May 1, 2024 : 7:54 PM
Breaking News
MP UP ,CG

खराब सोयाबीन की फसल देख सिर पीटने लगे किसान, रोते में फसलों पर लगाई लेट, बोले- कर्ज लेकर फसल उगाई, अब कैसे होगा गुजारा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rain Damages Soybean Crops, Madhya Pradesh Farmers Worried In Shajapur

इंदौर/शाजापुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोयाबीन की फसल खराब होने के बाद खेत में लेटकर विलाप करते नजर आए किसान।

  • शाजापुर जिले के किलोदा और अय्यापुर गांव में किसानों ने खेत पर लेटकर विलाप किया
  • मंत्री ठाकुर ने नागदा, हरसोला, कोदरिया, गवली पलासिया, जामली में फसलों की स्थिति देखी

लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोयाबीन की बर्बाद फसल को देखकर किसान काफी दुखी हैं। शाजापुर जिले के किलोदा और अय्यापुर गांव के किसानों के आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो किसानों ने तो बर्बाद फसल को देखकर खेत में ही लोट लगा दी। सिर पीटकर रोते हुए बस एक ही बात कर रहे- मैं बर्बाद हो गया हूं। कर्ज लेकर फसल बोई, अब क्या होगा। किसानों के इस तरह के विलाप से समझा जा सकता है कि बारिश से उनका सबकुछ नष्ट हो गया है।

किसान को संभालते साथी किसान।

किसान को संभालते साथी किसान।

अलसुबह गांवों में किसानों के बीच पहुंचीं मंत्री ठाकुर
कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने शनिवार सुबह महू क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। सुबह बारिश में ही मंत्री ठाकुर कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ गांवों में किसानों के बीच पहुंचीं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार हरसंभव मदद करेगी। फसल बीमा और राहत राशि के तहत हर किसान को सहायता की जाएगी। ठाकुर ने नागदा, हरसोला, कोदरिया, गवली पलासिया, जामली, बिचोली, जानापाव कुटी और नांदेड़ गांव में फसलों की स्थिति देखी। किसानों से चर्चा में फसलों की खराब स्थिति पर मंत्री ठाकुर ने चिंता जाहिर की।

सूखी फसल देखकर किसान फूट-फूट कर रोने लगा।

सूखी फसल देखकर किसान फूट-फूट कर रोने लगा।

ठाकुर ने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है। सोयाबीन के इस नुकसान की भरपाई की हरसंभव कोशिश की जाएगी। इसके लिए फसल बीमा के अलावा राहत राशि को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगी। हमारे मुख्यमंत्री भी किसान पुत्र हैं, इसलिए किसान परिवार खुद को अकेला नहीं समझे। 6 सितंबर को 45 सौ करोड़ की राशि 19 लाख किसानों के खाते में डाली जाएगी। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान ठाकुर के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, भाजपा नेता कंचन सिंह चौहान सहित कृषि विभाग अधिकरी और कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे।

मंत्री उषा ठाकुर ने गांवों का दौरा कर खराब फसलें देखीं।

मंत्री उषा ठाकुर ने गांवों का दौरा कर खराब फसलें देखीं।

0

Related posts

मेटा: फ़ेसबुक ने अपना नाम बदला

News Blast

MP में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट:सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी; 16 जुलाई से ग्वालियर-मुंबई और पुणे, जबलपुर-सूरत और अहमदाबाद के बीच स्पाइस जेट शुरू करेगी उड़ान

News Blast

एक्टिवा से घर लौट रही बैंककर्मी की चेन छीनकर भागे लुटेरे, गाड़ी के स्लिप होने के बाद भी युवती ने एक किमी तक पीछा किया

News Blast

टिप्पणी दें