April 26, 2024 : 6:50 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

33 करोड़ नहीं, 33 प्रकार के हैं देवता, इनमें आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं

4 दिन पहले

  • कोटि शब्द के दो अर्थ हैं करोड़ और प्रकार, देवता 33 कोटि यानी 33 प्रकार के माने जाते हैं

देवताओं की संख्या को लेकर मान्यता प्रचलित है कि उनकी संख्या 33 करोड़ है। लेकिन, ये संख्या सही नहीं है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शास्त्रों में 33 कोटि यानी 33 प्रकार के देवी-देवता बताए गए हैं। कोटि शब्द के दो अर्थ होने की वजह से ये भ्रम फैला है।

कोटि शब्द का एक अर्थ है प्रकार यानी 33 प्रकार के देवता हैं। कोटि शब्द का दूसरा अर्थ है करोड़। कोटि शब्द के दूसरे अर्थ की वजह से ही 33 करोड़ देवी-देवता होने की मान्यता प्रचलित हो गई है।

33 कोटि देवी-देवताओं में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं। कुछ शास्त्रों में इंद्र और प्रजापति के स्थान पर दो अश्विनी कुमारों को 33 कोटि देवताओं में शामिल किया गया है।

0

Related posts

घर में डिप्रेशन पता लगाने का नया तरीका, दिन और रात में हार्ट बीट बढ़ी हुई हैं तो इसका मतलब है इंसान गंभीर डिप्रेशन और बेचैनी से जूझ रहा है

News Blast

कैप्सूल बैलून में बैठकर की जा सकेगी 10 हजार फीट ऊपर आसमान की यात्रा, 6 घंटे घूमने का किराया 96 लाख रुपए

News Blast

गेंद पर लार या पसीना लगाने से फैल सकता है नया वायरस, शरीर से निकले तरल में 24 घंटे तक जिंदा रह सकते हैं जर्म्स 

News Blast

टिप्पणी दें