April 19, 2024 : 3:51 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

31 मई तक नौकरी और बिजनेस में 6 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ

दैनिक भास्कर

May 16, 2020, 12:43 PM IST

मई के अगले 15 दिनों में कई लोगों को नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। लेन-देन और निवेश में भी फायदा हो सकता है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार 31 मई तक मंगल कुंभ राशि में, बुध वृष और मिथुन राशि में, गुरू मकर राशि में वक्री, शुक्र वृष राशि में वक्री और शनि मकर राशि में वक्री रहेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति के प्रभाव से 6 राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं अन्य 6 राशियों को 31 मई तक संभलकर रहना होगा। 

ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा के अनुसार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना
मेष – इस महीने की बीच में और आखिरी दिनों में बिजनेस करने वालों को धन लाभ हो सकता है। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इसके साथ ही खर्चा भी हो सकता है। किसी खास इंसान से बातचीत और मुलाकात की संभावना है। करियर को लेकर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भी बात हो सकती है। आसपास और साथ काम करने वाले कुछ लोगों से संभलकर रहना होगा। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा पैसा खर्चा हो सकता है। आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। सोच-समझकर बोलना होगा। मौसमी बदलाव होने से शारीरिक समस्या हो सकती है।

वृष – इस महीने के शुरुआती कुछ दिनों में आप बिजनेस और नौकरी के जरूरी काम समय पर कर लेंगे। इनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकताा है। मई के इन दिनों में आपको सेहत संबंधी मामलों में संभलकर रहना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी बात पर अनबन भी होने की संभावना है। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इन दिनों में नए लोगों से बातचीत हो सकती है। उनसे मदद भी मिलेगी। नए कामों की योजनाएं भी बनने की संभावना है।

मिथुन – 15 मई के बाद से नौकरी और बिजनेस के रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। इन दिनों में की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिल सकता है। नए और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में पैसा खर्चा तो होगा लेकिन इनकम भी हो सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। दूर स्थान के लोगों से बातचीत हो सकती है। कामकाज से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

कर्क – महीने के आने वाले दिनों में संभलकर रहना होगा। कामकाज और मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन उसका फायदा भी नहीं मिल पाएगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय ठीक-ठाक ही रहेगा। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। खर्चा बढ़ सकता है। सेविंग भी खत्म होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में साथ काम करने वालों से विवाद हो सकता है।

सिंह – नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। किस्मत का साथ मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। मेहनत ज्यादा हो सकती है। इन दिनों में आपको सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। लापरवाही करने से बचना होगा। अपोजिट जेंडर वाले लोगों से मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

कन्या – आने वाले दिनों में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में किए गए कामों का फायदा आपको आने वाले समय में मिल सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। आपको भी अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।

तुला – महीने के बीच के और आखिरी दिनों में आपको संभलकर रहना होगा। नई योजनाएं बनने और उन पर काम करने से बचें। पारिवारिक विवाद और समस्या बढ़ सकती है। सेहत के मामलों में भी आपको संभलकर रहना होगा। निवेश और लेन-देन के कामों में संभलकर रहें। खर्चा बढ़ सकता है। मानसिक तनाव भी रहेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए समय ठीक नहीं है। सोच-समझकर बोलें।

वृश्चिक – महीने के इन दिनों में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदा हो सकता है। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। इन दिनों में सेहत अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बन सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात या बातचीत होने के भी योग बन रहे हैं।

धनु – आने वाले दिनों में आपको निवेश और लेन-देन में सावधान रहना होगा। पुराने कर्जे से परेशान हो सकते हैं। जरूरी कामों में देरी हो सकती है। काम में मन कम ही लगेगा। पुरानी उलझनें भी बढ़ने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में बड़े फैसले अचानक न लें। पहले उनसे जुड़ी तैयारियां जरूर कर लें। इन दिनों में कुछ लोगों की मदद नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामलों में भी संभलकर रहना होगा।

मकर –  इन दिनों में रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो सकते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। यात्राओं का योग बनेगा, लेकिन सावधानी से यात्रा करनी होगी। संतान की सेहत संबंधी मामलों में संभलकर रहें। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग नए कामों की योजनाएं बना सकते हैं। नए लोगों से महत्वपूर्ण मामलों में बातचीत हो सकती है। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से मदद भी मिल सकती है। आापके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।

कुंभ – आने वाले दिनों में आपको सितारों का मिला-जुला फल मिलेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सुख में कमी आएगी। तनाव बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विवाद और नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी और बिजनेस में फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। रोजमर्रा के काम भी सितारों की मदद से पूरे हो सकते हैं।

मीन – इन दिनों में प्रॉपर्टी संबंधी जरूरी कामों में फायदा मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत ज्यादा होगी लेकिन आपको किस्मत का साथ भी मिल जाएगा। कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव बना रह सकता है। इन दिनों मे कामकाज या रहने की जगह में बदलाव होने की संभावना बन रही है। अपनी और परिवार वालों की सेहत को लेकर सावधान रहें। 

Related posts

अशोक वाटिका में इंद्र ने सीताजी को दी थी खीर, इससे उन्हें कभी भूख और प्यास नहीं लगी

News Blast

अगर हम शांत रहेंगे तो झगड़े होंगे ही नहीं, क्योंकि क्रोध की वजह से ही वाद-विवाद शुरू होता है

News Blast

कोट्स:अगर हमारी उपस्थिति से कोई व्यक्ति अपने दुख भूल जाए तो यही हमारी उपस्थिति की सार्थकता है

News Blast

टिप्पणी दें