May 3, 2024 : 5:30 PM
Breaking News
MP UP ,CG

नेपानगर में नदी में आई बाढ़ में फंसे दो युवक:पांधार नदी में बढ़ा जलस्तर, 3 घंटे तक पानी के बीच फंसे रहे 2 युवक, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

नेपानगर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नदी में फंसे युवकों को निकालते हुए। - Dainik Bhaskar

नदी में फंसे युवकों को निकालते हुए।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर की पांधार नदी में गुरुवार शाम अचानक बाढ़ आ गई। संत बूढे बाबा आश्रम के पीछे नदी में दो युवक करीब 3 घंटे तक नदी में फंसे रहे। रात करीब 9 बजे उन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया।

दरअसल, नेपानगर में दोपहर से हो रही तेज बारिश के कारण पांधार नदी में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से शाम 6 बजे दो युवक पानी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात करीब 9 बजे दोनों युवकों को सुरक्षित निकाला जा सका।

सूचना के अनुसार भवानी नगर निवासी उदय वागले (20) और आर्यन पटेल (18) नदी में आई बाढ़ से पानी को देखने गए थे। दोनों युवक नदी तट पर पानी देख रहे थे, तभी पानी अचानक बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी इतना बढ़ गया, युवकों को जान बचाने के लिए पत्थर पर जाकर बैठना पड़ा। इसके बाद उन्होंने फोन कर परिचितों को सूचना दी।

नदी किनारे से करीब 50 मीटर अंदर पानी में थे युवक
तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर, नगर पालिका सीएमओ राजेश मिश्रा, एएसआई गोपाल ठाकुर, आरआई फिरोज खान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवकों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। युवक नदी किनारे से करीब 50 मीटर अंदर थे।

इसके चलते उन्हें बाहर निकालने में मशक्कत करना पड़ी। रात होने से उन्हें ढूंढने में भी दिक्कतें आई। आखिरकर रात 9 बजे युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया है।

नदी से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

नदी से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

जबलपुर में 10 महीने में 6 बड़े हादसे, अब 14 करोड़ से रमनपुर घाटी की सड़क होगी सीधी

News Blast

धर्मांतरण के आरोपी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का इंटरव्यू:पहली बार मीडिया के सामने आए प्रो. शाहिद, बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया, अब तक ATS ने संपर्क भी नहीं किया

News Blast

विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट

News Blast

टिप्पणी दें