May 3, 2024 : 2:08 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

27 जुलाई का राशिफल:मंगलवार को एक शुभ और 1 अशुभ योग बनने से सात राशियों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (27th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • 5 राशि वालों को जॉब और बिजनेस में मिलेगा सितारों का साथ

27 जुलाई, मंगलवार के ग्रह नक्षत्र शोभन नाम का शुभ योग बन रहा है। साथ ही शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्य नाम का अशुभ योग भी रहेगा। इस कारण सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक आज 12 में 7 राशियों की जॉब और बिजनेस पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। वहीं 5 राशियों को सितारों का साथ मिलेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। इससे चल रही गलतफहमिया सुलझ जाएंगी। धर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी।
नेगेटिव- बच्चों को अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। फालतू की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाए। पुराने मुद्दे को लेकर संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी बन रही है। परंतु सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगी।
व्यवसाय- मीडिया तथा कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनाने का प्रयास करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। उन के द्वारा चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बनाएगा।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी किसी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करें। खोने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर किसी कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि किसी भी गतिविधि में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण हो जाएंगे। कोई आर्थिक समस्या होने पर आपको अपने मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति रह सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। इन कमियों में सुधार लाएं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- व्यवसायिक स्थल पर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दिक्कत हो तो अनुभवी सदस्यों की मदद अवश्य लें। आपको उचित समाधान मिलेगा। हालांकि व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनाव मुक्त भी रखेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी किसी समस्या को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा। प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें।
व्यवसाय- राजनैतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति अभी सामान्य ही बनी रहेगी। कोई मशीनरी आदि खराब होने पर बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े किसी मित्र की पावर आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा।
नेगेटिव- अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठाकर आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों को अभी परीक्षा संबंधित तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आज कार्य संबंधी नीतियों पर विचार विमर्श होगा तथा आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली हैं। ऑफिस में पेपर और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें।।
लव- पति-पत्नी घर की किसी समस्या को आपसी सामंजस्य से द्वारा सुलझाने का प्रयास करेंगे। घर का वातावरण भी खुशनुमा होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- अपनी छिपी हुई आंतरिक प्रतिभा को पहचाने और उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएं। इससे आपको बहुत ही मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधाओं में भी व्यतीत होगा। सभी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी या मित्र की सहायता से आपका कोई विशेष प्रयोजन पूरा हो सकता है। परंतु अपने शंकालु और जिद्दी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। युवा वर्ग को अपना टारगेट हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी वजह से रुकावटें आ सकती हैं। अभी ग्रह गोचर आपके पक्ष में ज्यादा उचित नहीं है। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार ना लें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घरेलू कार्यों में रुचि बनी रहेगी तथा रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनेगी। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका नेतृत्व रहेगा।
नेगेटिव- परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। हालांकि थोड़ी सी सावधानी से आप परेशानियों से बच जाएंगे। अगर कोई मुकदमे संबंधी कार्यवाही चल रही है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। परंतु आप अपनी इच्छापूर्ति में सफल भी होंगे। आपके कार्य करने की तकनीक प्रभावशाली रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को भी मूर्तरूप देने का प्रयास रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद व मधुर रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द या बदन दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। परंतु दिल की बजाए दिमाग से काम लेना जरूरी है।
नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी से भी मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है जिसका असर पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- कामकाज में ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आर्थिक मामलों में आपका निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। ऑफिस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। इसकी वजह से नौकरी में भी परेशानी आएगी।
लव- प्रेम और रोमांस के मामलों में और अधिक आकर्षण बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच में संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिरदर्द रहेगा। कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आपकी किसी समस्या का निवारण होगा। कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी व्यतीत होगा जिससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय अनावश्यक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। किसी नजदीकी संबंधी का स्वास्थ्य खराब होने से चिंता रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में कर लेंगे। अपनी योजनाओं तथा कार्य प्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
लव- बच्चों की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक रह सकती है। तनाव की बजाय आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून दायक रहेगी। सामाजिक संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यवस्था बनी रहेगी। कुछ समय असहाय लोगों की मदद में व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। संतान की कोई हरकत भी परेशान कर सकती हैं। निवेश संबंधी किसी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- कोई मुख्य कर्मचारी किसी मजबूरी की वजह से काम छोड़ कर जा सकता है। जिसकी वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बहुत अधिक बना रहेगा। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामले में आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख रखना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक जीवन को खुशनुमा बनाकर रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। परंतु प्रेमी/प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। संतान को नौकरी संबंधी कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी मनःस्थिति पर पड़ सकता है। बैंकिंग कार्यों में कोई रुकावट आने की वजह से मन में कुछ झुंझलाहट की स्थिति भी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं परंतु समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आए तथा अपने कार्य पर ही ध्यान लगाकर रखें।
लव- घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। गैस और एसिडिटी की समस्या भी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आपको भी सुकून की तलाश थी, वह हासिल हो जाएगा। नवीन कार्यों संबंधी योजना बनेगी और ये योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी होंगी। कई स्तर पर खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करना भी आपको सफलता देगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक भी रह सकते हैं। अपने सपनों को पंख देने के लिए बहुत अधिक मेहनत और आत्मविश्वास की जरूरत है। बच्चे फालतू की गतिविधियों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेंगी। आप अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा क्रियान्वित करने में भी सक्षम रहेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली में कुछ कमी रह सकती हैं।
लव- पति-पत्नी में किसी वजह से आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- महिलाएं जोड़ो के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशान रहेंगी। काम के साथ-साथ अपना ध्यान रखना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

खबरें और भी हैं…

Related posts

इस महीने ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन से 5 राशि वालों के जॉब और बिजनेस में हो सकता है बदलाव

News Blast

बुद्ध ने गांव के लोगों को समझाया कि अगर हमारा आचरण सही रहेगा तो समाज भी अच्छा बनेगा, हम सुधरेंगे तो सब अच्छा हो जाएगा

News Blast

पत्नी के सिर हुआ खून सवार, एक ही रात पति और दो बेटों का कर दिया कत्ल, पुलिस को बताई वजह

News Blast

टिप्पणी दें