May 2, 2024 : 9:22 PM
Breaking News
MP UP ,CG

भीगा-भीगा संडे: भोपाल में लगातार तीसरे दिन बूंदाबांदी जारी, कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpBhopalChance Of Drizzle For The Third Consecutive Day, 1000 M Till 8 Am On Saturday. The Visibility

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भाेपाल44 मिनट पहले

कॉपी लिंक

मनुआभान टेकरी पर दिनभर पहुंचते रहे पर्यटक।

शनिवार को दिन का तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गयानमी ज्यादा है, हवा की रफ्तार भी कम है, बादल भी छंट सकते हैं

भोपाल में लगातार तीसरे दिन रविवार को बूंदाबांदी जारी है। सुबह 9 बजे तक शहर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम रही। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलते देखा गया। इससे पहले शनिवार को भी मावठा पड़ा। कुहासा और फुहाराें की वजह से सुबह 6:30 से सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी 1000 मीटर रह गई थी। सामान्य तौर पर ये करीब 6000 मीटर रहती है। बैरागढ़ ऑब्जरवेटरी में कुहासा (कोहरे और धुंध के बीच की स्थिति) यानी मिस्ट ही रिपाेर्ट किया गया।

सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक शहर में जाे बादल छाए थे उनकी ऊंचाई सिर्फ 240 मीटर थी। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि ये स्ट्रेटस क्लाउड कहलाते हैं। शनिवार को दिन का तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी 2.2 डिग्री की कमी आई।

काेहरे के आसार इसलिए भी ज्यादासाहा के अनुसार नमी ज्यादा है, हवा की रफ्तार भी कम है, बादल भी छंट सकते हैं। ये तीनाें मापदंड काेहरा छाने के लिए जरूरी हैं। रविवार को काेहरा छाने की संभावना है। रात के तापमान में कमी आएगी, दिन का तापमान बढ़ सकता है।

[ad_2]

Related posts

ओमिक्रॉनः घर में किसी को कोरोना संक्रमण हो, तो क्या करें?

News Blast

इंसानों के खून में भी पहुंचा प्लास्टिक, लगभग 80 फीसद लोगों में पाया गया माइक्रोप्लास्टिक

News Blast

तुलसीदास की रामचरितमानस में शूद्र, गँवार, ढोल, पशु, नारी…के मायने क्या हैं?

News Blast

टिप्पणी दें