April 28, 2024 : 8:44 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में:बीते दिन 50 से ज्यादा मौतें सिर्फ 6 राज्यों में; एक्टिव केस का आंकड़ा 6.5 लाख से नीचे आया, यह पिछले 82 दिनों में सबसे कम

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली6 घंटे पहले

देश में मंगलवार को कोरोना के 50,784 मामले सामने आए। इस दौरान 68,529 लोग ठीक हुए और 1,359 लोगों की मौत हो गई। बीते दिन देश में सिर्फ 6 राज्यों में संक्रमण की वजह से 50 से ज्यादा लोगों की जान गई। इसमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। बाकी राज्यों में यह आंकड़ा 50 से कम हो गया है।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या की बात करें, तो बुधवार को इसमें 19,122 की कमी आई। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस आंकड़ा करीब 82 दिनों के बाद 6.5 लाख से नीचे आया है। इससे पहले एक अप्रैल को देश में 6.10 लाख एक्टिव केस थे।

9 राज्यों में हजार से ज्यादा केस
कोरोना के काबू होते हालात के बीच 9 राज्यों में अब भी रोजाना एक हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम शामिल हैं। केरल में तो यह आंकड़ा 12 हजार से भी ज्यादा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 50,784
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 68,529
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1359
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.89 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.90 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 6.38 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

कोरोना अपडेट्स

  • देश में मंगलवार को 53.40 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एक दिन पहले सोमवार को रिकॉर्ड 86 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था। बीते दिन सबसे ज्यादा 7.96 लाख डोज उत्तर प्रदेश में दिए गए। हालांकि, सबसे ज्यादा हैरान करने वाला आंकड़ा मध्य प्रदेश का है। मध्य प्रदेश ने सोमवार को 16.95 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। cowin.gov.in पर दिए डेटा के मुताबिक, मंगलवार को यहां सिर्फ 4,825 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
  • भारत में अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन जल्द आ सकती है। कंपनी के CEO अल्बर्ट बौर्ला का कहना है कि वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है। मुझे उम्मीद है कि हम सरकार के साथ जल्द ही एक समझौते को अंतिम रूप देंगे।
  • कोरोना के कम होते मामलों के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट देश में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने बुधवार को कहा कि यह वैरिएंट दुनिया के 9 देशों में है। भारत में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव से हैं। बाकी के केस मध्य प्रदेश और केरल से हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 8,470 लोग संक्रमित पाए गए। 9,043 लोग ठीक हुए और 482 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.18 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.23 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 482 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,032 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 9.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,402 लोगों की मौत हो चुकी है। 8,007 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 202 लोग संक्रमित पाए गए। 397 लोग ठीक हुए और 58 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.78 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,282 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,910 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 612 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,037 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,159 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां मंगलवार को 137 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 437 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,904 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2,388 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 397 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 14.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.05 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,933 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,918 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 43 नए मामले सामने आए। 318 लोग ठीक हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,806 लोगों की मौत हो गई। 1,707 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सीहोर: सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला अब भुगतेगा आजीवन कैद, अलग-अलग धाराओं में कोर्ट ने लगाया अर्थदंड

News Blast

अब मैं हमेशा मोबाइल अपने साथ रखती हूं, रात में सोने से पहले और सुबह उठते ही सबसे पहले फोन देखती हूं कि बच्चों के कुछ मैसेज तो नहीं आए

News Blast

धर्म काटे की दीवार, कमरा गिरने से 1 कामगार की मौत दूसरा घायल

News Blast

टिप्पणी दें