April 29, 2024 : 9:25 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अध्यक्ष बनने के 8 महीने बाद नड्डा ने टीम बनाई; राम माधव को महासचिव पद से हटाया, तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया

  • Hindi News
  • National
  • BJP JP Nadda New Team Update | Here’s Latest News Updates From Bharatiya Janata Party National President Jagat Prakash Nadda

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया।- फाइल फोटो

  • नड्डा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया, इनमें रमन सिंह, वसुंधरा राजे और रघुबर दास का नाम शामिल
  • नए चेहरों में कर्नाटक के सीटी रवि और आंध्र प्रदेश के डी पुरंदेश्वरी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई

बिहार चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। अध्यक्ष का पद संभालने के 8 महीने बाद बनाई अपनी नई टीम में युवाओं और नए चेहरों को जगह दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव किया।

3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया
नड्डा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को जगह दी गई है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से मुकुल रॉय और बिहार से राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। दोनों राज्यों में चुनाव होने हैं।

राम माधव का नाम महासचिव की लिस्ट से बाहर
राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन को महासचिव ((राष्ट्रीय महामंत्री) पद से हटा दिया गया है। खबर है कि इन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा, भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, बीएल संतोष और कैलाश विजयवर्गीय इस पोस्ट पर बरकरार हैं। नए चेहरों में कर्नाटक के सीटी रवि और आंध्र प्रदेश के डी पुरंदेश्वरी का नाम शामिल है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल को दी गई है। पहले यह पद पीयूष गोयल के पास था।

तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया
नड्डा की टीम में युवाओं को भी मौका मिला है। कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या को भाजपा युवा मोर्चा का चीफ बनाया गया है। अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन राष्ट्रीय प्रवक्ता की लिस्ट में हैं। इसके अलावा, पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी की।

पूरी लिस्ट यहां देखें

Related posts

पुलिस अफसर बोले: ‘पत्नी ने रेप की धमकी देकर शादी की, मैं फंस गया’, पत्नी ने बताया झूठ

News Blast

चीन से लड़ने को तैयार की गई एक खुफिया रेजिमेंट, जो सेना के बजाए रॉ के जरिए सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है

News Blast

अवंतीपोरा के पम्पोर इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी मार गिराया; 3 दिन में 4 आतंकी ढेर

News Blast

टिप्पणी दें