May 3, 2024 : 11:04 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस में हेलिकॉप्टर क्रैश: राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के मालिक ओलिवियर दसॉ की मौत; छुटि्टयां मनाने गए थे

[ad_1]

Hindi NewsInternationalRafale Fighter Jet Manufacturer Company Owner And French Billionaire MP Olivier Dassault Killed In Helicopter Crash

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पेरिसएक घंटा पहले

कॉपी लिंकओलिवियर दसॉ फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिध‍ित्व करते थे। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

ओलिवियर दसॉ फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिध‍ित्व करते थे। (फाइल फोटो)

फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॉ की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। इनकी कंपनी राफेल फाइटर प्लेन भी बनाती है। दसॉ फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे। फ्रांसीसी उद्योगपति सर्ज दसॉ के सबसे बड़े बेटे और दसॉ के संस्थापक मार्केल दसॉ के पोते ओलिवियर दसॉ की उम्र 69 साल थी। हालांकि राजनीतिक कारणों और हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने दसॉ बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रविवार को दसॉ छुट्टियां मनाने गए थे, तभी उनका निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

सांसद चुने गए थे दसॉवे फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिध‍ित्व करते थे। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद दसॉ की संपत्त‍ि करीब 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओलिवियर के अलावा इस दुर्घटना में पायलटर भी मारा गया है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया शोकदसॉ के निधन पर प्रेजिडेंट मैक्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ओलिवियर फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, नेता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।’

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना से ठीक होने वाले सभी मरीजों में एंटीबॉडी बनती है, यह बात गलत कि सिर्फ गंभीर मरीजों में ही ऐसा होता है

News Blast

कोरोना पर बाइडेन और फेसबुक में टकराव:अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां लोगों को मार रहीं; FB बोला- जान बचाने के लिए कड़े कदम उठाए

News Blast

पीएम इमरान ने कहा- अगर कोई मुल्क कोरोना पर कन्फ्यूज नहीं है तो वह है पाकिस्तान, अमेरिका में 25 लाख संक्रमित; दुनिया में अब तक 97 लाख से ज्यादा मरीज

News Blast

टिप्पणी दें