May 2, 2024 : 5:36 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दुष्कर्म के बाद नौवीं की छात्रा की हत्या: बिस्किट लेने गई बच्ची को 45 साल का दुकानदार बहलाकर घर में ले गया; रेप कर गला घोंटा, लाश छिपाने में पत्नी ने भी की मदद

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpWent To Pick Up The Biscuit, 45 year old Shopkeeper Seduced And Took Her Inside The House; Raped And Strangled

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा14 दिन पहले

छत पर बोरे में बंद मिला छात्रा का शव। शव के करीब बैठे बालिका के परिजन।

धनगांव थाना क्षेत्र के जामनिया गांव की वारदात, 25, 22 और 18 साल के तीन बेटों का पिता है आरोपीसबूत मिटाने के लिए शव को बाेरे में बंद कर छत पर छिपाने की कोशिश की

जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के जामनिया गांव में सोमवार को नौवीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लड़की दुकानदार के यहां बिस्किट लेने गई थी। 45 वर्षीय आरोपी दुकानदार लड़की को बहला-फुसलाकर अंदर ले गया। उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर गला घोंट कर हत्या कर दी। इसमें आरोपी की पत्नी ने भी साथ दिया। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने देर शाम पति को गिरफ्तार कर लिया।

13 साल की बच्ची नौवीं कक्षा की छात्रा थी। गांव में ही दिलावर (45) पिता मंशाराम राजपूत किराने की दुकान करता है। अंदर ही उसका घर भी है। दुकान पर छात्रा अक्सर सामान लेने जाया करती थी। साेमवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर बिस्किट लेने पहुंची। दिलावर ने लड़की को बिस्किट दिया और बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध भी किया। इस पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और गला दबाकर मार डाला।

फिर शव को ठिकाने लगाने की कोशिशवारदात को दिलावर ने अपनी पत्नी किरण के साथ मिलकर अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पत्नी के साथ ही लड़की के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। घर के कमरे में पड़े खून को भी साफ किया। लड़की के शव को बाेरे में भरकर घसीटते हुए छत पर ले गए। बालिका के कपड़ों को भी थैले में भरने की कोशिश की। इसी दौरान पड़ोसी जीवन और उसकी पत्नी ने इनकी यह करतूत देख ली। जीवन ने तुरंत लड़की के परिजन को सूचना दी। परिजन ने दिलावर के यहां आकर बेटी के बारे में पूछताछ की। पहले तो आरोपी टालमटोल करने लगा, लेकिन अंदर जाकर देखा, तो लड़की की चप्पलें और स्वेटर मिल गए। ये देख आरोपी पति-पत्नी भाग गए। लोगों ने छत पर जाकर देखा, तो बोरे में बंद लड़की की लाश पड़ी थी।

मौके पर पहुंचे एसपी

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर धनगांव टीआई हिना डावर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर एसपी विवेक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने परिजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत टीम गठित की। देर शाम दिलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि किरण फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

तीन लड़कों का बाप है आरोपी

खास है कि दिलावर के तीन बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा लड़का 25 साल, दूसरा बेटा 22 और तीसरा बेटा 18 साल का है।

पहले भी हरकत कर चुका है दिलावर

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी पहले भी छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसने गांव की दूसरी लड़कियों को भी पकड़ा था। लोगों ने उसकी मारपीट भी की थी, लेकिन माफी मांगने पर छोड़ दिया था। करीब आठ साल पहले उसने एक लड़की के साथ हरकत की थी। तब उस लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।

[ad_2]

Related posts

मंत्री नीलकंठ तिवारी ने रेहड़ी पटरी वाले व्यापारियों संग किया वर्चुअल संवाद: कहा- मोदी सरकार ने गरीब तबके के लिए काफी काम किया

News Blast

17 औरतों को झांसा देकर शादी और करोड़ों का फ़रेब करने वाला कैसे पकड़ा गया

News Blast

24 विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पूर्व विधायकों की अनुशंसा पर फर्जी तरीके से हो रहे मनरेगा के काम

News Blast

टिप्पणी दें