April 29, 2024 : 9:39 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में:24 घंटे में 43504 नए केस आए, 44204 मरीज ठीक हुए और 908 की मौत; महाराष्ट्र-केरल के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली3 घंटे पहले

देश में कोरोना के नए मामलों में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 43,504 मरीज मिले। 44,204 ठीक हुए और 908 लोगों ने इस महामारी से जान गंवा दी। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (9,083) और केरल (13,772) में सामने आए। इन दोनों राज्यों में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन देश में आए कुल मामलों के 53% मामले इन्हीं दोनों राज्यों में सामने आए हैं।

गुरुवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,625 की कमी आई है। एक दिन पहले ही इसमें 336 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते 105 दिन में यह पहली बार था जब एक्टिव केस बढ़े थे। इससे पहले 12 मई को इसमें 6,399 का उछाल आया था।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,504
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,204
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 908
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.98 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.05 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.53 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम तस्वीरों और वीडियो में देख रहे हैं कि सभी लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी बनाए घूम रहे हैं। यह अच्छा नजारा नहीं है और इससे हममें डर की भावना पैदा होनी चाहिए।
  • PM मोदी ने कहा कि ऐसे समय में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक गलती के दूरगामी प्रभाव होंगे और कोरोना पर काबू पाने की लड़ाई कमजोर होगी। सभी को यह याद रखना चाहिए कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। कई अन्य देशों में संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है। वायरस भी म्यूटेट कर रहा है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की 38.18 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई है। राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 1.70 करोड़ से ज्यादा डोज हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 36 करोड़ 89 लाख 91 हजार 222 डोज लगाई गई हैं। इसमें पिछले 24 घंटों में लगाई गई 40 लाख 23 हजार 173 डोज भी शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

राज्य में गुरुवार को 13,772 नए मामले सामने आए। 11,414 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,250 लोगों की मौत हो गई। 1.10 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 9,083 लोग संक्रमित पाए गए। 8,815 लोग ठीक हुए और 439 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.24 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.14 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में गुरुवार को 346 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 446 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 9.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,467 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,914 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 110 लोग संक्रमित पाए गए। 258 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,676 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,789 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 101 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,008 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 847 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां गुरुवार को 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 180 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,942 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 824 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 534 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,497 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 26 नए मामले सामने आए। 47 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,023 लोगों की मौत हो गई। 416 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

MP : बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

News Blast

बिहार के 23 जिलों में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत, यूपी में 23 और झारखंड में 4 की जान गई

News Blast

क्या सिद्धू-कैप्टन का झगड़ा सुलझाएंगे PK:सिद्धू ने AAP में जाने के संकेत दिए तो राहुल से मिलने पहुंचे अमरिंदर के सलाहकार प्रशांत किशोर, इलेक्शन से पहले सुलह की कोशिश

News Blast

टिप्पणी दें