May 1, 2024 : 7:42 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पुडुचेरी में फ्लोर टेस्ट आज: कांग्रेस के 5 और DMK के एक विधायक के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार का संकट गहराया

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पुडुचेरी18 मिनट पहले

कॉपी लिंक

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की सरकार रहेगी या बचेगी आज तय हो जाएगा। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर संकट के बादल गहरा गए थे। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सरकार को बहुमत साबित करने को कहा था।

फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले ही रविवार को कांग्रेस और गठबंधन में शामिल DMK के एक-एक विधायक ने इस्तीफा और दे दिया, इसके बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई। फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार की शाम को CM नारायणसामी के आवास पर पार्टी और सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक हुई।

राहुल का दौरा भी काम नहीं आयाखास बात यह है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजनीतिक उठापटक के बीच राज्य का दो दिन का दौरा किया था, लेकिन वे पार्टी को नुकसान से नहीं बचा सके। यहां सरकार का कार्यकाल 8 जून को पूरा होने वाला है। राज्य में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं है।

पहले इन 4 विधायकों ने इस्तीफा दिया था1. ए. जॉन कुमार, कांग्रेस2. ए. नमस्सिवम, कांग्रेस3. मल्लादी कृष्णा राव, कांग्रेस4. ई थेपयन्थन, कांग्रेस

रविवार को इन 2 विधायकों ने इस्तीफा दिया5. के. लक्ष्मीनारायणन, कांग्रेस6. के. वेंकटेशन, DMK

3 विधायक पहले ही कम हो चुके थेइनके अलावा कांग्रेस विधायक एन. धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। नमस्सिवम और थेपयन्थन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बाकी नेता भी जल्द ही भाजपा में जा सकते हैं।

विधानसभा में दलों की स्थितिकुल सीट: 30+(3 नॉमिनेटेड)सत्ता पक्ष: कांग्रेस-9, DMK-2, निर्दलीय-1= 12विपक्ष: AINRC-7, AIADMK-4, भाजपा-3=14(नोट- इस्तीफे के बाद खाली सीटें 7 हुईं। भाजपा के तीनों विधायक नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेटेड विधायक फ्लोर टेस्ट में वोट डाल सकते हैं।)

पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी दिल्ली रवानाकेंद्र सरकार ने चार दिन पहले उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया था। उनकी जगह तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी का LG बनाया गया। बेदी चार साल राज्य की उपराज्यपाल रहीं। वे रविवार को दिल्ली रवाना हो गईं।

[ad_2]

Related posts

Facebook पर मिले सच्चे प्यार ने 18 दिनों तक किया लड़की का रेप! लाखों रुपये हड़पे

News Blast

महापंचायत वाली राजनीति: निगाहें चार राज्यों के जाटलैंड पर, UP में प्रियंका, राजस्थान में राहुल के हाथ कमान

Admin

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र:दिल्ली में 1-2 दिन के अंदर बरसेंगे बदरा, राजस्थान में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; UP, पंजाब और हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

News Blast

टिप्पणी दें