May 2, 2024 : 12:02 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

तेज मिर्च वाले मोमोज खाने से आंत फटी, पहले पेट दर्द शुरू हुआ फिर धमाके का अहसास हुआ; सर्जरी से करके तीन लीटर पानी निकाला गया

  • Hindi News
  • Happylife
  • Man’s Blocked Bowel ‘explodes’ After He Ate A Big Bowl Of Dumplings Before Doctors Save Him In Emergency Surgery

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • चीन के जियांग्सू प्रांत का मामला, वांग का कहना है कि शाम 6 बजे मोमोज खाने के बाद पेट दर्द शुरू हुआ और पसीने से तर हो गया
  • डॉक्टरों के मुताबिक, आंत में डेढ़ इंच का छेद पाया गया और 23 हजार मिलीलीटर पानी से पेट और आंत की सफाई की गई
Advertisement
Advertisement

चीन में तेज मिर्च वाला मोमोज खाने से आंत में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। 63 के वांग ने डिनर में तेज मिर्ची वाला मोमोज खाया इसके बाद उनके पेट में दर्द शुरू हुआ। अधिक मसाले वाला खाना होने के कारण वांग को पेट से हल्के धमाके का अहसास हुआ, इसके बाद आंत फट गई। आनन-फानन में उसे पूर्वी चीन के अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि तेज मिर्ची वाला मोमोज खाने से चीनी शख्स के पेट में गैस बनी लेकिन खाना आंत में फंस गया और प्रेशर बढ़ने पर ब्लास्ट हो गया। यह मामला चीन के जियांग्सू प्रांत का है।

1 साल से आंत की समस्या से जूझ रहे
वांग के मुताबिक, डिनर मोमोज खाने के बाद पेट में दर्द और पसीना आना शुरू हुआ। इसी दौरान मैंने पेट में धमाके जैसा महसूस किया। घटना के बाद परिवार के सदस्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वांग पिछले एक साल से आंत की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी आंत सामान्यतौर पर काम नहीं कर पा रही है।

वांग कहते हैं आंतों की समस्या दो तरह की होती है मैकेनिकल और फंक्शनल, मेरे मामले में यह किस तरह की समस्या है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।

पेट से 3 हजार मिलीलीटर मल और पानी निकाला गया
डॉक्टर्स के मुताबिक, मेडिकल चेकअप के दौरान वांग के पेट में काफी मल पाया गया। इलाज करने वाले डॉ. सूं जियान के कहते हैं, वांग के पेट से 3 हजार मिलीलीटर मल और पानी निकाला गया है। पेट को 23 हजार मिलीलीटर पानी से साफ किया गया है।

आंत में डेढ़ इंच का छेद मिला
डॉक्टर्स के मुताबिक, इमरजेंसी सर्जरी के दौरान आंत के कोलोन वाले हिस्से में डेढ़ इंच का छेद मिला है। सर्जरी के बाद अब वांग की स्थिति सामान्य है। इलाज के बाद भी वांग सदमे में है। घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर की जा रही है।

Advertisement

0

Related posts

आज का जीवन मंत्र: समस्या कितनी भी बड़ी हो, उसका सामना अहिंसा, विनम्रता और धैर्य के साथ करना चाहिए

Admin

कोट्स:अपनी कमजोरियों की तुलना दूसरों की ताकत से नहीं करनी चाहिए, इससे हमारा आत्म विश्वास कमजोर होता है

News Blast

कॉर्ड ब्लड स्टेम सेल में है 80 से भी ज्यादा बीमारियों का इलाज, कैंसर- लकवा जैसी जटिल बीमारियों के भी ढूंढ़े जा रहे इलाज

News Blast

टिप्पणी दें