April 29, 2024 : 9:04 AM
Breaking News
बिज़नेस

बीएसई और निफ्टी में खरीदारी लौटी, आईटी स्टॉक्स में भी बढ़त, विप्रो का शेयर 3% ऊपर

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 फीसदी गिरकर 8.35 अंक नीचे 3,226.48 पर बंद हुआ था।

  • कल बीएसई 646 अंक ऊपर 38,840 पर और निफ्टी 171 अंक ऊपर 11,449 पर बंद हुआ था।
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 2.12 फीसदी गिरावट के साथ 241 नीचे 11,154 पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 24.85 अंक ऊपर 38,865.17 पर और निफ्टी 11,500 स्तर के पास खुला। आज बाजार में आईटी स्टॉक्स में तेजी है। विप्रो और टीसीएस के स्टॉक्स में क्रमश: 3 और 2 फीसदी की तेजी है।हालांकि बैंकिंग स्टॉक्स पर अभी दबाव है।

इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक 2-2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स में भारती इंफ्राटेल और टाइटन का शेयर शामिल है। इनमें 2-2 फीसदी की बढ़त है। इससे पहले गुरुवार बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला था। कारोबार के अंत में बीएसई 646.40 अंक ऊपर 38,840.32 पर और निफ्टी 171 अंक ऊपर 11,449 पर बंद हुआ था।

कल मेटल के अलावा सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के स्तर पार पहुंच गई। कंपनी का मार्केट कैप अब 15.25 लाख करोड़ रुपए हो गई है। । स्टॉक 7.29 फीसदी की बढ़त के साथ 2319 पर बंद हुआ। वहीं कल बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। निफ्टी बैंक 1 फीसदी की बढ़त के साथ 22,476 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 405.89 अंक नीचे 27,534.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.12 फीसदी भी गिरकर 241.72 अंक नीचे 11,154.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.76 फीसदी गिरावट के साथ 59.77 पॉइंट नीचे 3,339.19 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 फीसदी गिरकर 8.35 अंक नीचे 3,226.48 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45,59,725 हो गई है। इनमें 9,42,796 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 35,39,983 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 76,304 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 28,324,871 हो चुकी है। इनमें 913,913 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 196,328 हो चुकी है।

09:57 AM निफ्टी के टॉप लूजर्स स्टॉक ; अदानी पोर्ट के शेयर में 2 फीसदी की गिरावट है।

09:46 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स ; टाइटन के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त है।

09:42 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 15 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 15 में बढ़त है।

09:39 AM बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में मात्र दो इंडेक्स में गिरावट है।

09:21 AM बीएसई 81.56 अंक ऊपर 38,921.88 पर और निफ्टी 26.80 अंक ऊपर 11,476.05 पर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 24.85 अंक ऊपर 38,865.17 पर और निफ्टी 11,500 के पास खुला।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Related posts

टैक्स रिफंड: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2.02 करोड़ टैक्सपेयर्स को लौटाए 2 लाख करोड़ रुपए

Admin

नौकरी छोड़ कर 5100 करोड़ के मालिक बने, घोटाले के आरोपों के बाद कई देशों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं संजय शाह, आगे पता नहीं क्या होगा

News Blast

दोपहर 12 बजे से शुरू होगी रियलमी स्मार्ट टीवी और X3 सीरीज स्मार्टफोन समेत चार प्रोडक्ट्स की बिक्री, एक्सचेंज ऑफर भी मुहैया कर रही कंपनी

News Blast

टिप्पणी दें