May 1, 2024 : 11:28 PM
Breaking News
बिज़नेस

नहीं मिल रही महंगाई से राहत:आज फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, इस साल अब तक पेट्रोल 16.94 और डीजल 15.76 रुपए महंगा हुआ

  • Hindi News
  • Business
  • Petrol diesel Became Expensive Again Today, So Far This Year, Petrol Has Become Costlier By Rs 16.94 And Diesel By Rs 15.76

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना महामारी के बीच महंगाई से लोगों को बुरा हाल है। आज इस महीने पेट्रोल छठवीं बार और डीजल चौथी बार महंगा हुआ हैं। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 100.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल आज 26 पैसे महंगा होकर 89.88 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस महीने सिर्फ 10 दिनों में ही पेट्रोल 2.10 रुपए और डीजल 70 पैसे महंगा हुआ है।

इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 पर था, जो अब 100.91 और 89.88 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी दिल्ली में 6 महीनों में पेट्रोल 16.94 और डीजल 15.76 रुपए महंगा हुआ है।

21 राज्यों में पेट्रोल और 4 राज्यों में डीजल 100 के पार

देश के 21 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, त्रिपुरा, नागालैंड और लद्दाख में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार निकल गया है। वहीं डीजल की बात करें तो ये उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से भी ऊपर निकल गया है।

कच्चे तेल की कीमत में फिर तेजी
कच्चे तेल का बाजार एक बार फिर से तेजी पर है। इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यह करीब 2% चढ़ गया। वैसे तो इस सप्ताह के शुरूआती तीन दिनों में ही यह पांच फीसदी से ज्यादा टूटा था। कल कारोबार की समाप्ति पर ब्रेंट क्रूड 75.55 डॉलर प्रति बैरल पर था जो कि पिछले दिन के मुकाबले 1.43 डॉलर ज्यादा है। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आ सकती है।

क्योंं बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत?
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि यूरोपीय देशों में भी जीवन सामान्य हो रहा है। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की मांग बढ़ रही है। कल कच्चे तेल की कीमतें खूब चढ़ीं और यह दो साल के उच्चतम स्तर पर आ गया। ऐसे में कच्चा तेल महंगा होने लगा है। इसके अलावा कच्चे तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस (OPEC+) की बैठक में कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने को लकर कोई फैसला नहीं लिया है। इससे भी कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में ये 80 डॉलर तक जा सकता है।

आने वाले दिनों में 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल
अनुज गुप्ता कहते हैं कि अगर कच्चा तेल 80 डॉलर और डॉलर 75 रुपए तक पहुंचता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 2 से 3 रुपए तक जा सकते हैं। भारत अपनी जरूरतों का 85% से अधिक कच्चा तेल आयात करता है।

हरदीप सिंह बने पेट्रोलियम मंत्री
देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब पेट्रोलियम मंत्री भी बदल गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय दिया गया है और अब तक इस अहम मंत्रालय की कमान संभाल रहे धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय दे दिया गया है।

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों बदलाव करती हैं।

पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमरों को RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता ‘HPPrice’ लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

वर्क फ्रॉम होम से साइबर हमले का खतरा बढ़ा, इससे बचने के लिए सिक्योरिटी टूल और मजबूत पासवर्ड का लें सहारा

News Blast

स्मार्टफोन में जियोमार्ट ऐप बना रही है जगह, लॉन्च होते ही 50 लाख से ज्यादा बार हुआ डाउनलोड; बिगबास्केट-ग्रोफर्स को कड़ी टक्कर

News Blast

आपने गलती से किसी और के बैंक अकाउंट में पैसे तो नहीं भेज दिए; तो जानिए रकम वापस पाने के लिए क्‍या करें ?

News Blast

टिप्पणी दें