April 27, 2024 : 4:19 AM
Breaking News
करीयर

भास्कर एजुकेशन: कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

[ad_1]

Hindi NewsCareerBhaskar Current Affairs| If You Are Preparing For Competitive Exam, Then Definitely Read These Questions Related To GK And Current Affairs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 घंटे पहले

कॉपी लिंक

लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। एजुकेशन भास्कर में इस प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं। इसमें सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये सवाल-जवाब आपकी मदद करेंगे। इन क्वेश्चन के जरिए आप अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं।

एडिशनल नॉलेज- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सबसे प्रदूषित स्थलों की लिस्ट में ओडिशा को पहला और उत्तर प्रदेश को दूसरा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को तीसरा नंबर दिया है। CPCB ने देश के 112 सबसे प्रदूषित स्थलों की लिस्ट जारी की है। इसमें ओडिशा के 23 और उत्तर प्रदेश 21 स्थल चिन्हित किए गए हैं, जबकि लिस्ट में दिल्ली में ऐसे 11 प्रदूषित स्थल शामिल हैं। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार प्रदूषित स्थल ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कूड़े-कचरों में विषैले और खतरनाक पदार्थों की मात्रा अत्यधिक होने से आसपास रहने वालों की सेहत पर असर पड़ रहा है।

एडिशनल नॉलेज- फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को 19 मार्च को ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स’ द्वारा 2021 FIAF अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को इस अवॉर्ड से मशहूर इंटरनेशनल डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और मार्टिन स्कॉसीजी सम्मानित करेंगे। उन्हें यह अवॉर्ड वर्ल्ड फिल्म हेरिटेज के संरक्षण में उनके समर्पण और योगदान के लिए दिया जाएगा। अमिताभ इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय होंगे।इस संस्था को फिल्म निमार्ता और आर्काइविस्ट शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने स्थापित किया था। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारत की फिल्मी विरासत के संरक्षण, पुनर्स्थापन, प्रलेखन, प्रदर्शनी और अध्ययन के लिए काम करता है।

एडिशनल नॉलेज- भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली ने अब तक करियर में 46.73 की औसत से 10,001 रन बनाए हैं। मिताली से पहले इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लेट एडवर्ड्स यह रिकॉर्ड बना चुकी हैं। चार्लेट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,273 रन हैं।मिताली उनका रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 272 रन पीछे हैं।

एडिशनल नॉलेज- महाराष्ट्र की सुरेखा यादव ने एक बार फिर अपने नाम एक रिकॉर्ड किया है। साल 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं सुरेखा ने इतिहास रचा था। लेकिन अब 2021 में उन्होंने फिर से एक बार रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय रेलवे ने पहल करते हुए मुंबई-लखनऊ स्पेशल ट्रेन रवाना की। सुरेखा मुंबई से लखनऊ तक ट्रेन लेकर आईं, जिसका पूरा स्टाफ महिला ही था। इस ट्रेन में रेलवे की पहली महिला ड्राइवर सुरेखा यादव, टीटीई समेत अन्य सपोर्टिंग स्टाफ महिला ही थी।

एडिशनल नॉलेज- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट वीक (Seravic) की ओर से दिया गया है। सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशिप पुरस्कार की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए प्रदान किया जाता है। डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने साल 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना के बाद से हर साल मार्च में हृयूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है। इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है।

एडिशनल नॉलेज- रोम में हुई महिला कुश्ती में विनेश फोगाट 53 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर विश्व की नम्बर वन पहलवान बन गई हैं। माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज के विनेश का यह दूसरे सप्ताह में दूसरा गोल्ड मेडल है। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता 26 वर्षीय विनेश तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये क्वॉलीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं। उन्होंने कनाडा की डायना मैरी हेलन वीकर को 4-0 से हराया।

एडिशनल नॉलेज- महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने, उनमें जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विषयों पर जोर दिया जाता है। पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1911 में डेनमार्क, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विटजरलैंड में मनाया गया था। इसके बाद साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को वार्षिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मान्यता दी।

एडिशनल नॉलेज- केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर एक नियमित कमीशन अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कैप्टन के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। ठाकुर को 124 इन्फेंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (सिख) में कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले भारतीय सेना द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को मानद उपाधि दी गई थी।

एडिशनल नॉलेज- हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन ने मिलकर साल 2006 में 66 देशों में इसकी शुरुआत की थी। विश्व किडनी दिवस का उद्देश्य दुनिया में लगातार बढ़ रही किडनी की बीमारियों के मामलों को रोकना है। इसके लिए विश्व किडनी दिवस पर कई प्रकार के जागरुकता अभियान का आगाज किया जाता है। जिससे लोगों और दूर-दराज के क्षेत्र में रह रहे लोगों को किडनी की बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है।

एडिशनल नॉलेज- चीनी कपंनी Vivo एक बार फिर IPL की टाइटल स्पॉन्सर बन गई है। कंपनी को साल 2018 से 2022 तक के लिए IPL के पास स्पॉन्सरशिप राइट था, लेकिन पिछले साल Vivo और BCCI ने मिल कर IPL 2020 को स्किप किया था। जिसके बाद अब एक बार फिर से 2023 तक VIVO IPL का स्पॉन्सर होगा। IPL 2020 के दौरान Dream11 ने Vivo को रिप्लेस किया था, लेकिन फिर से अब Vivo की वापसी स्पॉन्सर के तौर पर हो चुकी है।

एडिशनल नॉलेज- BBC इंडियन स्पोर्ट्सवीमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड की शुरुआत 2019 में हुई थी ताकि देश की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा सके और भारत में महिला खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों और मुद्दों को सामने लाया जा सके। साल 2020 के लिए इस अवॉर्ड को कोनेरू हम्पी ने जीता है। कोनेरू हम्पी वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता हैं। यह खिताब उन्होंने साल 2019 में दो साल के मातृत्व अवकाश के बाद जीता था। इसके साथ ही वह केयर्न्स कप 2020 की भी विजेता हैं।

इस पुरस्कार के लिए 5 महिला खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया था। इसमें एथलीट दुती चंद, शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी, शूटर मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला फील्ड हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल शामिल थीं।

एडिशनल नॉलेज- इंडियन सुपर लीग (ISL) टीम FC गोवा एएफसी चैंपियन्स लीग (एसीएल) के ग्रुप ई मैचों की मेजबानी मडगांव के फतोर्डा स्टेडियम में करेगी। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने गुरुवार को एसीएल 2021 के ग्रुप चरण के मैचों के स्थलों की पुष्टि की और इसके लिए गोवा को ग्रुप ई मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया है। इससे पहले गोवा ने 2017 फीफा अंडर -17 विश्व कप और 2016 एएफसी अंडर -16 चैंपियनशिप के मैचों की भी मेजबानी की है।

यह भी पढ़ें-

भास्कर एजुकेशन:कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

भास्कर एजुकेशन:कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूर पढ़ें जीके और करंट अफेयर्स से जुड़े ये सवाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

RVUNL Recruitment 2021: राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम में कई पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Admin

गर्भवती महिला को 3 किमी लेटाकर ले गए खाट पर

News Blast

UPSC CMS Notification: UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

News Blast

टिप्पणी दें