May 2, 2024 : 1:06 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

9 जुलाई का राशिफल:मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं, मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (9th July 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • वृष और मिथुन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा, नुकसान होने की आशंका है
  • कुंभ सहित 5 राशियों की जॉब और बिजनेस पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

9 जुलाई, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र ध्रुव और पद्म नाम के 2 शुभ योग बना रहे हैं। इस कारण 5 राशियों के लिए शुभ दिन है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज सिंह राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। कन्या वालों को नौकरी और बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि वाले लोग बिजनेस में कुछ नया करना चाह रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। साथ ही आज मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं और मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है।

आज वृष और मिथुन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इनके अलावा मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से आप सफलता और हर उपलब्धि हासिल कर लेंगे। इस समय अपने आर्थिक मामलों को सुलझाने में भी अधिक से अधिक ध्यान दें, निश्चित ही आपके काम बनेंगे।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन हावी रहेंगे। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कुछ समय पारिवारिक गतिविधियों तथा बच्चों के साथ व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। अभी नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है। मार्केटिंग के कार्यों में सफलता मिलेगी। परंतु अभी आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। उचित समय का इंतजार करें।
लव- पति-पत्नी घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- पेट में गर्मी जनक कोई परेशानी हो सकती है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आपकी धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में भी आपको पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान कर रही है। इस समय बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित करें। आपके लिए फायदेमंद परिस्थितियों में बन रही हैं।
नेगेटिव- सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। अपयश और मानहानि की स्थिति बन सकती हैं। संतान से संबंधित समस्या को हल करने में आपका सहयोग जरूरी है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में सावधानी और सतर्कता रखना बहुत जरूरी है। इस समय अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। जिनमें कटौती करना भी मुश्किल होगा। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह ना रहें। वर्तमान मौसम से संबंधित खानपान और व्यायाम का उचित ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन करने संबंधी कोई विचार है, तो आज उस पर कोई महत्वपूर्ण काम हो सकता है। राजकीय मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी। शुभ-अशुभ दोनों परिस्थितियों में आप बेहतर संतुलन बनाकर रख पाएंगे।
नेगेटिव- कुछ भी गलत देखते हुए उस पर तुरंत प्रतिकार करना भी ठीक नहीं है। अकारण ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। इस समय आर्थिक स्थिति की भी चिंता करें। किसी गलत काम में व्यर्थ ही पैसा खर्च हो सकता है।
व्यवसाय- जनसंपर्क का दायरा पहले से अधिक विस्तृत होगा, अभी व्यवसायिक गतिविधियों पर गंभीरता से मुलाकात करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोग अपने काम को गंभीरता से लें। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब ना करें।
लव- दांपत्य जीवन में चल रही कुछ गलतफहमियां आज सुलझ सकती हैं। परंतु परिवार में डिसिप्लिन बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी। आयुर्वेदिक इलाज से आपको तुरंत राहत भी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- समय सामान्य ही व्यतीत होगा। फिर भी विवेक और चतुराई से काम लेना परिस्थितियों को काफी हद तक आपके पक्ष में करेगा। संतान के कैरियर अथवा शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का भी समाधान होगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान भी दे सकते हैं। इसलिए अपनी इन कमजोरियों पर अंकुश लगाएं। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य तथा आपके कार्यों में हानि पहुंचा सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्थितियां कुछ बेहतर रहेगी। हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, समय रहते उनका हल भी निकलेगा। नई पार्टी तथा नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी के साथ भी बहस में ना उलझें।
लव- पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से दिन उत्तम है। परंतु प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। इसलिए समय का भरपूर फायदा उठाएं। आपकी योग्यता और क्षमता खुलकर लोगों के सामने जाहिर होने वाली हैं।
नेगेटिव- परंतु आलस और ज्यादा मौजमस्ती में समय व्यर्थ ना करें। वाहन खरीदने संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसे स्थगित कर दें। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। परंतु आपका अहित भी नहीं होगा। इसलिए निश्चिंत रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक लोगों के साथ अपने संबंधों को और अधिक गहरा करें। क्योंकि यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आती रहेंगी। परंतु आपकी गंभीरता और संजीदगी से उन परेशानियों का समाधान भी निकल आएगा।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- बुरी आदतों तथा बुरी संगति से दूरी बनाकर रखें। गैस और कब्ज की शिकायत भी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- जरूरतमंद लोगों के प्रति आपका निस्वार्थ सेवा भाव समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। तथा आपको भी आत्मिक सुकून मिलेगा। कोई भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का भी काम संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- कुछ समय अपने परिवार तथा संबंधियों के लिए भी जरूर निकालें। संबंधों में मधुरता बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आंख से ओझल ना होने दें। इस समय अपनी पढ़ाई के प्रति बहुत अधिक एकाग्रता की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यापार व कामकाज को लेकर कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का रास्ता खोलेगी। इसलिए इस पर ध्यान दें। परंतु आर्थिक स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में बॉस व अधिकारी आपकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट रहेंगे।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु गर्मी और पोलूशन से अपना बचाव रखें। कोई एलर्जी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- कुछ दिक्कतें और परेशानियां आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक सुकून मिलेगा। और आप दोबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी नई पॉलिसी में निवेश करने की योजना को फिलहाल टाल दें। इस समय धन संबंधी नुकसानदायक स्थितियां बन रही हैं। कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है। सावधान रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। अभी कार्यक्षेत्र में किसी भी बदलाव को लाने की चेष्टा ना करें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मिलाप का भी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु असंतुलित दिनचर्या की वजह से पेट संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति काफी संतोष कारी है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। किसी खास विचार विमर्श में आपकी बातों को विशेष महत्व दिया जाएगा।
नेगेटिव- परंतु व्यवहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक रहेगा। भावनाओं में आकर आप उम्मीद से ज्यादा खर्च कर देंगे। ज्यादा सोच-विचार करने में कोई मौका भी हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव लाने का भी प्रयास करें।
लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जो प्रेम संबंधों में भी परिणित हो सकता है। पति-पत्नी में आपसी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ायेगा। जो कि भविष्य में काफी फायदेमंद भी साबित होंगे। तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार का लोन या उधारी लेने से बचें। क्योंकि चुकाना मुश्किल रहेगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे आपसी संबंधों में कटुता आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में नए काम को शुरू करने के लिए उचित समय है। इस समय लिए गए निर्णय कामयाब रहेंगे। धन आने के साथ-साथ खर्चों की स्थिति भी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन अथवा तबादले की स्थिति बन रही है।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह की योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। घर का माहौल भी सुखद रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिलने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी प्रिय मित्र या नजदीकी रिश्तेदार से भी मेल मुलाकात होगी। आपका विवेक और चतुराई से काम लेना आपकी उन्नति में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- किसी पैतृक संबंधी मसले को लेकर तनाव रह सकता है। परंतु आप भी अपने शंकालु स्वभाव में बदलाव लाएं। वर्तमान समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी भी समस्या से घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यापार में गतिविधियां बेहतरीन तरीके से चलती रहेंगी। आर्थिक स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा। योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। नौकरी पेशा लोगों की अपने डिपार्टमेंट में उचित साख बनी रहेगी।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को तूल ना दें। इससे दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप अपनी मेहनत द्वारा इस कार्य को संपन्न करने की योजना बना रहे हैं, उसमें निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा।
नेगेटिव- अगर कोई राजकीय या कोर्ट से संबंधित मामला चल रहा है। तो आज बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। आप से कोई गलती होने की आशंका है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की स्थिति भी बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यभार की अधिकता रहेगी। दूसरों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। इस समय जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव देने वाले कारणों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। सकारात्मक बने रहने से खास लोगों के साथ संबंधों में आश्चर्यजनक सुधार आएगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ किसी नए लक्ष्य की शुरुआत भी करेंगे।
नेगेटिव- स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गतिविधियों में समय लगाने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। आपकी कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन सुधार आएगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर स्थानांतरण मिलने की संभावना है। पदोन्नति भी हो सकती है।
लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गले में किसी भी तरह के इंफेक्शन को लापरवाही में ना लें। और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

खबरें और भी हैं…

Related posts

लाइफ मैनेजमेंट: सभी गुणों का महत्व कम कर देता है अहंकार, इस बुराई से सबकुछ खत्म हो सकता है

Admin

रिकवरी के बाद मरीजों के फेफड़े, हार्ट, किडनी पर बुरा असर, 64% सांस की तकलीफ से जूझ रहे

News Blast

शुक्रवार को शनि जयंती, राशि अनुसार क्या करें और किन बातों का ध्यान रखें

News Blast

टिप्पणी दें