May 3, 2024 : 9:28 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

15 जुलाई का राशिफल:4 राशियों के लिए शुभ दिन, वृष और कन्या वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (15th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में रखनी होगी सावधानी, नुकसान के योग हैं

15 जुलाई, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्रों से वरीयान और मातंग नाम के योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों का फायदा 4 राशियों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। वृष राशि वाले लोगों का रुका हुआ काम पूरा होगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कन्या राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलेगा और प्रॉपर्टी का काम भी पूरा होगा। वहीं, वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और तनाव भी कम होगा।

आज मिथुन, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि के लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। इन 5 राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इनके अलावा सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को आज सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा। इन 3 राशि वालों को लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी। कामकाज में रुकावटे आ सकती हैं। इसलिए संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन बच्चों के साथ तथा घर की व्यवस्था को उचित बनाने में ही व्यतीत हो जाएगा। इससे बच्चों का आत्म बल और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
नेगेटिव- परंतु आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। थोड़ी सी सावधानी रखने से परिस्थितियां उचित बनी रहेगी।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से आपने अपनी कार्यप्रणाली में जो बदलाव किया है उसके अब सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। नौकरीपेशा लोग भी किसी लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगे। साथ ही अपने प्रोफाइल से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं।
लव- युवा वर्ग घूमने-फिरने तथा डेटिंग का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही भी करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ काम बन जाने से सुकून और राहत मिलेगी। पुनः अपने अंदर बेहतर आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी महत्वपूर्ण विषय पर वार्तालाप होगा और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा और कहासुनी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ना दें और खुद को व्यस्त रखें। राजनैतिक कार्यों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद और सलाह से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है, जो कि फायदेमंद रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। तथा सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य मधुर और प्रेम पूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या रह सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और बाहरी खानपान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और यह भेंट-मुलाकात आपको रोजमर्रा के तनाव भरे वातावरण से राहत देगी। समझदारी से लिए गए निर्णय आपकी आर्थिक स्थिति संबंधी योजनाओं को भी क्रियान्वित करेंगे।
नेगेटिव- किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन करते समय कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसकी कार्यवाही को स्थगित रखें। इस समय व्यवसाय और नौकरी से संबंधित निर्णय स्वयं ही लें। अन्यथा किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। और अपनी नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बनी रहेगी। जिससे बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करने की मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें।
नेगेटिव- परंतु सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई नजदीकी संबंधी ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि किसी की नकारात्मक गतिविधि से वातावरण दूषित हो सकता है। आपके किसी विशेष प्रोजेक्ट पर उच्च अधिकारियों का भी मार्गदर्शन और सहयोग रहेगा।
लव- अविवाहित लोगों के लिए कोई विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- घर में मांगलिक कार्य के संपन्न करने की योजनाएं बनेंगी। आज दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में व्यतीत होगा। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। अपने अंदर उत्साह और ताजगी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाना उचित रहेगा। गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती है। इस समय अपने खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन सहकर्मियों की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस में भी व्यर्थ की गतिविधियों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें।
लव- घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो आज उस कार्य के होने की उचित संभावना है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। काफी समय से कोई रुके हुए पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
नेगेटिव- प्रयास करें कि आपके अधिकतर काम दिन के पहले पक्ष में ही संपन्न हो जाएं। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बनते कार्यों में बाधाएं भी आने की संभावना है। उधारी संबंधी लेनदेन ना ही करें तो उचित है क्योंकि वापिस मिलना मुश्किल है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्तर पर आपका मान-सम्मान और दबदबा बना रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बना रहे हैं तो तुरंत अमल करें। यह पार्टनरशिप फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आज कार्यभार हल्का ही रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत महसूस हो सकती हैं। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। इससे आपको उचित सलाह और समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस समय आय से अधिक व्यय की स्थिति बनी हुई है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा और जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा। इस समय आपने अपने व्यवसाय संबंधी जो नीतियां और योजनाएं बनाए हैं, उन पर पूरी मेहनत से काम करें। कंप्यूटर मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
लव- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का प्रेम व स्नेह पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- गर्मी और पसीने के वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा पोलूशन वाले स्थान पर भी जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा और आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित भी काम बनने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। किसी निकट संबंधी के साथ ही मनमुटाव हो सकता है और कुछ लोग आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकते हैं। किसी तरह का भी रिस्क लेने से परहेज करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशानी भी खड़ी कर सकता है। नौकरी में अपना टारगेट पूरा करने से प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या में उचित समन्वय बना रहेगा तथा सभी कार्य समय अनुसार व्यवस्थित भी होते जाएंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। इस समय लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें तथा ना ही पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी होने दें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। इस समय उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कोई भी डील या लेन-देन के वक्त बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है। किसी व्यवसायिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है और इसके आपको उचित परिणाम भी मिलेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य खराब रह सकता है। नकारात्मक विचारों को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- आज भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। अपने सपनों और उम्मीदों को पूरा करने का दिन है। अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें। यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसमें सफलता मिल सकती हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका वहमी स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखना जरूरी है। पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें और सारे निर्णय खुद ही लें।
व्यवसाय- मीडिया और ऑनलाइन से संबंधित गतिविधियों में अधिक जानकारियां हासिल करने का प्रयास करें। भविष्य में यही गतिविधियां व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगी। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग आज सावधान रहें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से अपच और गैस की समस्या बढ़ सकती है। पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित प्राप्त होते हैं। इसलिए अपनी प्रतिभा को समझें और उन्हें सही दिशा में लगाएं। आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थितियां बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- अपने अहम पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से आपकी साख में धब्बा लग सकता है। कई बार ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि भी निकल सकती है। इसलिए समय अनुसार निर्णय लेने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उनके बेहतर नतीजे मिलेंगे। लेकिन रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा। आज व्यवसायिक कार्यों में कोई भी निवेश ना करें।
लव- किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी और कोई विशेष कार्य भी समय अनुसार पूरा हो जाएगा। आज लाभदायक ग्रह गोचर बना हुआ है। आप अपने अंदर उचित आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आलस की वजह से काम को टालना आपके लिए नुकसानदायक भी रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज बहुत ही संभालकर रखें। कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है।
लव- काम के साथ-साथ पारिवारिक दायित्व को भी निभाना जरूरी है। कुछ समय परिवारजनों के साथ मौज मस्ती और शॉपिंग में व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

खबरें और भी हैं…

Related posts

बंद कमरे में काम करने वाले डेंटल एक्सपर्ट को कोरोना का खतरा ज्यादा, लोग दांतों की रूटीन जांच न कराने जाएं तो बचे रहेंगे

News Blast

कोरोना से संक्रमित डॉक्टरों का शरीर काला पड़ गया, 39 दिन वेंटिलेटर पर रहे और अब चलना-फिरना मुश्किल

News Blast

अब बद्रीनाथ और केदारनाथ में तीन हजार भक्त रोज कर सकेंगे दर्शन, अन्य राज्य के भक्तों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने की जरूरत नहीं

News Blast

टिप्पणी दें