May 4, 2024 : 3:47 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

राज्यसभा से महामारी संशोधन विधेयक 2020 पास; केंद्र सरकार ने कहा- श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 97 मजदूरों ने तोड़ा था दम; देश में अब तक 53.12 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली9 मिनट पहले

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में जान गंवाने वाले मजदूरों का आंकड़ा सदन में पेश किया। -फाइल फोटो

  • देश में अभी 10.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, 8 हजार से ज्यादा की हालत गंभीर
  • देश में अब तक 85 हजार 650 संक्रमितों की मौत हो चुकी, रोजाना 10-11 लाख टेस्ट हो रहे

संसद में मानसूत्र के छठवें दिन शनिवार को राज्यसभा में महामारी रोग संशोधन विधेयक, 2020 पारित किया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए बिल की आवश्यकता थी। विधेयक में महामारी के दौरान देश में डॉक्टर्स, नर्स, आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, जबकि हमला करने वालों के लिए सजा का प्रावधान है।

123 साल पुराने कानून में केंद्र सरकार ने बदलाव किया है। इसके तहत डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को अधिकतम 7 साल तक की सजा हो सकती है। हमला करने वालों पर 50 हजार से 2 लाख के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा 3 महीने से 5 साल की सजा भी हो सकती है। जबकि गंभीर चोट के मामले में अधिकतम 7 साल की सजा हो सकती है। ये गैरजमानती अपराध होगा।

इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि लॉकडाउन के दौरान चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 97 प्रवासी मजदूरों की सफर के दौरान मौत हुई। गोयल ने कहा कि ये आंकड़े राज्य सरकारों की ओर से मिले हैं।

मरीजों का आंकड़ा 53.12 लाख हुआ

देश में अब तक कोरोना के कुल 53 लाख 12 हजार 537 केस आ चुके हैं। इनमें से 42 लाख 8 हजार 201 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 लाख 15 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि कुल 85 हजार 650 लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स…

  • देश में शुक्रवार को 92 हजार 969 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 95 हजार 512 ठीक भी हो गए। इस महामारी को देश में आए 232 दिन हो चुके हैं। तब से अब तक ऐसा छह बार ही हुआ है, जब एक दिन में जितने नए संक्रमित मिले हों उनसे ज्यादा ठीक हो गए। सबसे पहली बार ऐसा 14 फरवरी को हुआ, जब केरल में मिले तीन संक्रमित ठीक हो गए थे, लेकिन उस दिन नया केस नहीं आया था।
  • कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजन के लिए मुआवजे की मांग की है। इसके लिए लोकसभा में उन्होंने नोटिस दिया है।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने यहां के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे उनके यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गैजेट्स और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराएं।
  • दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 5 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। तब तक ऑनलाइन क्लासेज, टीचिंग लर्निंग एक्टिविटी जारी रहेंगी।
  • केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोविड के मामलों के लिए मॉनिटरिंग टीम बनाने, मेडिकल ऑक्सीजन के मूवमेंट और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

शुक्रवार को कुल केस का आंकड़ा एक लाख के पार (1 लाख 458) हो गया। दिनभर में 2552 संक्रमितों की पहचान हुई। राज्य में केस के दोगुना होने की दर बढ़ गई है। अब 42 दिन में दोगुने मरीज मिल रहे हैं। सितंबर के 18 दिनों में भोपाल में 5000 केस आए हैं।

2. राजस्थान
शुक्रवार को रिकॉर्ड 1817 संक्रमित मिले। अब यहां 1 लाख 11 हजार 290 केस हो गए हैं। 92 हजार 265 ठीक हो चुके हैं। 1308 की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों से परिवार को मिलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, मरीज से मिलने वाले को पीपीई किट, ग्लव्स और फेस मास्क पहनना होगा।

3. बिहार
शुक्रवार को 1147 नए मरीज मिले और 1678 ठीक हो गए। चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 1 लाख 65 हजार 371 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1 लाख 51 हजार 400 ठीक हो चुके हैं, जबकि 859 की मौत हो चुकी है। 13 हजार 111 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र
शुक्रवार को 21 हजार 656 केस आए। यहां अब तक 11 लाख 67 हजार 496 केस आ चुके हैं। 8 लाख 34 हजार 432 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 3 लाख 887 का इलाज चल रहा है, जबकि 31 हजार 791 की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
शुक्रवार को 6494 संक्रमित मिले, जबकि 6806 ठीक हो गए। राज्य में 3 लाख 42 हजार 788 केस आ चुके हैं। 2 लाख 70 हजार 94 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4869 की मौत हो चुकी है। अभी 67 हजार 825 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

0

Related posts

कोरोना हॉट स्पॉट मुंबई के बीच बसे गोराई ने अनलॉक में भी महामारी को गांव में नहीं आने दिया

News Blast

शारीरिक तौर पर विकलांग पर मानसिक तौर पर काफी समझदार है यह व्यक्ति, बिहार में टीकाकरण से पशुओं की मौत पर लोगों ने पशुपालन विभाग के कर्मियों को 9 घंटे बंधक बनाए रखा

News Blast

देश में हर तीन संक्रमितों से दो पुरुष, लेकिन मौतें महिलाओं की ज्यादा; हर 100 महिला मरीजों में से तीन की मौत हो रही

News Blast

टिप्पणी दें