May 3, 2024 : 6:05 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

ग्रह-गोचर: सूर्य-शनि का अशुभ योग 15 जुलाई तक; बढ़ सकता है बीमारियों का संक्रमण, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishSurya Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2021 | Sun Transit In Gemini Impact On Zodiac Signs Sagittarius, Aquarius Taurus, Virgo, Scorpio And Pisces

6 घंटे पहले

कॉपी लिंकसूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए रहेगा अच्छा समय

15 जून को सूर्य वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में आ गया है। जो कि 15 जुलाई तक रहेगा। ये शनि से आठवीं राशि में है। इसलिए अब सूर्य-शनि का अशुभ षडाष्टक योग रहेगा। इसका असर देश-दुनिया के साथ सभी राशियों पर भी रहेगा। इस राशि में आने के बाद बड़े मौसमी बदलाव भी होते हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने के बाद पूरी तरह से बारीश का मौसम शुरू हो जाता है। मि‍थुन संक्रांति के दौरान बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है इसीलिए सेहत संबंधी ध्यान रखना जरूरी होता है।

सूर्य-शनि का षडाष्टक योगपुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि सूर्य के मिथुन में आ जाने से 15 जुलाई तक सूर्य-शनि आपस में छठी और आठवीं राशि में रहेंगे, जिसे षडाष्टक योग कहते हैं। सूर्य और शनि आपस में दुश्मन होने के कारण इस अशुभ योग से देश की जनता और प्रशासन के बीच अविश्वास बढ़ेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े देशों के बीच की तनाव बढ़ सकता है। देश की के जनता असंतुष्ट रहने के साथ ही पड़ोसी देशों के साथ विवाद हो सकता है।अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव आएंगे। देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बीमारियां बढ़ने की संभावना है। वहीं देश की किसी बड़ी हस्ती के निधन का योग भी बन रहा है। इसके साथ ही कुदरती कहर यानी बाढ़, भूकंप, चक्रवात या आगजनी की स्थिति बन सकती है। देश की जनता में रोग और आपसी विवाद के हालात बन सकते हैं। लोगों की सेहत को लेकर देश-विदेश में नई परेशानी सामने आ सकती है।

मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि के लिए शुभसूर्य के मिथुन राशि में आ जाने से मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैस मिलने के भी योग बन रहे हैं। सेहत संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होने के योग बनन रहे हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ भी मिलेगा।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को रहना होगा संभलकरसूर्य के मिथुन राशि में आ जाने से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 3 राशि वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

कुंभ समेत 5 राशियों के लिए मिला-जुला समयसूर्य के मिथुन राशि में आ जाने से वृष, मिथुन, तुला, धनु, कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 5 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, सात जून तक 6 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा समय

News Blast

घोड़ों की एंटीबॉडी से कोरोना के मरीजों का इलाज करने की तैयारी, अमेरिका में 26 मरीजों पर पहला ट्रायल इसी माह शुरू होगा

News Blast

31 मई तक नौकरी और बिजनेस में 6 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ

News Blast

टिप्पणी दें