April 29, 2024 : 3:18 AM
Breaking News
MP UP ,CG

सड़क पर मनचले का हंगामा: मनचले ने सड़क पर महिला का हाथ पकड़ा, विरोध करने पर सिर में पत्थर मारा, फाड़ दिए कपड़े

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 दिन पहले

कॉपी लिंकप्रतीकात्मक  फोटो - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो

चेतकपुरी के पास सोमवार दोपहर की घटनाझांसी रोड थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

सड़क पर एक मनचले ने हंगामा खड़ा कर दिया। राह चलते एक महिला का हाथ पकड़ लिया, जब महिला ने विरोध किया तो उसके सिर में पत्थर मार दिया और कपड़े फाड़कर भाग गया। जिस समय घटना हुई वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन महिला अकेली संघर्ष करती रही और कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। घटना चेतकपुरी के पास सोमवार दोपहर की है। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित पारस विहार कॉलोनी निवासी एक 30 वर्षीय महिला सोमवार दोपहर अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। अभी वह चेतकपुरी के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने अपना नाम मुकेश रजक बताकर उससे दोस्ती करने के लिए कहा। पर महिला ने उसे झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया और वापस घर की ओर जाने लगी। इस पर मनचले को इतना गुस्सा आया कि उसने पहले एक पत्थर उठाकर महिला के सिर पर दे मारा। उसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और भाग गया। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास खड़े कई लोग तमाशा तो देखते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार बताया गया है।

असंवेदनशील रहे लोग

जिस समय आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े तथा मारपीट की, वहां से लोग निकलते रहे। किसी ने भी महिला की मदद नहीं की और आरोपी भाग गया। महिला ने कहा कि जब युवक उस पर हमला कर रहा था तब उसकी किसी ने मदद नहीं की। यह घटना किसी की बहन-बेटी के साथ हो सकती है। लोगों की चुप्पी से ही ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ती है।

[ad_2]

Related posts

आईपीएल मैच का सट्टा लगवा रहे 9 सटोरिए गिरफ्तार, आरोपी पेटीएम से लेन-देन कर रहे थे

News Blast

महाशिवरात्रि पर बरसने जा रही है इन 4 राशि के लोगों पर शिव की कृपा

News Blast

Priyanka Gandhi | UP Vidhan Sabha Election Politics and Priyanka Gandhi Led Congress Nadi Adhikar Yatra; Know everything about | कांग्रेस क्यों निकाल रही 600 किमी की नदी अधिकार यात्रा? किस वोट बैंक पर प्रियंका गांधी की नजर? जानें सबकुछ

Admin

टिप्पणी दें