April 28, 2024 : 2:36 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

26 जून का राशिफल:आज मकर और कुंभ सहित 8 राशि वालों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (26th June 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष और मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन, प्रमोशन के भी योग हैं

26 जून, शनिवार के ग्रह इंद्र नाम का शुभ योग बना रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा के उत्तराषाढ़ नक्षत्र में होने से राक्षस नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। कई लोगों पर सितारों की इस स्थिति का असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, कन्या और मीन राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इनके अलावा मेष और मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सूझबूझ और विवेक से काम लें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग द्वारा फैसला आपके पक्ष में ही होगा।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना लें। इससे आप अपना नुकसान कर सकते हैं। जमीन जायदाद से संबंधी कागजी कार्यवाही को भी बहुत ही ध्यान से करने की जरूरत है। विद्यार्थियों अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। लेकिन पेपर ध्यान से चेक करें। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही प्रमोशन संबंधित शुभ सूचना मिलेगी।
लव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय घर-परिवार के लिए भी जरूर निकालें। घर के लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा।
नेगेटिव- आय के साधन अभी सामान्य ही रहेंगे। पड़ोसियों के साथ भी किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए रखें। अपने आक्रोश पर भी काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां पहले की तरह ही रहेंगी। निजी संपर्क द्वारा कोई फायदेमंद ऑर्डर मिल सकता है। मार्केट में भी आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहने से तनाव बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य- यूं तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु असंतुलित खानपान की वजह से पेट में कुछ दिक्कत रह सकती है। इस बात का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का भी काफी हद तक समाधान होगा।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार की आवाजाही करने से परहेज रखें। क्योंकि इससे अभी कुछ भी फायदा नहीं होने वाला है। व्यर्थ की गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत होने से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में भी रुकावटें आएंगी। बेहतर होगा कि अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ विचलित होने की वजह से ध्यान नहीं लगेगा। परंतु भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना जरूरी है। अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। इसलिए अपनी भावनाओं को संयमित रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने आत्मबल में कमी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। प्रभावशाली तथा प्रतिभावान लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने की स्थिति बन रही है। सामाजिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान ना देने से नजदीकी लोग आप से नाराज भी रह सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देकर अपने कर्म पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत की वजह से कामयाबी भी मिलेगी। परंतु इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर भी बनाने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे संबंधों में निकटता आएगी। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा और सम्मान बनाए रखें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, वे आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। जिससे बहुत अधिक सुकून और शांति महसूस होगी।
नेगेटिव- परंतु आपको भी अपने स्वभाव में से ईगो खत्म करना जरूरी है। कोई दुखद समाचार मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यक्तिगत कार्यों की वजह से अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों तथा सहयोगियों का सपोर्ट बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। इसलिए बहुत ही संभलकर कार्य करें।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- आज वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। समय कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है। परंतु उसे बेहतर बनाना आपका काम है।
नेगेटिव- किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में संबंधों को खराब होने से बचाएं। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। लापरवाही ना करें तथा तुरंत इलाज लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों का प्रभाव बना रहेगा। इस समय रुपए-पैसे के लेन-देन में बहुत अधिक सावधानी रखना जरूरी है। अगर व्यवसाय से संबंधित किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, इस योजना को गंभीरता से अंजाम दें। उचित रिजल्ट मिलेंगे।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक इलाज बेहतरीन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। इसलिए कार्य पर गंभीरता से विचार करें। घर के रखरखाव तथा बदलाव संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी दिखावा करने की आदत आपको ही नुकसान दे सकती हैं। सबको खुश रखने की बजाय अपने काम पर ध्यान लगाकर रखें। घर के सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना करना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से आपने बिजनेस में जो बदलाव किए हैं, उनका उचित परिणाम मिलेगा। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। सिर्फ अपनी कार्यक्षमता और अपने निर्णयों पर ही विश्वास रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्यंभावी है। किसी सामाजिक संस्था के साथ सराहनीय काम करने से आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। परंतु किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर अभी कार्य करना उचित नहीं है, समय व्यर्थ होगा।
नेगेटिव- वरिष्ठ लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में सौम्यता व शालीनता बनाकर रखें। अपनी वस्तुओं के संभाल खुद ही करना जरूरी है। क्योंकि कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। भाई-बहनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। साझेदारी व्यवसाय के लोगों के साथ संबंधों में कटुता ना होने दें। अन्यथा इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से संबंधित कार्यों में बहुत ही सावधानी रखें।
लव- परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी निकट संबंधी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने का प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी तथा आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर भी दोबारा विचार करें। इसके उचित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- माता-पिता या उनके सामान किसी भी सदस्य के मान-सम्मान में कमीं ना आने दें। उनका आशीर्वाद वा सहयोग आपके भाग्य को बल देगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखना उचित है।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी की भी सलाह को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोगों की उचित कार्य की वजह से उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी।
लव- पारिवारिक जीवन को खुशनुमा बनाकर रखें। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और एंक्जाइटी से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- किसी भी विषम परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास को बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। भाग्य अपने आप आपका सहयोग करेगा। दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें।
नेगेटिव- संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा दोस्ताना व्यवहार रखें। हालांकि घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों और स्टाफ का पूरा सहयोग रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। परंतु मेहनत करने से परेशानियां दूर भी होगी। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई आवेदन मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में इगो की स्थिति ना आने दें।
स्वास्थ्य- ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। गर्मी से भी अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है। भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सलाह अवश्य लें।
नेगेटिव- काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने की बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने शुरू होंगे। परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। कुछ विघ्न बाधाएं आएंगी। सरकारी सेवारत लोग गैरकानूनी कार्यो में रुचि ना लें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को सुलझाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- बहुत अधिक मेहनत और काम के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव– आज का ग्रह गोचर आपके लिए कोई लाभदायक परिस्थिति बना रहा है। आज खुद को तनावमुक्त और उर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार व मित्रों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। किसी खास विषय पर विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- घर में बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है। इस समय किसी गलत रास्ते पर जाने की आशंका लग रही है। ज्यादा अनुशासन बनाकर रखने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। प्रगति के भी महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। परंतु बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने कार्यक्षेत्र पर ना होने दें। नौकरी पेशा लोगों का अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से थकान और ब्लड प्रेशर की समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें।
भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

खबरें और भी हैं…

Related posts

हिंदू कैलेंडर: 29 मार्च से 27 अप्रैल तक रहेगा चैत्र महीना, इन दिनों में रहेंगे बड़े तीज-त्योहार और हिंदू नववर्ष भी शुरू होगा

Admin

दिन में हुई हेड कॉन्सटेबल की पिटाई, शाम को कराया मेडिकल, रात में रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Blast

मंगल का राशि परिवर्तन:मिथुन, तुला और मीन राशि वाले लोगों के लिए 4 सितंबर तक रहेगा अच्छा समय

News Blast

टिप्पणी दें