May 3, 2024 : 10:09 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

सर्दी में गर्मी से पाला पड़ा: जमाने वाली ठंड के लिए प्रसिद्ध चूरू-माउंट आबू में गर्मी; चूरू 33° पार, 17 साल बाद छूटा पसीना

[ad_1]

Hindi NewsNationalSummer In Churu Mount Abu, Famous For The Freezing Cold; Churu Crosses 330, Sweats Off After 17 Years

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली/जयपुर2 घंटे पहले

कॉपी लिंक

मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर तक आंशिक बादल छाने के आसार हैं।

राजस्थान के शहरों में पारे की उलटी चाल बनी चर्चा का विषय, पड़ोसी राज्य में कोहरा

दिसंबर माह में आमतौर पर देश सर्दी की गिरफ्त में होता है, लेकिन राजस्थान में मामला इन दिनों उलट है। नलों में पानी जमा देने वाली सर्दी के लिए प्रसिद्ध चूरू और माउंट आबू जैसे शहरों में गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को चूरू में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में दिसंबर का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 8 दिसंबर 2003 को यहां तापमान 33.5 डिग्री था, जबकि पिछले साल 4 दिसंबर को यहां तापमान 27 डिग्री रहा था।

शनिवार को यहां तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह जयपुर में शुक्रवार को पारा 30.9 डिग्री रहा। यह 12 साल बाद सर्वाधिक है। इससे पहले 4 दिसंबर 2008 को यहां पारा 32 डिग्री था। बाड़मेर में पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चूरू और बाड़मेर में करीब पांच साल बाद सर्दी के मौसम में इतनी गर्मी पड़ रही है। माउंट आबू के भी यही हाल हैं। 2 दिसंबर को तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। घरों के बाहर कारों पर हल्की बर्फ देखने को मिली थी। अब लोग गर्मी से परेशान हैं।

हिमाचल- लाहौल में बर्फबारी से जम गई झील

कुल्लू. शुक्रवार रात लाहौल स्पीति में हुई बर्फबारी से सिस्सु में झील जम गई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमने से प्रदेश में वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

पंजाब-9 तक बादल छाने के आसार, अभी रातें गर्म…

लुधियाना. सूबे में दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री का इजाफा है। ऐसे में रातें गर्म हो रही हैं। शनिवार दोपहर में आंशिक बादल छाने से तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर तक आंशिक बादल छाने के आसार हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। शनिवार को अमृतसर का रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

[ad_2]

Related posts

कोरोना के दौरान दिल्ली सरकार ने जनता को भाग्य भरोसे छोड़ा : आदेश गुप्ता

News Blast

अब तक 4.40 लाख केस: राजस्थान में कांग्रेस विधायक की पत्नी समेत 16 रिश्तेदार पॉजिटिव, सोनिया का मोदी को पत्र- गरीबों को सितंबर तक मुफ्त अनाज बांटें

News Blast

जल संकट पर फिर तकरार: हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिल्ली जल बोर्ड, कहा- पर्याप्त पानी मिले

Admin

टिप्पणी दें