May 28, 2024 : 10:10 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ और पति ने वैक्सीनेशन कराया, अमेरिका में हर दिन दो लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन10 दिन पहले

दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को नौ करोड़ पार कर गई। बीते 25 दिसंबर को यह आंकड़ा आठ करोड़ था। यानी 15 दिनों में दुनिया में एक करोड़ मरीज बढ़ गए। अब इनकी कुल संख्या नौ करोड़ 75 हजार 385 है। 19 लाख 34 हजार 778 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 6 करोड़ 44 लाख 62 हजार 529 लोग वायरस को हरा चुके हैं। अमेरिका लगातार सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ और उनके पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप ने रविवार को वैक्सीनेशन कराया। दोनों का वैक्सीनेशन बकिंघम पैलेस में किया गया। पैलेस से जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की गई है।

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ पति प्रिंस फिलिप के साथ। दोनों ने वैक्सीनेशन कराया। (फाइल)

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ पति प्रिंस फिलिप के साथ। दोनों ने वैक्सीनेशन कराया। (फाइल)

दुनिया में मरीजों की संख्या ने एक करोड़ का आंकड़ा 25 जून 2020 को छुआ था। इसे नौ करोड़ तक पहुंचने में महज साढ़े छह महीने लगे। सबसे कम समय सात से आठ करोड़ केस होने में लगा था। पिछले साल दिसंबर में महज छह दिन में एक करोड़ मरीज बढ़े थे। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में हालात काबू से बाहर

अमेरिका में मास वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इसके बावजूद यहां कोरोना काबू में नहीं है।

अमेरिका में मास वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इसके बावजूद यहां कोरोना काबू में नहीं है।

अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले। यह इकलौता देश है जहां नए मरीजों की तादाद लगातार दो लाख से ज्यादा है। इसके बाद ब्राजील और ब्रिटेन आते हैं। यहां बीते 24 घंटे में लगभग 60-60 हजार केस सामने आए हैं। कुल केस के मामले में टॉप-4 देशों में अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस शामिल हैं।

क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप ने वैक्सीन लगवाई

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप ने शनिवार को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि उन्हें कौन सी वैक्सीन दी गई है। लोकल मीडिया के मुताबिक, महारानी ने वैक्सीन को लेकर फैल रही अटकलों को रोकने के लिए यह फैसला लिया। देश में 80 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को प्रायोरिटी पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

94 साल की महारानी और प्रिंस फिलिप, उन 15 लाख लोगों में से हैं, जिन्हें इसका कम से कम एक डोज मिल चुका है। ब्रिटेन में रविवार सुबह तक 30 लाख 26 हजार 313 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 81 हजार की मौत हुई है।

इजराइल के PM नेतन्याहू ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हेल्थ मिनिस्टर यूली एडेलस्टीन के साथ फाइजर की वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। इसके बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दूसरी बार वैक्सीन लेना जिंदगी की ओर लौटना है। सभी इजराइली नागरिकों को 2-3 महीने के अंदर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद हम अपनी इकोनॉमी को खोल पाएंगे।

नेतन्याहू ने बताया कि वे देश में मार्च तक वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

नेतन्याहू ने बताया कि वे देश में मार्च तक वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने फाइजर से ज्यादा शिपमेंट के लिए कहा है, ताकि मार्च तक सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जा सके। नेतन्याहू ने 20 दिसंबर को पहली बार वैक्सीन लगवाई थी। वे ऐसा करने वाले पहले इजराइली थे। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इजराइल ने अब तक कोरोना के चार लाख 85 हजार 434 मामले दर्ज किए हैं। देश में इससे 3,645 लोगों की मौत हुई है।

अपडेट्स

इजराइल में सीरियस कंडीशन वाले मरीजों की तादाद अब तक की सबसे ज्यादा हो गई है। अभी इनकी संख्या 964 है। 1,646 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। देश में कुल चार लाख 84 हजार 83 केस मिल चुके हैं।चिली में शनिवार को चार हजार 361 नए मरीज मिले। यह पिछले साल जून के बाद एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। देश के स्वास्थ्य मंत्री एनरिक पेरिस ने इसे चिंता की बात बताया है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका22,699,938381,48013,393,078भारत10,451,346151,04810,075,395ब्राजील8,075,998202,6577,144,011रूस3,379,10361,3812,754,809UK3,017,40980,8681,406,967फ्रांस2,767,31267,599202,165तुर्की2,317,11822,6312,190,047इटली2,257,86678,3941,606,630स्पेन2,050,36051,874N/Aजर्मनी1,914,32841,0611,511,800

(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)

[ad_2]

Related posts

ट्रम्प का शुक्रिया; उनके दौर में चीन बेहतर होता गया, अमेरिका कमजोर होता चला गया

News Blast

एक दिन में 1.11 लाख नए केस बढ़े, अमेरिका में सबसे ज्यादा 25 हजार लोग संक्रमित मिले, मैक्सिको में सबसे ज्यादा मौतें; दुनिया में 1.1 करोड़ मरीज

News Blast

बलूचिस्तान में आईएसआई के अफसर की मौत, सऊदी अरब में आज से कर्फ्यू हटाया गया; दुनिया में अब तक 89.21 लाख संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें