- Hindi News
- Utility
- State Bank Of India ; SBI ; Home Loan ; Loan ; Diwali Offer ; Buying A House Became Cheaper This Diwali; SBI Gives 0.25% Discount On Home Loan Interest Rate, Understand Here How Much It Will Benefit
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
SBI होम लोन की ब्याज दरें 6.90 फीसदी से शुरू हैं
- बैंक ने 75 लाख रु. से ज्यादा के होम लोन की ब्याज दरों पर 20 बीपीएस की छूट देने का ऐलान किया है
- YONO ऐप के जरिए अप्लाई करने पर होम लोन की ब्याज दरों पर 5 बीपीएस की छूट मिलेगी
इस फेस्टिव सीजन में अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत बैंक होम लोन की ब्याज दर पर 25 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) तक की छूट दे रहा है। बैंक ने ज्यादा टिकट साइज वाले होम लोन की ब्याज दरों पर 20 बीपीएस की छूट देने का ऐलान किया है। वहीं, YONO ऐप के जरिए होम लोन के लिए अप्लाई करने पर हर साइज के होम लोन की ब्याज दरों पर 5 बीपीएस की छूट मिलेगी।
बड़े लोन पर मिलेगा ज्यादा फायदा
SBI ने फेस्टिव सीजन के तहत 75 लाख रुपए से ज्यादा के होम लोन पर 20 बीपीएस की छूट देने का ऐलान किया है। हालांकि यह आपके सिबिल स्कोर पर आधारित होगा। यानी हाई सिबिल स्कोर वाले ही इसका फायदा उठा सकेंगे। वहीं, अगर YONO ऐप से लोन के लिए आवेदन करते हैं और ये मंजूर होता है तो इस पर 5 बीपीएस की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह 75 लाख रुपए से ज्यादा के लोन पर 25 बीपीएस हो जाएगी।
छोटे लोन पर मिलेगी 10 बेसिस प्वाइंट की छूट
30 लाख से 75 लाख रुपए तक के लोन पर 10 बीपीएस की छूट मिलेगी। वहीं YONO ऐप से आवेदन करने पर यह छूट 15 बीपीएस होगी। हालांकि यह आपके सिबिल स्कोर पर आधारित होगी। अगर होम बायर कोई महिला है तो उसे 5 बीपीएस की अतिरिक्त छूट मिलेगी। SBI की होम लोन की ब्याज दरें 6.90 फीसदी से शुरू हैं।
फेस्टिव सीजन में SBI का ऑफर
इससे पहले बैंक ने फेस्टिव सीजन ऑफर लॉन्च किया था। इसके तहत SBI ने होम लोन, कार, गोल्ड और पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस 100 फीसदी माफ करने का ऐलान किया है। यानी अगर आप घर खरीद रहे हैं तो आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।
कितना फायदा होगा?
80 लाख रुपए का लोन लेने पर
6.65% (ऑफर के तहत ब्याज दर) | 6.90% (पहले की ब्याज दर) | |
होम लोन अमाउंट | 80 लाख रु. | 80 लाख रु. |
अवधि | 30 साल | 30 साल |
EMI | 51,357 रु. | 52,688 रु. |
कुल ब्याज | 1.04 करोड़ रु. | 1.09 करोड़ रु. |
कुल पेमेंट | 1.84 करोड़ रु. | 1.89 करोड़ रु. |
30 लाख रुपए का लोन लेने पर
6.75% (ऑफर के तहत ब्याज दर) | 6.90% (पहले की ब्याज दर) | |
होम लोन अमाउंट | 30 लाख रु. | 30 लाख रु. |
अवधि | 30 साल | 30 साल |
EMI | 19,458 रु. | 19,758 रु. |
कुल ब्याज | 40.04 लाख रु. | 41.12 लाख रु. |
कुल पेमेंट | 70.04 लाख रु. | 71.12 लाख रु. |