April 28, 2024 : 10:26 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

12 में से 8 राशियों के लिए सफलता, आर्थिकल लाभ और लव लाइफ के लिए अच्छी खबर वाला हो सकता है महीने का पहला दिन

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए शाम तक कुछ अच्छी खबर मिलने के हैं संकेत
  • वृष राशि वालों के लिए परेशानियों का हल मिलने का है दिन
  • मिथुन राशि वालों का मन कुछ कारणों से रह सकता है विचलित

मंगलवार, 1 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को सफलता के साथ आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को लव लाइफ में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, 4 राशियों के लिए किसी ना किसी तरह से कुछ तनाव भरा समय रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए शाम तक कुछ अच्छी खबर मिलने के हैं संकेत, वृष राशि वालों के लिए परेशानियों का हल मिलने का है दिन, मिथुन राशि वालों का मन कुछ कारणों से रह सकता है विचलित। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – Temperance

कोई भी निर्णय लेने से पहले थोड़ी जानकारी हासिल करें और जल्दबाजी में निर्णय ना लें। जिस कार्य की शुरुआत का काफी समय से इंतजार था, उस कार्य की शुरुआत इस सप्ताह में हो सकती है। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज आप खुद ही खुद के मार्गदर्शक रहेंगे। जो भी बात आपने आज खुद से सीखी हो, उसका फायदा आपको आगे होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ने में लगेगा। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन सफल रहेगा।
करियर – यदि आप आगे पढ़ने की इच्छा रखते हैं तो कोर्स के बारे में अधिक जानकारी हासिल करें। व्यवसायिक लोग अपने व्यवसाय के बारे में अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करें।
लव – लव लाइफ आपकी संतुलित रहेगी। भावनाओं का आदान-प्रदान सफल तरीके से होगा।
हेल्थ – एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है।

  • वृषभ – Four Of Swords

आज का दिन तनाव से भरा होगा। अगर आपको आर्थिक चिंता है तो उसका हल शाम तक मिल जाएगा। चिंता और तनाव की वजह से आज आप काम पर ध्यान नहीं देंगे। आर्थिक चिंता सिर्फ आज के दिन ही सताएगी। तनाव के बावजूद भी आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।
यही आत्म विश्वास के सहारे आज आप कुछ और जीवन से जुड़ी बातों का हल ढूंढ पाएंगे। आज की कठिनाइयां आपको आपके लक्ष्य के प्रति फोकस बढ़ाने में मददगार होगी।
करियर – कोई भी काम आज पूरा नहीं होगा। इसलिए नए काम की जिम्मेदारी सोचो सोच समझ कर। ले!
लव – प्रिय जनों का सहयोग मिलेगा
हेल्थ – माइग्रेन या सर दर्द से जुड़ी बीमारियां सता सकती है।

  • मिथुन – The Moon

मित्रों के साथ आज अनबन हो सकती है। कुछ पुरानी बातों की वजह से मन विचलित होगा। कीमती वस्तु संभाल कर रखें। आर्थिक नुकसान की संभावना होगी। आज भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। सुबह की शुरुआत सूर्यदर्शन से करें। इससे भावनिक स्तर पर राहत मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण बात पता चलेगी, जो आपको आपके मित्र चुनने में सहायक होगी। किसी को दिया हुआ उधर किश्तों में मिलना शुरू होगा, लेकिन आज के दिन किसी को भी उधार ना दें।
करियर – वरिष्ठ व्यक्तियों से नाराजगी होगी, जो आप व्यक्त नहीं कर पाएंगे।
लव – प्रियजन की याद में आप व्याकुल रहेंगे।
हेल्थ – हार्मोनल इंबैलेंस आपके खराब मूड का कारण हो सकता है।

  • कर्क – Five Of Swords

आज आपको संघर्ष के बाद जीत प्राप्त होगी, लेकिन आप का संघर्ष कहीं इगो की वजह से तो नहीं, इस बात का ध्यान रखें। आज आपका फोकस और मेहनती वृत्ति आगे बढ़ने में मदद करेगी। आज काम सफल होंगे। आर्थिक व्यवहार आज ना करें। लाइमलाइट में रहने का मौका मिलेगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। काम में प्रगति आज खुशी का स्तोत्र रहेगी। आज का दिन काम और विचार दोनों में गति होगी।
करियर – वरिष्ठ और मित्रों से प्रशंसा मिलेगी।
लव – हर बात में जीतने का जज्बा प्रिय व्यक्ति का दिल दुःखा सकता है।
हेल्थ – स्वस्थ और उत्साहवर्धक दिन रहेगा।

  • सिंह – Six of Swords

आज आप कोई यात्रा संबंधित निर्णय लेंगे। परिवार के साथ बिताया हुआ वक्त मानसिक संतुष्टि देगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज आप कुशलता से लेंगे। सब को जोड़कर साथ चलना आपकी खासियत है। यही खासियत आज आप को नेतृत्व प्रदान करेगी। बात चाहे परिवार की हो या काम की आप सबको साथ लेकर उनका नेतृत्व खूबी से कर पाएंगे। अनुभव से मिला ज्ञान आज आप को नई दिशा दिखाएगा।
करियर – क्षमता से अधिक कार्य की जिम्मेदारी ना लें।
लव – आज पारिवारिक जीवन अच्छा गुजरेगा।
हेल्थ – यूरिन से जुड़ी समस्या कुछ समय सता सकती है।

  • कन्या – The Sun

घर के पुरुष सदस्य से भावनात्मक स्तर पर काफी सहयोग मिलेगा जो आपके उत्साह का स्रोत होगा। संतान से सुख प्राप्ति होगी। भावुकता के स्तर पर जो भी समस्याएं थी वह आज किसी के माध्यम से दूर होगी। आज आप काफी दिनों बाद फिर से उत्साही और स्पिरिचुअल महसूस करेंगे। मानसिक शांति और आध्यात्मिक प्रगति होगी। यदि किसी बात को आप आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यही समय है। आज लिया हुआ निर्णय फायदेमंद होगा।
करियर – नए कार्य की शुरुआत होगी।
लव – प्रियजनों से अचानक मुलाकात होगी
हेल्थ – ज्यादा गर्म पदार्थों का सेवन न करें।

  • तुला – Eight of Swords

आज मानसिक स्वास्थ्य चिंता का विषय रहेगा। कभी कभी हम ख्यालों में इतना खो जाते हैं कि हमें अपनी परिस्थिति का अंदाजा नहीं रहता। यही विषय आपको तनाव दे सकता है। आज आपको अपनी क्षमता को परखना होगा। जिस बात को आप काफी दिनों से टाल रहे थे, उस बात का आज सामना होगा। निर्णय दूर दृष्टि से लें। आपके आसपास की स्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन प्रतिकूल भी नहीं है। हिम्मत से काम लें और खुलकर विचार करने की आवश्यकता है।
करियर – करियर में बदलाव लाने की जरूरत है।
लव – भावनाओं को बेझिझक व्यक्त करें।
हेल्थ – श्वसन संबंधित तकलीफ एंग्जाइटी के कारण हो सकती है।

  • वृश्चिक – Six of Cups

प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय आज ना लें। आर्थिक व्यवहार में नुकसान होने की संभावना होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज पढ़कर ही निर्णय लें। घर का कोई सदस्य नाराजगी नाराजगी का कारण होगा। किसी से मनमुटाव या मतभेद खत्म ना होंगे। अधिनस्थ कर्मचारियों से सहयोग नहीं मिलेगा। ब्रोकर द्वारा किए जाने वाले कामों में नुकसान हो सकता है। व्यवहार खुद से करने की कोशिश करें।
करियर – काम में सर्वसाधारण यश मिलेगा।
लव – अपने साथी से बातें ना छुपाएं।
हेल्थ – शरीर की तकलीफ को अनदेखा न करें।

  • धनु – The Fool

आप बाहर से भले ही मनमौजी नजर आएं। कोई चिंता आपको अंदर से डरा रही होगी। समस्या से दूर ना भागे और उस को अनदेखा न करें। हम कितनी भी कोशिश क्यों ना करें, लेकिन खुद से हम भाग नहीं सकते, इसलिए खुद के लिए निर्णय लें और उन पर डटे रहे। पारिवारिक वाद-विवाद स्ट्रेस दे सकता है। किसी की भी कटुता भरी बातों पर अधिक विचार न करें। पैसे खर्च करते समय सावधानी बरतें।
करियर – वर्क लोड की वजह से तनाव होगा।
लव – प्रेम से संबंधित मिश्रित फलदाई दिन होगा
हेल्थ – सोने की समय का ध्यान रखें।

  • मकर – King of wands

किसी भी बात को पररखते समय सारे पहलुओं का ध्यान रखें। परिवार में आदर और सम्मान मिलेगा। आज आप अपने ही ख्यालों में या अपने प्राइवेट स्पेस में रहना पसंद करेंगे। खुद के साथ बिताया समय आप को आत्मपरीक्षण करने में मददगार होगा। आज किसी भी कार्य को पूरा करने की हड़बड़ी ना करें। बीती हुई बातों को आप प्रकाश में देख पाएंगे। अहंकार पर थोड़ा काबू रखिए।
करियर – नेचुरल प्रोडक्ट संबंधित व्यापार में तेजी रहेगी।
लव – अहंकार आपसी दूरी बना सकता है
हेल्थ – घुटनों संबंधित तकलीफ होगी।

  • कुंभ – The Death

जीवन में बेहतरीन बदलाव कुछ ना कुछ तकलीफों से गुजरने के बाद ही आते हैं। इसी बात का अनुभव आज आपको होगा। यदि आप घर संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं, तो उस विषय में चर्चा करें। मेहनत और लगन से आप अनचाही बातों में बदलाव ला सकते हैं। ध्यान और अध्यात्म मनोबल बढ़ा सकता है। काम में रुकावट आपको चिड़चिड़ा बना सकती है।
करियर – नया जॉब पाने में सफलता मिलेगी।
लव – रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेने में दिक्कत होगी।
हेल्थ – वायरल इंफेक्शन थोड़ी तकलीफ देगा।

  • मीन – Two of Swords

किसी की सहायता से आज आप कंफ्यूजन से बाहर निकल पाएंगे। काम संबंधित कोई खबर विदेश से मिलेगी। गंभीरता से लिए हुए निर्णय पर आज अमल करें। आपकी लड़ाई आपको ही लड़नी है, इसलिए आपका मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। आसपास हो रही घटनाओं में अधिक ना उलझें। आपको अपने काम की तरफ और ध्यान देने की जरूरत है। भावनात्मक रुप से घर की कोई महिला सदस्य आपको मदद करेगी।
करियर – काम को नई दिशा मिलेगी।
लव – जीवनसाथी से आपको पूर्ण भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा।
हेल्थ – दांत संबंधित तकलीफ हो सकती है।

0

Related posts

62 साल के मरीज को 4 दिन तक हिचकी आई, जांच में कोरोना की पुष्टि हुई; रिपोर्ट में फेफड़ों में सूजन और खून निकलने की बात सामने आई

News Blast

पंचतंत्र के मित्रभेद अध्याय की सीख, कभी भी किसी मूर्ख को सलाह नहीं देनी चाहिए, वरना हमारी परेशानियां बढ़ जाती हैं

News Blast

कोरोना के मरीज की हालत सुधरेगी या बिगड़ेगी, यह ब्लड टेस्ट के जरिए बताया जा सकेगा

News Blast

टिप्पणी दें