May 28, 2024 : 5:25 PM
Breaking News
बिज़नेस

कोरोना से सबसे ज्यादा नुकसान: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र को, 1.50 लाख करोड़ का होगा घाटा

[ad_1]

Hindi NewsBusinessMadhya Pradesh, Chhattisgarh, Rajasthan, Bihar And Maharashtra To Lose 1.50 Lakh Crore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंकलॉकडाउन बढ़ता है और कोरोना का असर कम नहीं होता है तो यह नुकसान इससे बहुत ज्यादा होगा1.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान में से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान का हिस्सा 80% होगा

कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामलों से देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पर बुरा असर होने वाला है। देश को कुल 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होगा। यह नुकसान आज के आधार पर है। अगर लॉकडाउन और बढ़ता है और कोरोना का असर कम नहीं होता है तो यह नुकसान इससे बहुत ज्यादा होगा। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें सबसे ज्यादा नुकसान बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र को होगा।

GDP की विकास दर घट सकती है

एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, GDP की विकास दर 11% से घट कर 10.4% पर आ सकती है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का होगा, क्योंकि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले यहां पर हैं और यही राज्य GDP में सबसे ज्यादा योगदान करता है। इस राज्य की कुल GDP 29.80 लाख करोड़ रुपए की है और इसे 81 हजार 672 करोड़ का नुकसान हो सकता है। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है। इसकी GDP 11.30 लाख करोड़ रुपए की है और इसे 21 हजार 712 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

80 पर्सेंट नुकसान तीन राज्यों को

देश में कुल 1.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान में से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान का हिस्सा 80% होगा। इसमें अकेले महाराष्ट्र का हिस्सा 54% होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप नुकसान वाले राज्यों में राजस्थान तीसरे नंबर पर है। इसकी GDP 12 लाख करोड़ रुपए की है और इसे 17 हजार 232 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। छत्तीसगढ़ की GDP 3.80 लाख करोड़ रुपए की है और इसे 7,347 जबकि बिहार की GDP 7.60 लाख करोड़ की है और इसे 6,222 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

दिल्ली को 5,178 करोड़ रुपए का नुकसान

दिल्ली को 5,178 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। इसकी GDP 9 लाख करोड़ रुपए की है। राज्यों को यह नुकसान इसलिए होगा क्योंकि यहां पर रात में कर्फ्यू, लॉकडाउन और अन्य कदम कोरोना को रोकने के लिए उठाए गए हैं जिससे आर्थिक स्थितियां प्रभावित होंगी। GDP पर अनुमान एसबीआई का अनुमान 11.00% था जो अब 10.4% का है। रिजर्व बैंक का अनुमान 10.5% है। केंद्रीय बजट में 14.4% का अनुमान जताया गया था।

महाराष्ट्र का योगदान जीडीपी में 13.9%

देश की GDP में सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र का योगदान 13.9% है। देश में कुल वाहनों की बिक्री में महाराष्ट्र का हिस्सा 10% है जबकि स्मार्टफोन की बिक्री में भी इसका हिस्सा 10% है। बैंकों की डिपॉजिट में 19.7% और उधारी में 26.1% हिस्सा है। देश में काम करने वाले लोगों में 10.3% हिस्सा महाराष्ट्र का है। रिपोर्ट कहती है कि अगर महाराष्ट्र में लॉकडाउन आगे और बढ़ता है तो यह नुकसान और ज्यादा होगा। क्योंकि यहां से जो मजदूर हैं वे अपने गांव चले गए हैं।

पश्चिम रेलवे से 4.32 लाख मजदूर गांव गए

1 से 12 अप्रैल के दौरान रेलवे से 4.32 लाख मजदूर गांव गए थे। ये सभी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, असम और उड़ीसा के थे। इसमें से अकेले उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों की संख्या 3.23 लाख थी। पश्चिम रेलवे ने 196 कुल ट्रेनें चलाई जिसमें 150 ट्रेन यूपी और बिहार के लिए थी। सेंट्रल रेलवे से ज्यादातर मजदूर उत्तरी और पूर्वी राज्यों में अपने गांव चले गए। सेंट्रल रेलवे ने कुल 336 ट्रेनें इस दौरान चलाई हैं।

अप्रैल में बैंकों में बढ़ेगी जमा रकम

रिपोर्ट कहती है कि जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में अप्रैल महीने में बैंकों में जमा रकम बढ़ सकती है। क्योंकि लोगों को खर्च करने का विकल्प कम हो जाएगा। यह रुझान हमने पिछले साल भी अप्रैल में देखा था। पिछले साल अप्रैल में बैंकों में डिपॉजिट 1471 अरब रुपए बढ़ी थी जो कि इस साल अप्रैल में 21 तारीख तक 1743 अरब रुपए बढ़ी थी। उधारी की बात करें तो पिछले साल अप्रैल में उधारी में 330 अरब रुपे की कमी आई थी जबकि इस साल 755 अरब रुपए की कमी आई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

आज फिर डीजल की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली में डीजल 70.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

News Blast

उदारीकरण के 30 साल:1991 से अब तक प्रति व्यक्ति आय 22 गुना बढ़ी, लेकिन रोजमर्रा की चीजें भी डेढ़ से 12.3 गुना तक महंगी

News Blast

शाॅपर्स स्टाॅप 1100 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में, कई स्टोर भी हो सकते हैं बंद

News Blast

टिप्पणी दें