May 3, 2024 : 1:57 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

4 राशियों के लिए कुछ परेशानी के संकेत, 8 राशियों के लिए दिन आर्थिक लाभ और तरक्की वाला

17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए एक ही दिशा में आगे बढ़ने का दिन
  • वृष राशि वालों के लिए समय थोड़ा परेशानी भरा
  • मिथुन राशि वालों के लिए परिस्थितियां रहेंगी अनुकूल

गुरुवार, 20 अगस्त के लिए टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 8 राशियों के लिए दिन आर्थिक लाभ देने वाला और काम में तरक्की दिलाने वाला रह सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए समय थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए एक ही दिशा में आगे बढ़ने का दिन, वृष राशि वालों के लिए समय थोड़ा परेशानी भरा, मिथुन राशि वालों के लिए परिस्थितियां रहेंगी अनुकूल। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Nine of Wands

आज का दिन आपके लिए अपने कुछ नई चीजों से बचकर रहने और खुद को अपने काम पर फोकस रखने का है। जब आप एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो सकारात्मक परिस्थितिया आपके सामने स्वतः ही आ जाएंगी। नियति उसकी कार्रवाई तय करेगी। आप अपने प्रयासों में कोई ढील ना दें। कुछ नए अवसर आपके समक्ष आ सकते हैं। अपने आप को किसी अप्रत्याशित बदलाव के लिए तैयार रखें।
करियर- अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव से संकोच न करें। किसी नए जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है।
लव – अपने रिलेशन को रिलेक्स और इंट्रोस्पेक्ट करें। एक इच्छा पूरी हो सकती है।
हेल्थ- डिटॉक्स डाइट पर जाएं। ये आपके लिए काफी अनिवार्य है।

  • वृषभ – Five of Swords

आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम में मनचाहा परिणाम ना मिलने से आपको थोड़ा तनाव और चिंता रह सकती है। ये तनाव आपको भीतर तक प्रभावित करेगा। आपको अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करके उसके अनुसार उनके निष्पादन की योजना बनानी चाहिए। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव या अबोला हो सकता है। अपनी लोगों के साथ बातचीत करें।
करियर- करियर के मोर्चे पर आप तनावग्रस्त या अतिरक्त थकावट महसूस करेंगे। आप कार्यभार को प्राथमिकता देना चाहेंगे।
लव – अपने साथी के साथ बातचीत करें। रिश्ते में विचारों का संपूर्ण आदान-प्रदान आवश्यक है।
हेल्थ – अतिरिक्त तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा होंगी।

  • मिथुन – Strength

आज आप खुद को काफी सशक्त और आत्मविश्वास से भरा हुआ पा सकते हैं। आपको सितारों का पूरा साथ मिलेगा और परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आपके लिए समय काफी हद तक सकारात्मक ही रहेगा। आपके पास परम शांति से जुड़ने और पहुंचने का अवसर है। आध्यात्मिक उन्नति के संकेत हैं। परिस्थितियां आपके विरुद्ध भी हो सकती हैं लेकिन आपको उससे हार नहीं माननी चाहिए।
करियर- सितारे आपके करियर को मजबूत करते हैं और आप सकारात्मक, साहसिक और सही निर्णय लेंगे।
लव – रिश्तों में बदलाव के संकेत है। अगर कोई रिश्ता बोझ बन रहा है तो उसे छोड़कर आगे बढ़ने का समय है।
हेल्थ – पीठ में दर्द हो सकता है। डॉक्टर की सलाह लें।

  • कर्क – Wheel of Fortune

आज का दिन आपके लिए भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूमने का है। कुछ काम जो लंबे समय से अटके हुए थे, वो अचानक पूरे हो सकते हैं। आपके लिए चीजें पहले से ज्यादा आसान हो सकती हैं। नए और रोमांचक परिवर्तन के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपको कुछ अच्छी सूचना के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आप नई चीजों की खोज में काफी आक्रामक तरीके से जुटे रहेंगे। किसी भी मामले में आप पीछे नहीं रहेंगे।
करियर – कोई नया प्रोजेक्ट या नया जॉब आपके लिए इंतजार कर रहा है। आप नई जिम्मेदारियों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
लव – बहुत सारे नए रिश्ते और नए प्यार के साथ अविवाहितों के जीवन में बदलाव आ सकता है। प्रेम के मामले में दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
हेल्थ – नींद ना आने से आपको थकान और चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है।

  • सिंह – The Chariot

आज का दिन आपके लिए कुछ खास कामों के पूरे करने का है। इसलिए, आज आपको अपने लिए उतना ही काम लेना चाहिए, जितना आप समय पर पूरा कर सकें। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें। कुछ दोस्तों से मनमुटाव या रिश्तों में दुराव भी हो सकता है। परिस्थितियों को स्वीकार करके आगे बढ़ें। स्थितियां खुद धीरे-धीरे सुधर जाएंगी।
करियर – करियर के मोर्चे पर आप तनावग्रस्त या थकावट महसूस करेंगे। काम के अतिरिक्त बोझ से परेशान रह सकते हैं।
लव – प्रेम में रिश्तों से ऊब महसूस हो सकती है। रिश्तों के साथ आगे बढ़ने में परेशानी आएगी।
हेल्थ – अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करें।

  • कन्या – The Star

आज आपको कुछ नए अवसर मिलने के योग हैं। कुछ नए मौके आपके करियर का दरवाजा खटखटा सकते हैं। अवसरों का संपूर्ण लाभ उठाने के लिए आप सतर्क और जागरुक रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखने का दिन है। कोई चोट या मोच से प्रभावित हो सकते हैं। आपको अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करते हुए अपने और अपने साथियों के लिए थोड़ा समय निकालना होगा।
करियर – नौकरी में उन्नति के योग हैं लेकिन उसके साथ ही अपने आसपास के माहौल पर भी गंभीरता से नजर रखें।
लव – जो अविवाहित हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसके साथ आपका गहरा जुड़ाव हो सकता है।
हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न हो सकता है।

  • तुला – Justice

आज का दिन आपके लिए कुछ बेतरतीब सा रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियों को संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपको कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए कुछ अव्यवस्थित सा रहेगा। योजना अनुसार काम होने में समस्या हो सकती है। कुछ तनाव और चिंता आपका दिन खराब करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको अपना मन कहीं और लगाने की आवश्यकता होगी।
करियर – करियर के मोर्चे पर समस्याएं और उथल-पुथल हो सकती है, जिसे टाला नहीं जा सकता।
लव- जीवन साथी से आपको काफी सहयोग मिलेगा। अपने मन की भावनाओं को साथी के सामने प्रकट करने का सही समय है।
हेल्थ – पेट संबंधित समस्याएं और भूख को परेशान कर सकती है।

  • वृश्चिक – Temperance

आज सितारे आपको किसी बड़े परिवर्तन का संकेत दे सकते हैं। आने वाले दिनों में नई चीजों की खोज की जा सकती है। अपने अधूरे कामों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। किसी भी मामले में आप निर्णय लेने में इतना समय ना लगाएं कि आप उस अवसर को ही खो दें। त्वरित निर्णय लेने के लिए अपने ध्यान और मानसिक चंचलता पर ध्यान दें।
करियर – करियर के मोर्चे पर शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।आप सकारात्मक, साहसिक और सही निर्णय लेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
लव – आपका रिश्ता किसी खूबसूरत लव स्टोरी से कम नहीं होगा, जहां सबकुछ परफेक्ट लगता है।
हेल्थ – आप बहुत अधिक ऊर्जा का स्तर महसूस करेंगे।

  • धनु – The Hierophant

आज का दिन आपके लिए अपने जीवन में कुछ बड़ी उपलब्धि मिलने का हो सकता है। आप भौतिक आराम, सुख-सुविधा, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों को पाने उम्मीद कर सकते हैं। यह ऊंचा उठने का समय है और अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने के प्रयास शुरू करें। सफलता और धन दोनों ही कार्ड्स पर हैं। लेकिन, किसी भी बात का अपने स्वभाव पर अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है।
करियर – जॉब पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, आप जीवन और करियर में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
लव – अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें।
हेल्थ – आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

  • मकर – Ten of Swords

आज आपके लिए आराम का दिन हो सकता है। आपको अपने काम और रिश्तों के मामले अपने अनुभव को सहेजें और उसके आधार पर अपने भविष्य की योजनाओं को रुप दें। आज आपके लिए आत्ममंथन का दिन है। अपने अतीत और रिश्तों को लेकर गहराई के साथ चिंतन करें। आपको समाधान मिल जाएगा। जीवन के रचनात्मक पक्ष से जुड़ें।
करियर- आप बहुत मेहनत कर रहे हैं, अब आराम करने और अपने प्रयासों को आत्मसात करने का समय है।
लव – आपको अपने दिल के भीतर जवाब तलाशना होगा। रिश्तों में नई ऊर्जा के संचार की आवश्यकता है। साथी के साथ कहीं बाहर समय गुजारें।
हेल्थ – अनिद्रा आपको परेशान कर सकती है। ध्यान से आपको राहत मिल सकती है।

  • कुंभ – Knight of Pentacles

आज का दिन आपके लिए खुद को नई ऊर्जा और उत्साह से भरने का है। यह आपके मन, शरीर और आत्मा को फिर से जीवंत करने का समय है। अपनी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लें और बाहर जाएं। आपकी ख्याति आज आपके काम आएगी। अपनी गरिमा को कायम रख पाएंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की सलाह आज आपको कार्ड्स दे रहे हैं। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें।
करियर- आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा।
लव- अपने साथी और परिवार के साथ समय बिताएं, आप अपने निजी जीवन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हेल्थ – भावनात्मक तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

  • मीन – The Moon

आज आप मानसिक रूप से खुद को थोड़ा थका और हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। लेकिन, आप अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें। कुछ लोगों के लिए कार्ड्स का संकेत है कि अति-आत्मविश्वास और अति-उत्साह पर नियंत्रण रखें। कुछ काम आपकी जल्दबाजी से बिगड़ सकते हैं। इसके लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से कामों को निपटाने की आवश्यकता है।
करियर- अपने उत्साह और पहचान से करियर के मामलों को खराब न होने दें।
लव – विवाहित के लिए आप विवाहेतर संबंध में शामिल हो सकते हैं और एकल के लिए प्रेम संबंध का संकेत दिया जाता है।
हेल्थ – अपने जीवन में नकारात्मकता साफ करें। ये आपको अस्वस्थ्य कर सकती है।

0

Related posts

कोरोना को हराने के लिए हर्ड इम्यूनिटी का इंतजार करना सही नहीं, बड़े पैमाने पर वैक्सीन लगाने से ही काबू में आएगी संक्रमण की स्थिति

News Blast

टैरो राशिफल:24 जुलाई को वृष राशि के लोगों को मिल सकती है मानसिक शांति, कुंभ राशि के लोगों के अटके काम पूरे होंगे

News Blast

31 मई तक नौकरी और बिजनेस में 6 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ

News Blast

टिप्पणी दें