April 29, 2024 : 1:04 PM
Breaking News
MP UP ,CG

MP में OBC आरक्षण का मामला:CM शिवराज का पूर्व CM कमलनाथ पर पलटवार, बोले- OBC वर्ग के हितैषी होने की नौटंकी कर रहे, उन्हीं की सरकार में कोर्ट से स्टे मिला

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • CM Shivraj Retaliates On Former CM Kamal Nath, Said He Was Gimmicking To Be Friendly To The OBC Class, Got A Stay From The Court During His Government

भोपाल2 घंटे पहले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

MP में ओबीसी आरक्षण मामले में CM शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व CM कमलनाथ पर पलटवार किया है। कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा था, ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस सरकार ने नीति बनाई थी, उसे सरकार लागू करे। इसे लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे ओबीसी वर्ग का हितैषी होने की नौटंकी कर रहे हैं। उन्हीं की सरकार के दौरान ही कोर्ट ने स्टे दिया था।

CM ने कहा कि जितना नुकसान कांग्रेस ने SC-ST और OBC वर्ग का किया है, उतना कोई नहीं कर सकता। पिछड़े वर्ग के केवल वोट बैंक के लिए अध्यादेश जारी कर दिया गया। बाद में इन्हीं ने स्टे करवा दिया। इन्हीं के रहते कोर्ट में स्टे हुआ। अध्यादेश की चिंता थी, तो ढंग से वर्कआउट करना था। वो जानते थे कि इसमें कुछ नहीं होना है। उन्हीं की सरकार में कोर्ट से स्टे मिला। अब OBC के हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं थी।

सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा कमजोर वर्गों के साथ रही है। OBC के आरक्षण के संबंध में जो भी प्रयास किए जा सकते हैं, वे हर संभव किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

किसी को है चुनौतियों से लड़ने का शौक तो किसी ने किसान पिता का मान बढ़ाया

News Blast

290 लाख गो-भैंस वंशीय पशुओं को एमएफडी टीका लगाए जाएंगे, करीब 49 करोड़ की राशि भी केंद्र सरकार से आ गई

News Blast

किसानों को उत्पादन के साथ बाजार से भी जोड़ें: सिंह

News Blast

टिप्पणी दें