April 29, 2024 : 4:05 PM
Breaking News
MP UP ,CG

इंदौर में डबल मर्डर: मकान की चद्दर ठोंकने के विवाद में पड़ाेसियों ने दो भाई सहित मां पर चाकू से हमला किया, डंडे से पीटने से दो भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ा

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpIndoreNeighbors Attacked Mother Including Two Brothers With A Knife In A Dispute Over Covering The House, Two Brothers Died On The Spot Due To Beating With Sticks

इंदौर4 मिनट पहले

कॉपी लिंकहमले में नाई और उसके भाई छोटू की जान चली गई। - Dainik Bhaskar

हमले में नाई और उसके भाई छोटू की जान चली गई।

चंदन नगर के गणगौर घाट क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह दो भाइयाें की चाकू और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मां की हालत गंभीर है। यहां पर अवैध रूप से रह रहे पड़ाेसियों में चद्दर ठोंकने की बात पर विवाद हुआ था। गुरुवार रात को विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा था। अलसुबह फिर से आरोपी पक्ष ने दोनों भाइयों पर चाकू, डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। मां बचाने आई तो उसे भी पीट डाला। चंदन नगर पुलिस ने पड़ोसियों के बयान के आधार पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

टीआई योगेश तोमर के अुनसार चंदन नगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी के गणगौर घाट क्षेत्र में चद्दर के घर बनाकर कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। विवाद दो पड़ोसी नईम और समीर के परिवार के बीच हुआ था। नईम यहां पर खाली जमीन पर चद्दर ठोंक रहा था। यह देख समीन पक्ष के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। रात में दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें नईम के सिर पर चोट आई। पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से वह देर रात घर वापस लौटा।

पड़ोसियों ने बताया कि सामने वाले ने ही चद्दर ठोंकने को लेकर विवाद किया था।

पड़ोसियों ने बताया कि सामने वाले ने ही चद्दर ठोंकने को लेकर विवाद किया था।

शुक्रवार अलसुबह करीब साढ़े 4-5 बजे समीर पक्ष ने नईम के घर पर धावा बोल दिया। जब तक वे संभल पाते इन्होंने नईम और उसके भाई छाेटू को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पत्थर से हमला करने के साथ ही चाकू से भी वार किए। मारपीट में दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। मां नूर बानो बच्चों को बचाने दौड़ी तो उसे भी डंडे से पीटा गया। गंभीर हालत में मां को छोड़ हमलावर मौके से भाग निकले। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तब तक आरोपी मकान छोड़कर भाग चुके थे।

पुलिस के आने के पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के आने के पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पूरा विवाद अवैध रूप से जमीन पर चद्दर ठोंकने को लेकर हुआ था। हमलावरों ने चाकू, डंडे और पत्थर का इस्तेमाल किया है। दोनों की पक्ष खानाबदोश जीवन जी रहे हैं। पड़ोसियों ने हमलावरों के नाम याशीर, समीर, अरबाज, करीम, सूफियान, कमरजान, जुबेदा, साबरा और गुलनाज बताएं हैं। ये घरों में ताला लगाकर फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार पता चला है कि हमलावार महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं और यहां पर एक साथ करीब एक दर्जन लोग रहते हैं। इन्होंने यहां पर कुछ अवैध कब्जे भी कर रखे हैं।

मरने वालों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।

मरने वालों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।

पड़ोसी शेख उमर ने बताया कि रात में इनके बीच विवाद हुआ था। इस पर हमलावर पक्ष ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा था। अलसुबह फिर से इन्होंने हमला कर दिया। नईम के सिर पर लगने से पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वह वापस आया था। ये लोग मांगकर खाते हैं। हमलावरों ने कई लोगांे पर केस लगा रखा है। कई जगह पर कब्जा कर रखा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

2 घंटे में 2 इंच बारिश; शहर में ऐसी बारिश डेढ़ महीने बाद हुई, पानी-पानी हुआ भोपाल, सड़कों पर दिखा नदी जैसा नजारा

News Blast

ब्लैकमेल कर हनीट्रैप मामले में वर्दी छीनी:होशंगाबाद कोतवाली का सब इंस्पेक्टर जय नलवाया बर्खास्त, डीआईजी ने की कार्रवाई; तीन पुलिसकर्मी तीन दिन पहले हो चुके बर्खास्त

News Blast

गुजरात जाने वालों के लिए राहतभरी खबर: अगले सप्ताह से पटरी पर दाैड़ सकती है वेरावल और शांति एक्सप्रेस, इंदौर से 23 ट्रेनें शुरू, लेकिन गुजरात के लिए एक भी ट्रेन नहीं

Admin

टिप्पणी दें