May 4, 2024 : 7:47 AM
Breaking News
Uncategorized

80.57 फीसदी लड़कियां पास:इंटरमीडिएट के रिजल्ट में 75.71 फीसदी ही लड़के हुए उत्तीर्ण, फर्स्ट आने वालों में भी लड़कियां ही आगे

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Board BSEB Inter Results Pass Percentage 2021; Girls Fare Better Than Boys This Year

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटना20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट में लड़कियों के प्रदर्शन बेहतर रहे हैं। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का यह नतीजा है। लड़कियां पढ़ाई में तेजी से आगे बढ़ रही है और बेहतर परफॉर्म कर रही हैं। लड़कियां 5 लाख 18 हजार 591 यानी 80.57 फीसदी पास हुईं। जबकि लड़के 5 लाख 27 हजार 359 यानी 75.71 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं।

बिहार बोर्ड के इंटर रिजल्ट में 78.04% पास

साइंस में लड़के और लड़कियों के रिजल्ट का हाल
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में साइंस में कुल 5 लाख 39 हजार 131 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एक लाख 70 हजार 620 लड़कियों ने परीक्षा दी, जिसमें एक लाख 36 हजार 897 लड़कियां यानी 80.24 फीसदी लड़कियां पास हुई। बात लड़कों की करें तो साइंस में 3 लाख 68 हजार 511 ने परीक्षा दी और इसमें से 2 लाख 74 हजार 370 यानी 74.45 फीसदी पास हुए।

आर्ट्स में लड़कियों की संख्या ज्यादा
आर्ट्स विषय में 7 लाख 26 हजार 716 ने परीक्षा दी। 4 लाख 47 हजार 404 लड़कियों ने भाग लिया, जिसमें 3 लाख 57 हजार 481 लड़कियां यानी 79.90 फीसदी लड़कियां पास हुईं। आर्ट्स विषय की परीक्षा देने वाले लड़कों की संख्या 2 लाख 79 हजार 312 थी जिसमें से 2 लाख 91 हजार 69 लड़के यानी 74.89 फीसदी पास हुए।

कॉमर्स में क्या है स्थिति
कॉमर्स में कुल 73 हजार 901 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें लड़कियों की संख्या 25 हजार 460 थी और इसमें से 24 हजार 59 यानी 94.50 फीसदी पास हुईं। लड़कों की बात करें तो कॉमर्स में 48 हजार 441 ने परीक्षा दी और 43 हजार 547 यानी 89.90 फीसदी पास हुए।

यह भी बड़ा सच
महिलाओं की शिक्षा पर इतना जोर के बावजूद स्थिति यह है कि इंटर में साइंस और कॉमर्स विषय में परीक्षा देने वाली लड़कियों की संख्या दोगुनी कम है। आर्ट्स में 2 लाख 79 हजार 312 लड़के सम्मिलित हुए, जबकि आर्ट्स में लड़कियों की संख्या इससे बहुत ज्यादा 4 लाख 47 हजार 404 रही। कॉमर्स में 48 हजार 441 लड़के सम्मिलित हुए, जबकि लड़कियों की संख्या इससे लगभग आधी 25 हजार 460 रही।

साइंस में लड़कियों की संख्या कम
साइंस पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या और भी कम है। इसमें 3 लाख 68 हजार 511 लड़के सम्मिलित हुए तो लड़कियां महज 1 लाख 70 हजार 620 ही । इसकी वजह यह है कि आर्ट्स विषय नोट्स और किताबें पढ़ कर बिना किसी ट्यूशन के भी पढ़ा जाता है। परीक्षा के पहले सजेशन तैयार करके भी कुछ प्रश्नों को रट लेते हैं। साइंस और कॉमर्स विषय के लिए ट्यूशन की जरूरत पड़ती है। यानी साइंस और कॉमर्स की तुलना में आर्ट्स की पढ़ाई आसान मानी जाती है।

खबरें और भी हैं…

टिप्पणी दें