May 4, 2024 : 2:17 AM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

महिंद्रा कार की कीमतें बढ़ी:1 जुलाई से कंपनी के 8 मॉडल महंगे, सबसे ज्यादा 92 हजार रुपए तक महंगी हुई थार; देखें नई प्राइस लिस्ट

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Mahindra Thar Gets Up To Rs 92,000 For Some Variants Biggest Price Hike Since Launch

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड महामारी की वजह से गाड़ी में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। टू-व्हीलर से लेकर फोर-व्हीलर तक की कीमतें इस साल 2 से 3 बार बढ़ चुकी हैं। इसका असर महिंद्रा के फोर-व्हीलर पर भी हुआ है। कंपनी की गाड़ियां 3,356 से लेकर 92,000 रुपए तक महंगी हुई हैं। सबसे ज्यादा महंगी महिंद्रा की मोस्ट डिमांडिंग ऑफ रोड SUV थार की बढ़ी हैं। ये दूसरी कंपनियों की कारों की तुलना में भी सबसे ज्यादा महंगी होने वाली गाड़ी है।

32,000 से 92,000 तक महंगी हुई थार
महिंद्रा थार अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से 32,000 से 92,000 रुपए तक महंगी हुई है। यानी कंपनी ने इसे लॉन्चिंग के बाद से 2 से 7% तक महंगा कर दिया है। थार महिंद्रा की पॉपुलर SUV बन गई है। इसकी डिलिवरी में 3 महीने से ज्यादा का वक्त लग रहा है, इसके बाद भी इसे 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी लगातार इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है।

महिंद्रा की न्यू 2021 मॉडलमहिंद्रा की लगभग सभी गाड़ियां 1 जुलाई से महंगी हो चुकी हैं। महिंद्रा अल्टुरस G4 में सबसे कम 3,356 की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, इसकी कीमत ही करीब 29 लाख से शुरू है। दूसरी तरफ, बोलेरो 22,508 रुपए तक, KUV100 2,672 रुपए तक, मराजो 30,867 रुपए तक, स्कॉर्पियो 37,395 रुपए तक, XUV300 24,029 रुपए तक, XUV500 3,068 रुपए तक महंगी हुई हैं।

कंपनी इसी महीने की 15 तारीख को नई बोलेरो निओ, TUV300 को लॉन्च कर सकती है। वहीं, ऑल न्यू XUV700 को भी इसी साल लॉन्च करने की प्लानिंग है। कंपनी जल्द ही इनकी कीमतों का भी ऐलान कर सकती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

यामाहा FZ25 नया एडिशन:कंपनी ने FZ25 मॉन्सटर एनर्जी को भारत में उतारा, पुराने वैरिएंट से ज्यादा अट्रैक्टिव; 250cc का इंजन मिलेगा

News Blast

इस तारीख को सेल में मिलेगा सबसे सस्ता OnePlus Nord, इस फोन को देता है टक्कर

News Blast

Realme GT 5G Smartphone Specifications And Price Leaked, This Phone Will Compete

Admin

टिप्पणी दें