May 1, 2024 : 9:17 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

राशिफल: सूर्य का राशि परिवर्तन 15 जून को, वृष, कुंभ राशि के लोग लाभ में रहेंगे, मीन राशि के लोग सतर्क करें

[ad_1]

6 घंटे पहले

कॉपी लिंक

मंगलवार, 15 जून को सूर्य राशि बदल रहा है। ये ग्रह वृषभ से मिथुन में जाएगा। सूर्य मिथुन राशि में 17 जुलाई तक रहेगा। 17 सुबह कर्क राशि में जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत करें। यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशिफल…

मेष – घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार में और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग हैं। मेहनत सफल हो सकती है।

वृष – इस राशि से सूर्य निकल जाएगा, इस वजह से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संतान से सहयोग मिलेगा। परिवार में सब ठीक रहेगा।

मिथुन – इस राशि में सूर्य आ रहा है। सरकारी कामों में लाभ हो सकता है। शत्रु पराजित हो सकते हैं। रोजगार के मामने में समय ठीक है।

कर्क – जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें, वरना चिंता बढ़ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद लाभ मिलेगा।

सिंह – आपके लिए समय सामान्य रहेगा। मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ मिल सकता है।

कन्या – आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। धन लाभ मिल सकता है।

तुला – संयमपूर्वक समय बिताएं। जल्दबाजी न करें। वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक – सावधान रहने की जरूरत है। अतिउत्साह में कोई काम न करें। निवेश सोच-समझकर करें। विशेषज्ञ व्यक्ति से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।

धनु – इस राशि के लिए अनावश्यक चिंता बनी रहेगी, लेकिन शासकीय कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। चिंता से बचें, भविष्य में समय पूरी तरह पक्ष का हो जाएगा।

मकर – बिगड़े हुए काम में सुधार होगा। नई योजनाओं पर काम कर पाएंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। समय पक्ष में है।

कुंभ – नए वाहन मिलने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। सोच-समझकर काम करें, फायदे में रहेंगे, वरना नुकसान हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी।

मीन – काम समय पर नहीं हो पाएंगे। भय रहेगा। चिंता बनी रहेगी। काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

डिप्रेशन का एक साइडइफेक्ट यह भी: डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो आपकी किडनी के काम करने की क्षमता घट सकती है, युवाओं पर हुई रिसर्च में हुआ खुलासा

Admin

30 जून को होगा बृहस्पति का राशि परिवर्तन; इससे बनेगा गुरू- राहु का अशुभ योग, 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

News Blast

2020 का छठा माह जून शुरू, अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना

News Blast

टिप्पणी दें