April 28, 2024 : 8:27 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

10 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू: दिल्ली और महाराष्ट्र में भी संक्रमण की पुष्टि; कृषि मामलों की संसदीय समिति ने की बैठक

[ad_1]

Hindi NewsNationalBird Flu Outbreak India Latest LIVE Update; Pigeon Crow Death | Avian Influenza (Bird Flu) Spread In Rajasthan Madhya Pradesh Haryana Maharashtra Himachal Pradesh Gujarat Kerala 11 January Latest News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 दिन पहले

बर्ड फ्लू को देखते हुए सभी राज्य एहतिहात बरत रहे हैं। फोटो झारखंड के चाईबासा जिले के एक पोल्ट्री फार्म की है।

देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। महाराष्ट्र में परभणी जिले के मुरुंबा गांव में 800 से ज्यादा मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। सैंपल की जांच में संक्रमण का पता चला। दिल्ली में भी सोमवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के मुताबिक 8 कौवों और बतखों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

इधर, कृषि मामलों की संसदीय समिति ने सोमवार को मछली पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्रालय के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी। बैठक में वेटरनरी सर्विसेज की स्थिति और पशुओं की वैक्सीन की उपलब्धता पर चर्चा हुई।

अब तक इन 10 राज्यों में पहुंचा बर्ड फ्लू1. केरल2. राजस्थान3. मध्य प्रदेश4. हिमाचल प्रदेश5. हरियाणा6. गुजरात7. उत्तर प्रदेश8. महाराष्ट्र9. दिल्ली10. उत्तराखंड

दिल्ली: 118 पक्षियों की मौतदिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के अलग-अलग पार्कों में रविवार को 91 कौवे और 27 बतखों की मौत हो गई। संजय लेक के आस-पास के इलाकों को अलर्ट जोन घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने मीटिंग बुलाईपरभणी जिला प्रशासन ने मुरुंबा गांव में 8000 पक्षियों को मारने का फैसला लिया है। गांव के 10 किमी इलाके में मुर्गियों की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई। गांव के लोगों की भी मेडिकल जांच की जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बर्ड फ्लू की समीक्षा के लिए आज मीटिंग बुलाई है।

राजस्थान: 13 जिलों में फैला बर्ड फ्लू

सिरोही और प्रतापगढ़ से भेजे गए सैंपलों में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, पाली, बारां, कोटा, बांसवाड़ा में भी बर्ड फ्लू के सैंपल पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनके अलावा 10 जिलों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।रविवार को प्रदेश में 326 कौवे मृत मिले। प्रदेश में अब तक 2289 कौवों की मौत हो चुकी है। कौवों के अलावा अब तक 170 मोर, 156 कबूतर और 335 दूसरे पक्षी भी मर चुके हैं।

मध्य प्रदेश: 18 जिलों में फैला संक्रमणजहां-जहां पक्षी मरे मिल रहे हैं, वहां से सैंपल भोपाल भेजे जा रहे हैं। निवाड़ी जिले के सोरका गांव में शनिवार को 24 पक्षी मृत मिले। अब तक राज्य के 18 जिलों में संक्रमण फैल चुका है।

[ad_2]

Related posts

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स रिकॉर्ड 47 हजार के पार खुला, बर्गर किंग का शेयर दूसरे दिन भी लोअर सर्किट पर

Admin

तमिलनाडु में जब 6500 कोरोना केस थे तो इसमें 29% संक्रमितों का सोर्स कोयंबेडू बाजार था, राज्य के लिए यही बाजार सबसे बड़ा कोरोना क्लस्टर साबित हुआ

News Blast

6 जिलों में 114 नए मामले मिले, अब तक 2 लाख से ज्यादा का हो चुका है कोरोना टेस्ट

News Blast

टिप्पणी दें