पर कोरोना पास की व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को एक पास दिया जाएगा जिससे उन्हें सार्वजनिक जगहों पर एंट्री मिलेगी। यह नियम फिलहाल केवल वयस्कों पर लागू हुआ है लेकिन 30 सितंबर से यह 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों पर भी लागू होगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

एलओसी पहुंचे आर्मी चीफ बाजवा ने कहा- कश्मीर विवादित क्षेत्र, अगर इसमें राजनीतिक और सैन्य तरीके से चुनौती दी गई तो माकूल जवाब देंगे

News Blast

खुशखबरी! भोपाल रेल मंडल के यात्रियों के लिए रेल किराए में मिलेगी 5% की छूट, बस करना होगा ये काम

News Blast

महामारी के बीच गोल्फ खेलने पहुंचे ट्रम्प, वर्जीनिया के गोल्फ कोर्स में बिना मास्क के नजर आए

News Blast

टिप्पणी दें