April 27, 2024 : 5:18 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

नए लोगों से दोस्ती होने, पैसों के मामलों में सावधानी बरतने और पारिवारिक मसलों को शांति से सुलझाने का है दिन

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Sunday Rashifal 20 September 2020 Daily Horoscope In Hindi Pranita Deshmukh Dainik Rashifal Rashifal In Hindi Daily Horoscope

6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए समस्याओं का सामना करने की शक्ति मिलने का संकेत
  • वृष राशि वालों के लिए मेहनत और लगन का फल मिलने का है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए खुद में आए बदलाव को समझने का समय

रविवार, 20 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कुछ लोगों के लिए नए लोगों से संपर्क बनने या दोस्ती होने का संकेत है। कुछ लोगों को अपने काम का पूरा परिणाम मिल सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन संघर्ष भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए समस्याओं का सामना करने की शक्ति मिलने का संकेत, वृष राशि वालों के लिए मेहनत और लगन का फल मिलने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए खुद में आए बदलाव को समझने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – Courage

आज का दिन आपको समस्याओं का डटकर सामना करने की शक्ति देगा। आप बाहर से थोड़े कठोर हैं, लेकिन अंदर से कोमल भी हैं। आज इसी कोमलता का अनुभव आपके परिचित लोगों को होगा। वैसे तो आप मित्र आसानी से बनाते नहीं हैं, जब आपका कोई मित्र बनता है, वह आपके परिवार के सदस्य की तरह होता है। यही मैत्री आपका हमेशा से प्रेरणा स्त्रोत्र रही है। आज भी आपके किसी मित्र के सहयोग से आप कठिन निर्णय आत्मविश्वास के साथ ले सकेंगे।
करियर – नौकरी छोड़ने का निर्णय अपनी आर्थिक परिस्थिति का अंदाज लगाकर लें।
लव – आप के निर्णय में पार्टनर का सहयोग होगा।
हेल्थ – शाम को सर में भारीपन महसूस हो सकता है।

  • वृषभ – Completion

आपको किसी बात में मिली सफलता पूर्णत्व का एहसास देगी। आपकी मेहनत और लगन का फल आपको मिल रहा है। परिस्थिति में बदलाव धीमी गति से आएगा। मानसिक रूप से आज आपको पूर्ण समाधान प्राप्त होगा। आर्थिक परिस्थिति में बदलाव आ रहा है। यदि कोई बात के लिए परिवार के सदस्य की सहायता चाहिए तो आप खुल कर बात करें लेकिन पैसों से जुड़ा एहसान ना लें।
करियर – कला से जुड़े व्यक्ति आज अधिक मेहनत करें।
लव – पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है।
हेल्थ – हड्डी से जुड़े दर्द में राहत मिलेगी।

  • मिथुन – EXPERIENCING

आज आपका अनुभव सबसे बड़ा शिक्षक होगा। अपनी गलतियों को अपनी कमजोरी ना समझें, पुरानी घटना को याद करके आपके अंदर जो बदलाव आया है, उसे जानने की कोशिश करें। यह आपको खोया हुआ आत्मविश्वास लाने और स्वयं प्रेरणा के लिए उपयुक्त होगा। फूल वाले पेड़ या पौधों के पास बिताया समय से में ऊर्जा का संतुलन रखने में मददगार होगा।
करियर – खोए हुए अवसर को याद ना करें। आपके काम पर नकारात्मक असर हो सकता है।
लव – पार्टनर्स में थोड़ा तनाव रहेगा।
हेल्थ – बैच फ्लावर रेमेडी से मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस होगा।

  • कर्क – THE BURDEN

आप काम और परिवार के बीच आज फस जाएंगे आपकी काम की क्षमता अधिक है लेकिन काम से जुड़े योजना पर अमल न करना और आपका आलस आज आप पर भारी पड़ेगा। परिवार के व्यक्ति के दबाव में आकर लिया निर्णय पछतावे का कारण होगा। व्यक्तिगत सीमाएं क्या है और आप किस तरह से उनका पालन कर सकते हैं; इस बात पर ध्यान देना जरूरी होगा।
करियर – अधिक काम की वजह से दिन की शुरुआत में तनाव रहेगा।
लव – पारिवारिक समस्या सूलझाते जाते वक्त पार्टनर को दुर्लक्षित ना करें।
हेल्थ – गर्दन और कंधे का दर्द थोड़ा परेशानी देगा।

  • सिंह – GOING WITH THE FLOW

कुछ समस्याएं दिन की शुरुआत में अचानक खड़ी होगी। इन समस्याओं को अनदेखा ना करें, ना ही हल्के में लें, कोई भी परिस्थिति पर अपना पूर्ण नियंत्रण नहीं होता है, फिर भी अपने प्रयत्नों में कमी न रखें। यदि समस्या पैसों से जुड़ी है तो निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। परिस्थिति का अस्थाई रूप से निकाला समाधान परिस्थिति को और खराब कर सकता है। आसपास के लोगों को गहराई से परखना होगा।
करियर – कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी करने वालों को परमानेंट किया जा सकता है।
लव – पार्टनर की भावनाओं का आदर करें।
हेल्थ – पेट से जुड़ी बीमारी ठीक होगी।

  • कन्या – BREAKTHROUGH

अटके हुए काम अचानक से होने लगेंगे। यदि कोई कानूनी समस्या परिवार से जुड़ी प्रॉपर्टी के बारे में है तो उस बारे में निर्णय आज ना लें। अगले 3 महीनों की योजना के बारे में निर्णय होगा। आज आप काम में अपनी रुचि बढ़ाने का प्रयास करेंगे। अटका हुआ पैसा मिलने की और लोन से मुक्ति पाने की संभावना है। भविष्य से जुड़े विचारों को दिशा प्राप्त होगी।
करियर – मनचाही जगह तबादला होगा।
लव – पार्टनर के बीच हुई पुरानी समस्या सुलझेगी ।
हेल्थ – वजन कम करने के प्रयास में प्रगति दिखेगी।

  • तुला – LETTING GO

आज आपका मित्र आपका मार्गदर्शक होगा। आपको अपनी भावनाओं को अलग तरीके से देखने का नजरिया इस व्यक्ति द्वारा प्राप्त होगा। परिवार के साथ हुए पुरानी झगड़े सुलझेंगे। आध्यात्मिक स्तर पर प्रगति होगी। पुस्तक द्वारा प्राप्त किया ज्ञान आपको भावनात्मक स्तर पर मददगार होगा। आपके जीवन की दिशा बदलने के लिए उत्तम दिन होगा। मित्र से उपहार प्राप्त हो सकता है। पिताजी से अच्छे संबंध बनाने का प्रयास जारी रखें।
करियर – व्यापारी वर्ग नए काम को शाम 4 के बाद शुरू करें।
लव – टूटे हुए रिश्ते को बचाने का और प्रयास न करें।
हेल्थ – श्वसन संबंधित तकलीफ दूर होगी।

  • वृश्चिक – TRAVELLING

आपके मत को विरोध करने वाला व्यक्ति आपके खिलाफ नहीं है। बस, आपके मत का विरोध कर रहा है। यह ध्यान रखिए। काम की जगह पर अपनी जिद की वजह से आप अकेले पड़ सकते हैं। वरिष्ठों से समस्या के बारे में खुलकर चर्चा करें। ऑफिस की राजनीति से जितना दूर रहेंगे, उतना आपके लिए बेहतर होगा। काम में मिली असफलता का परिवार पर भी असर हो सकता है। संयम से काम लें।
करियर – नए काम की जिम्मेदारी अकेले ना लें।
लव – वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
हेल्थ – पेट में जलन आज तकलीफ देगी।

  • धनु – HARMONY

बीती हुई घटनाओं से समझौता होगा जो आपको मानसिक शांति और आगे बढने की प्रेरणा देगा। काम में हो रही प्रगति आपको भविष्य के बारे में सकारात्मक बना देगी। भावनाओं में आया संतुलन आपको काम में अधिक फोकस करने में मददगार होगा। शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध हो सकती है। घर के मामलों में अधिक दखल ना दें। सहकर्मी और मित्र परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा।
करियर – मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग अधिक मेहनत करें।
लव – लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
हेल्थ – सिर-दर्द आंखों से जुड़ी परेशानी से हो सकता है।

  • मकर – THE MISER

आपकी मानसिक अवस्था का अभ्यास आपको करना पड़ेगा। नकारात्मक विचार प्रणाली किस सदस्य की वजह से है। यह आप को ढूंढना होगा। आपके स्वभाव पर पड़ा, असर बचपन में मिले व्यवहार की वजह से है। खुद में सुधार लाने के लिए पर्याप्त दिन है। भावनात्मक स्तर पर किया सुधार जीवन से जुड़े सभी पहलुओं में सुधार लाएगा। नकारात्मक विचारों को अधिक महत्व ना दें।
करियर – आर्थिक व्यवहार में कोई फंसा सकता है।
लव – पार्टनर द्वारा इमोशनल चीटिंग होने की संभावना।
हेल्थ – पीठ दर्द थोड़ी तकलीफ देगा।

  • कुंभ – SLOWING DOWN

जीवन की भागदौड़ से आज मन उब जाएगा। अपने बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष में बांटना आपका मानसिक भार हल्का कर सकता है। भले ही काम से जुड़े क्षेत्र में अभी मनचाहे तरक्की ना हो रही हो फिर भी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। बूंद-बूंद से सागर बनता है। वैसे ही, हर दिन की हुई छोटी तरक्की भी बड़ा फायदा दे सकती है। जीवन शैली में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत होगी।
करियर – अपने करियर से जुड़े प्रश्न आज सताएंगे।
लव – प्रेम संबंध में प्रगति होगी।
हेल्थ – नींद पूरी लेने की कोशिश करें।

  • मीन – INNER VOICE

यह समय आप पर चंद्र की शक्ति का प्रभाव अधिक दर्शाता है। चंद्र की कला के अनुसार आप में भी भावनात्मक स्तर पर बदलाव दिखेंगे। नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए पीली वस्तुओं का दान करें। जब भी भावनाओं का प्रभाव अधिक दिख रहा हो, किसी से भी बहस करने से परहेज करें। वरना, अभी बोली हुई बातों का परिणाम बड़ा नुकसान करा देगा। मेडिटेशन और मंत्र जाप से डर कम होगा।
करियर – सहयोगी और भागीदार से सोच समझ कर बात करें।
लव – रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आज ना लें।
हेल्थ – नींद और खानपान का विशेष ध्यान रखें।

Related posts

सावन के हर सोमवार पर विशेष संयोग:शिव पूजा के साथ खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए रहेगा शुभ मुहूर्त

News Blast

7 दिन तक रेगिस्तान में 100 किमी का सफर तय करके अपने मालिक के वापस पहुंचा ऊंट, 9 महीने पहले इसे बेच दिया गया था 

News Blast

प्लेन यात्रा के 8 दिन बाद एक कोरियाई महिला को हुआ संक्रमण, सिर्फ टॉयलेट इस्तेमाल करते समय उतारा था N95 मास्क

News Blast

टिप्पणी दें