April 29, 2024 : 2:58 PM
Breaking News
खेल

14 साल में ग्रैंड मास्टर बने आदित्य मित्तल:भारतीय खिलाड़ी ने लगातार 3 मैचों में ग्रैंड मास्टर्स को हराया; टॉप-10 सबसे युवा खिलाड़ियों में 4 भारतीय

  • Hindi News
  • Sports
  • Serbian Open: Indian Chess Player Aditya Mittal Wins First Grandmaster Title At 14

बेलग्रेडएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
भारत के आदित्य मित्तल ने 14 साल की उम्र में ग्रैंड मास्टर बन गए। - Dainik Bhaskar

भारत के आदित्य मित्तल ने 14 साल की उम्र में ग्रैंड मास्टर बन गए।

भारत के आदित्य मित्तल ने 14 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए। उन्होंने सर्बियन ओपन में यह खिताब हासिल किया। चेस.कॉम के मुताबिक आदित्य ने 7/9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 3 ग्रैंड मास्टर्स को भी हराया।

टॉप-10 युवा ग्रैंड मास्टर में तीसरे नंबर पर भारतीय गुकेश
यदि दुनिया के टॉप-10 युवा ग्रैंड मास्टर की लिस्ट देखें, तो भारत के गुकेश डोम्माराजू तीसरे नंबर पर हैं। वे 12 साल, 7 महीने और 17 दिन की उम्र में ग्रैंड मास्टर बने थे। उनके अलावा प्रगननंधा रमेशबाबू 5वें नंबर पर काबिज हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी 7वें और रौनक साधवानी 10वें नंबर पर हैं। आदित्य इस लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हैं।

अभिमन्यु मिश्रा सबसे युवा ग्रैंड मास्टर
इससे पहले पिछले महीने 12 साल के चेस प्लेयर अभिमन्यु मिश्रा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। वे दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए। इस मामले में उन्होंने 19 साल पुराना यूक्रेन के सर्गे कर्याकिन का रिकॉर्ड तोड़ा। सबसे युवा टॉप-10 ग्रैंड मास्टर्स में भारत के 4 शतरंज खिलाड़ी शामिल हैं।

अभिमन्यु ने बुडापेस्ट में उपलब्धि हासिल की
चेस.कॉम के मुताबिक, भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिमन्यु ने हंगरी के बुडापेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने यहां काफी समय बिताते हुए तीन राउंड में ग्रैंड मास्टर खिताब भी अपने नाम किया। फाइनल राउंड 10 खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हुआ था।

12 साल 4 महीने और 25 दिन की उम्र में ग्रैंड मास्टर बने अभिमन्यू
जिस वक्त अभिमन्यु ने यह उपलब्धि हासिल की, तब उनकी उम्र 12 साल 4 महीने और 25 दिन थी। जबकि सर्गे कर्याकिन 2002 में दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बने थे। उस वक्त कर्याकिन की उम्र 12 साल और 7 महीने थी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

8 दिन में दूसरी बार कोहली ने बायो सिक्योर प्रोटोकॉल का पालन करने की नसीहत दी, खिलाड़ियों से कहा- हम दुबई मौज मस्ती के लिए नहीं, बल्कि क्रिकेट खेलने आए हैं

News Blast

धोनी नहीं खेलेंगे IPL 2022:मौजूदा सीजन में CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट; रैना ने कहा- जीते तो उन्हें एक साल और खेलने के लिए मनाऊंगा

News Blast

गंभीर ने कहा- टीम इंडिया के पास वॉर्नर और स्मिथ जैसे बल्लेबाजों वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को रौंदने वाला बॉलिंग अटैक मौजूद

News Blast

टिप्पणी दें