May 3, 2024 : 2:05 PM
Breaking News
MP UP ,CG

प्रयागराज में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप:गांव के 7 लड़कों ने रेप किया, बेहोशी की हालत में तड़पता छोड़कर भाग खड़े हुए; पीड़िता ने सुनाई आपबीती

प्रयागराज3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सभी फरार चल रहे हैं।- प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सभी फरार चल रहे हैं।- प्रतीकात्मक फोटो

  • यमुनापार के करछना कोतवाली इलाके की वारदात, गांव में तनाव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 16 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की मंगलवार देर शाम घर से बाहर निकली थी, तभी गांव में रहने वाले विशेष समुदाय के 7 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ हैवानियत की। लड़की जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बिना कपड़ों के बेहोशी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कलमबंद बयान में तीन आरोपियों के नाम कबूले हैं। पुलिस ने बुधवार को गुरफान और फरहान नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला यमुनापार के करछना कोतवाली इलाके का है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव में ऐहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। लड़की के परिजनों ने केस दर्ज कराया है।

खेत में घंटों बेहोशी की हालत में पड़ी रही किशोरी
करछना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक दलित परिवार की 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम को शौच के लिए बाहर गई थी। खेत में उसे गांव के ही दूसरे समुदाय के सात लड़कों ने पकड़ लिया और उसके साथ सातों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने और ब्लीडिंग होने पर आरोपी सकपका गए। उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग उस तरफ से गुजरे तो अस्त-व्यस्त कपड़ों में लड़की को बेहोशी हालत में देखा तो उसके घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घरवाले बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लेकर भागे। पुलिस को सूचना दी गई।

लड़की ने तीन लड़कों को पहचाना, बयान में नाम भी बताया
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि लड़की ने होश आने पर बयान दिया है, जिसमें छह-सात लड़कों की संख्या बताई है। तीन लड़कों का नाम भी उसने बताया है, जो उसी गांव के रहने वाले हैं। बाकी लड़कों को वह अंधेरा होने की वजह से पहचान नहीं पाई। पीड़िता का इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। लड़की के परिजनों की तरफ से नामजद तहरीर दी गई है। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

स्कूल अब पालकों की मदद से बच्चों को पढ़ाएंगे, वीडियो और प्रेजेंटेशन के जरिए भेज रहे स्टडी मटेरियल

News Blast

404 – Page not found – Dainik Bhaskar

Admin

कोरोना ने बढ़ाए, वैक्सीन की खबर ने गिराए सोने के दाम, 12 नवंबर को 52,500 पर पहुंचा

News Blast

टिप्पणी दें