May 2, 2024 : 5:48 PM
Breaking News
राज्य

Tokyo Olympics: भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन, दीपक-दिव्यांस भी क्वालीफाई करने से चूके

[ad_1]

सार
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के निशानेबाज दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के निशानेबाज दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। इसके अलावा आज भारत के लिए तीसरा दिन बेहद खास है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम और तैराकी में साजन प्रकाश भारत की चुनौती पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए रजत पदक जीता था। पढ़िए आज के दिन के बाकी मैचो का हाल।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के निशानेबाज दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। दोनों ही खिलाड़ी क्वालिफिकेशन मार्क को हासिल करने में नाकाम रहे। 

टोक्यो ओलंपिक में सानिया मिर्जा और अंकिता की जोड़ी को महिला युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट 6-0 से जीतने वाली भारतीय जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी ने दूसरे सेट में 6-7 और तीसरे सेट में 8-10 से हार का सामना करना पड़ा। 

टोक्यो ओलंपिक की महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की पीवी सिंधु ने जीत का साथ आगाज किया। इस जीत के साथ वह अगले दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मकुाबले में इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 के अंतर से आसानी से हरा दिया। 

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने देश को निराश किया। फाइनल में जाने के लिए दोनों को अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाना जरूरी था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 575 अंकों के साथ 12वें जबकि 574 अंकों के साथ यशस्विनी 13वें स्थान पर रहीं।  

टेबल टेनिस में भी उसे निराशा हाथ लगी। देश के स्टार खिलाड़ी जी साथियान एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में 95वीं रैंकिंग वाले हांगकांग के लाम सियु हांग से हार गए। सात सेट वाले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में बाजी लाम के हाथों में गई। 

विस्तार

दिव्यांश-दीपक ने किया निराश

पहले दौर में हारी सानिया और अंकिता की जोड़ी

टोक्यो ओलंपिक में सानिया मिर्जा और अंकिता की जोड़ी को महिला युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट 6-0 से जीतने वाली भारतीय जोड़ी को लिडमयला और नादिया किचनोक की जोड़ी ने दूसरे सेट में 6-7 और तीसरे सेट में 8-10 से हार का सामना करना पड़ा। 

पीवी सिंधु की धमाकेदार जीत

टोक्यो ओलंपिक की महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की पीवी सिंधु ने जीत का साथ आगाज किया। इस जीत के साथ वह अगले दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने इस मकुाबले में इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा को 21-7 और 21-10 के अंतर से आसानी से हरा दिया। 

पदक की रेस से बाहर हुईं मनु भाकर- यशस्विनी सिंह

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने देश को निराश किया। फाइनल में जाने के लिए दोनों को अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाना जरूरी था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 575 अंकों के साथ 12वें जबकि 574 अंकों के साथ यशस्विनी 13वें स्थान पर रहीं।  

साथियान हारे

टेबल टेनिस में भी उसे निराशा हाथ लगी। देश के स्टार खिलाड़ी जी साथियान एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में 95वीं रैंकिंग वाले हांगकांग के लाम सियु हांग से हार गए। सात सेट वाले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में बाजी लाम के हाथों में गई। 

आगे पढ़ें

दिव्यांश-दीपक ने किया निराश

[ad_2]

Related posts

भाजपा महिला मोर्चा नेत्री से सामूहिक दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव

News Blast

सियासत का खेल: संसद के भीतर और बाहर कांग्रेस पर भारी पड़ रही है तृणमूल

News Blast

कारगिल से कन्याकुमारी तक चला पैदाल, तय किया 5200 KM का सफर, अब गिनीज बुक में नाम दर्ज

News Blast

टिप्पणी दें