April 28, 2024 : 9:09 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

24 जुलाई का राशिफल:4 राशियों के लिए दिन शुभ; सिंह, वृश्चिक और कुंभ वाले नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा सितारों का साथ

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (24th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मिथुन और कर्क राशि वाले लोगों के लिए हो सकता है नुकसान वाला दिन, कागजी कामों में धोखा होने की आशंका भी है

24 जुलाई, शनिवार के ग्रह-नक्षत्रों से प्रीति और चर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनसे 4 राशियों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी। वृश्चिक राशि वालो को नौकरी या बिजनेस में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। बिजनेस में योजनाएं पूरी होंगी। मीन राशि वालों को आज तनाव से राहत मिलेगी। सभी काम प्लानिंग से पूरे होते जाएंगे। आज मेष, वृष, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इनके अलावा मिथुन और कर्क राशि वालों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लाभ के मार्ग खोल रही है, सिर्फ अधिक मेहनत करने की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। किसी प्रिय जन द्वारा कोई अशुभ समाचार भेजने से मन में उदासी भी रहेगी। धैर्य और संयम बनाकर रखें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता भी देगा। परंतु इंश्योरेंस और कमीशन संबंधी बिजनेस में थोड़ा सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रह सकती है। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक है। परंतु दिन की शुरुआत बेहतर होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर बन रहे हैं।
नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में कुछ नकारात्मक मनःस्थिति रह सकती हैं। ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। घर परिवार में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। ये समय बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव- विवाहित जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- समय शांतिदायक और धनदायक चल रहा है। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। विरोधियों के ऊपर आपका वर्चस्व बना रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से दूर रहें। इसकी वजह से आपकी मानहानि भी संभव है। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति आ सकती है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। मेहनत के मुताबिक परिणाम कुछ कम ही हासिल होंगे। कोई निर्णय लेते वक्त सावधान रहना जरूरी है। एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में भी तब्दील कर सकता है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। मित्रों अथवा सहयोगियों से फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव- आय के साधन तो बढ़ेंगे, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। ऐसे लोगों से संपर्क ना ही बनाकर रखें तो उचित है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कागजी कार्यवाही में धोखा होने की स्थिति बन रही है। काम की अधिकता का दबाव भी बना रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमियां ना आने दें। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव- बच्चों के कैरियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। चिंता ना करें समय अनुसार कार्य बनते जाएंगे। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है।
व्यवसाय- कामकाज का बहुत बोझ रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। परंतु ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज नहीं लें तो उचित है। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा। तथा परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ आराम भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्म मनन और आत्मचिंतन जरूर करें। इस समय ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ में संपर्क बनेंगे जो कि आगे जाकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर आपकी व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें और इसके लिए आपको ही प्रयास करना होगा।
व्यवसाय- कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी में फाइल अथवा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है।
लव- व्यस्तता की वजह से पति-पत्नी एक दूसरे को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और नजदीकी संबंधी की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- कभी-कभी कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति आ सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखें। तनाव का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों ही कार्यक्षेत्रों में कोई राजनीति हो सकती हैं। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। इस समय अपने संपर्कों से आपको महत्व पूर्ण आर्डर मिल सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक– 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा तथा इससे संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व आप पर रहेगा।
नेगेटिव- कुछ समय परिवार जनों के लिए भी जरूर निकालें, अन्यथा उनकी नाराजगी सहनी पड़ सकती है। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ व्यवसायिक पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। नौकरी अथवा व्यवसाय में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी। कोई उपलब्धि या प्रमोशन भी संभव है।
लव- परिवारिक जीवन सुकून भरा रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी मित्रों से थोड़ी दूरी जरूर बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव– किसी संबंधी की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- किसी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। अगर ध्यान दें तो समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है। इस समय उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। वरना इसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपके कोई अटके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से सुलझ जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहें। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच भावना प्रधान संबंध रहेंगे। ध्यान रखें विवाहेत्तर संबंध उपज सकते हैं।
स्वास्थ्य- अधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर घर की मरम्मत या सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करें। कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्म में व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इन पर कटौती करना जरूरी है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में तनाव ना आने दें। इस समय विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बनी हुई है। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन जैसे बिजनेस में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। विदेश संबंधी व्यवसाय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- पारिवारिक और आर्थिक मामलों में जीवन साथी का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक गतिविधियों के तरफ युवाओं का ध्यान आकर्षित हो सकता है। परंतु उनसे दूरी बनाकर रखना जरूरी है। किसी भी पॉलिसी वगैराह में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें। गलत निर्णय की वजह से बाद में पछताना भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। निकट भविष्य में इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। युवाओं को अपनी शिक्षा के मुताबिक कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव- जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- घुटनों और टांगो के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के कारण व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पैतृक संबंधी कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। ये समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए भी अनुकूल है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन और देखरेख घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- टांगों में दर्द और नसों के खिंचाव की समस्या बनी रहेगी। व्यायाम और योगा पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

खबरें और भी हैं…

Related posts

ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में मंकीपॉक्स:टेक्सास में दुर्लभ मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिला, वायरस यह स्ट्रेन नाइजीरिया में देखा जा चुका है; यहीं से मरीज वापस घर लौटा था

News Blast

निर्मल मन जन सो मोहि पावा,मोहि कपट छल छिद न भावा। अभिषेक तिवारी

News Blast

7 राशियों के लिए अपने काम पर फोकस करने और सफलता सेलिब्रेट करने का दिन, 5 राशियों के लिए मुश्किलें

News Blast

टिप्पणी दें