May 3, 2024 : 4:21 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अब सिर्फ यादों में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग: प्रिंस फिलिप के निधन के बाद गहरे शोक में डूबीं महारानी एलिजाबेथ-II, पोते हैरी भी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे

[ad_1]

Hindi NewsInternationalQueen Elizabeth II, Deeply Grieved After The Death Of Her Husband And Prince Philip, Grandson Harry Attend Last Rite

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

लंदन29 मिनट पहले

कॉपी लिंकमहारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप ने पिछले साल अपनी शादी के 73 साल पूरे किए थे। 10 जून 1921 को जन्मे प्रिंस फिलिप दो महीने बाद अपना 100वां जन्मदिन मनाने वाले थे। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप ने पिछले साल अपनी शादी के 73 साल पूरे किए थे। 10 जून 1921 को जन्मे प्रिंस फिलिप दो महीने बाद अपना 100वां जन्मदिन मनाने वाले थे। (फाइल फोटो)

पति प्रिंस फिलिप के निधन के बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की जिंदगी में एक शून्यता छोड़ गए हैं। अभी महारानी के लिए एक उदासी भरा समय है। यह जानकारी उनके बेटे और प्रिंस एंड्रयू ने दी है।

एंड्रयू ने कहा कि उनकी 94 साल की मां अविश्विसनीय रूप से बहुत साहसी महिला थीं। लेकिन ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया था। पिछले साल इस रॉयल कपल ने अपनी शादी के 73 साल पूरे किए थे।

हाल ही में फिलिप की हार्ट सर्जरी हुई थी। इन्फेक्शन के बाद उन्हें किंग एडवर्ड हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। यहां 28 दिन रहने के बाद 16 मार्च 2021 को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। वहीं, दादा की अंतिम यात्रा में प्रिंस हैरी भी शामिल होंगे।

एंड्रयू ने पिता को ग्रैंड फादर ऑफ द नेशन बतायापश्चिम लंदन स्थित विंडसर चर्च मे प्रार्थना सभा के बाद एंड्रयू ने बताया महारानी ने अपने संदेश में कहा कि फिलिप उनकी जिंदगी में एक विशाल शून्यता छोड़ गए हैं। एंड्रयू ने फिलिप को ग्रांड फादर ऑफ द नेशन कहकर संबोधित किया है। वहीं, परिवार के करीबी इस दुख की घड़ी में महारानी एलिजाबेथ के साथ हैं।

बेटी ऐनी ने पिता फिलिप को एक शिक्षक, समर्थक के रूप में याद कियाएंड्रयू के छोटे भाई और वेसेक्स के राजा एडवर्ड ने अपने पिता के निधन को गहरा झटका बताया है। वहीं, प्रिंस फिलिप और महारानी की एकलौती बेटी प्रिंसेस ऐनी ने अपने पिता को एक शिक्षक, समर्थक और अलोचक के रूप में याद किया। ऐनी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की जिंदगी का अनुसरण करने की कोशिश की है। उन्होंने अच्छी तरह से जिंदगी को जिया और स्वतंत्र रूप से राष्ट्र की सेवा की। हम उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। वह अपनी एक विरासत छोड़ गए हैं। जो हमें हमेशा प्रेरित करेगा। ऐनी अपने पिता के बेहद करीब रही हैं।

बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स बोले- प्यारे पापा हमेशा याद आओगेप्रिंस फिलिप के उत्तरधिकारी और उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ने भी अपने पिता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्यारे पापा हम और शाही परिवार आपको हमेशा याद करेगा।

कैंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने कहा कि यह समय सभी की तरह से शाही परिवार के लिए बेहद दुख भरा है। अभी पूरा परिवार शोक में डूबा है। वहीं, ब्रिटेन के टॉप लीडर्स ने भी फिलिप को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्हें महारानी एलिजाबेथ के 69 साल के शासन में एक सशक्त समर्थक के रूप में याद किया।

पूरे ब्रिटेन में 8 दिन का राष्ट्रीय शोकप्रिंस फिलिप की मृत्यु के बाद 8 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है, जो शनिवार को विंडसर कैस्टल के सेंट जॉर्ज चैपल कब्रिस्तान में उनके पार्थिव शरीर को दफनाने के बाद समाप्त हो जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। इस दौरान सभी तरह के कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।

प्रिंस हैरी भी दादा फिलिप की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे

शाही परिवार की सभी जिम्मेदारियों को त्याग चुके उनके पोते प्रिंस हैरी भी अपने दादा के आखिरी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि, उनकी पत्नी मेगन प्रेग्नेंट होने की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगी। पिछले साल दोनों ने शाही जिम्मेदारियों को त्याग दिया था। उन्होंने कुछ महीनों पहले शाही परिवार पर नस्लभेद के गंभीर आरोप भी लगाए थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

पाकिस्तान में स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा कोरोना पॉजिटिव मिले, यहां 2.33 लाख मरीज; दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ संक्रमित

News Blast

पहली बार 30 दिन तक बाड़े में रहेगी कैपिटल: संसद में दंगा करने वालों की हो रही पहचान, नौकरी से बाहर निकाले जा रहे

Admin

महिला वकील का अपहरण कर चार दिनों तक प्रताड़ित किया, बाद में हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस कर खेत में फेंका

News Blast

टिप्पणी दें