April 29, 2024 : 4:51 PM
Breaking News
खेल

IPL में किंग्स इलेवन के खिलाफ मुंबई की सबसे बड़ी जीत, रोहित 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी; पंजाब लगातार दूसरा मैच हारी

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl 2020
  • KXIP VS MI IPL Live Score Today Match | Mumbai Indians (MI) VS Royals Challengers Bangalore (KXIP) IPL 2020 Match 13th Live Cricket Score And Latest Updates

अबु धाबी12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में मुंबई ने पंजाब को आसानी से हरा दिया।

आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 48 रन से हरा दिया। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का टारगेट दिया था। जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं, मुंबई के राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और जेम्स पैटिंसन को 2-2 विकेट मिले। क्रुणाल पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिए।

मयंक, राहुल का बल्ला नहीं चला
पंजाब के लिए ओपनर लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल कमाल नहीं दिखा सके। मयंक ने 25 रन बनाए। उन्हें जसप्रीम बुमराह ने बोल्ड किया। इसके बाद करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 17 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर बोल्ड हुए।

5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
पंजाब के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कृष्णप्पा गौतम ने 22 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं ग्लेन मैक्सवेल 11 रन ही बना सके। इसके लिए उन्होंने 18 बॉल खेलीं। उन्हें राहुल चाहर ने आउट किया। इसके अलावा जिमी नीशम और सरफराज खान ने 7-7 रन बनाए। करुण नायर अपना खाता भी नहीं खोल सके। अंत में मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए
इससे पहले मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। रोहित के अलावा कीरोन पोलार्ड ने 20 बॉल पर नाबाद 47 और हार्दिक पंड्या ने 11 बॉल पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 23 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप भी हुई। पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम को 1-1 विकेट मिला।

मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाए
मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 89 रन बटोरे। पिछले मैच में भी मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया था। इससे पहले आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात लॉयन्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवरों में 112 रन बनाए थे। वहीं 2019 में भी बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवर में 91 रन जोड़े थे।

डिकॉक और सूर्यकुमार सस्ते में आउट
मुंबई के क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। डिकॉक (0) मैच के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही आउट हो गए। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने बोल्ड किया। वहीं सूर्यकुमार (10) को मोहम्मद शमी ने रनआउट किया।

रोहित-किशन ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े
खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की पार्टनरशिप की। किशन (28) को कृष्णप्पा गौतम ने आउट कर पार्टनरशिप को तोड़ा।

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले रोहित तीसरे खिलाड़ी
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए। इस मैच में 2 रन बनाते ही रोहित ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। रोहित से पहले दो बल्लेबाज ही आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बना सके हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं। वहीं, रैना के 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन हैं।

रोहित ने रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की
रोहित शर्मा ने IPL में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाई। लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना की बराबरी की। दोनों ने लीग में 38-38 फिफ्टी लगाईं हैं। हालांकि रैना इस बार लीग का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (44) के नाम है।

पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट कॉटरेल और शमी ने लिए
आईपीएल के इस सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट पंजाब के शेल्डन कॉटरेल और मोहम्मद शमी ने लिए। पावरप्ले में कॉटरेल ने अब तक 4 और शमी ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

सबसे महंगे-सस्ते प्लेयर्स की परफॉरमेंस
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 बॉल पर 70 रन बनाए। टीम के सबसे सस्ते खिलाड़ी राहुल चाहर (1.90 करोड़) रहे। राहुल ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए।

वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ के साथ टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। राहुल कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन ही बना पाए। पंजाब की प्लेइंग इलेवन में सरफराज खान (25 लाख) सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। सरफराज ने मैच में सिर्फ 7 रन ही बनाए।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को एक रन से हराया था। मुंबई ने अब तक पांच बार फाइनल खेला है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार फाइनल (2014) खेला था। उसे केकेआर ने तीन विकेट से हराया था।

Related posts

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में मिला अधजला शव, शव के पास पुतले भी मिले

News Blast

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक टल सकता है; अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल होने की संभावना बढ़ी

News Blast

भारत का श्रीलंका दौरा: वनडे में शमी के सबसे तेज 100 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं चहल; कीर्तिमान से 6 विकेट दूर

Admin

टिप्पणी दें