May 4, 2024 : 8:01 AM
Breaking News
MP UP ,CG

मौत के मुंह से जिंदगी खींच लाए:रीवा के भूल-भुलैया जंगल में 3 दिन से 3 KM की गहरी खाई में फंसा युवक, चरवाहों की नजर पड़ी तो चारपाई से लाई पुलिस

रीवा3 घंटे पहले

गहरी खाई में फंसे मंदबुद्धि युवक को खाट पर बाहर लाती पुलिस।

रीवा में एक युवक के लिए चरवाहे और पुलिस देवदूत बन कर आए। युवक सोहागी के पहाड़ी पर जंगल में भटक कर 3 किलोमीटर गहरी खाई में फंस गया। 3 दिन तक वह फंसा रहा। भूख-प्यास से तड़पने लगा। शुक्रवार सुबह 8 बजे चरवाहों की नजर उस पर पड़ गई। खाई में उतरना मुश्किल था इसलिए पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सोहागी थाना के प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी 4 ग्रामीणों के साथ खाट लेकर जंगल में उतर गए। साढ़े तीन घंटे बाद उसे ऊपर लेकर आए। युवक को तुरंत त्योंथर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि यदि युवक को दोपहर तक भोजन या फिर उपचार नहीं मिलता तो वह दम तोड़ ​देता।

सोहागी थाना प्रभारी उप निरीक्षक पवन शुक्ला ने बताया कि अशोक कुमार रावत (26) निवासी मढ़ा थाना लौर सोहागी 3 दिन से लापता था। वह सोहागी के पहाड़ी पर स्थित जंगल में भटक कर 3 किलोमीटर गहरी खाई की ओर चला गया था। इसके फंसे होने की सूचना कुछ चरवाहों ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे दी। भूखे रहने की वजह से उसकी स्थिति क्रिटिकल है।

मंदबुद्धि युवक अशोक कुमार रावत।

मंदबुद्धि युवक अशोक कुमार रावत।

साढ़े तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू टीम ने बताया कि सुबह 8 बजे जंगल में घुसी टीम करीब साढ़े 11 बजे के बाद बाहर आई है। युवक की स्थिति को देखते हुए खाट लेकर 3 किमी गहरी खाई में पुलिस टीम गई थी। युवक को उस पर लाद कर बाहर लाया गया।

गंभीर स्थिति में त्योंथर अस्पताल में भर्ती
युवक को बाहर लाने के बाद एंबुलेंस की मदद से त्योंथर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति अब कंट्रोल में बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में युवक की शिनाख्ती के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजवाई थी, क्योंकि वह बोलने में सक्षम नहीं था। फिर लौर पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंच गए है। साथ ही पुलिस और चरवाहों को सभी ने धन्यवाद देते हुए देवदूत बताया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कांग्रेस ने उपचुनाव को बताया जनादेश का अपमान; कमलनाथ बोले- लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जवाब जनता देगी

News Blast

बाइक चाेरी की बढ़ रहीं घटनाएं, दाे मामले दर्ज

News Blast

भारत सरकार के 113 करोड़ के प्रोजेक्ट में फर्जीवाड़ा:नागपुर की कंपनी को MP के 4 शहरों में ITI बनाना था; बैंक गारंटी के घर पर कागज बना लिए, तीन साल बाद पता चला, FIR

News Blast

टिप्पणी दें