April 30, 2024 : 3:29 PM
Breaking News
MP UP ,CG

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुंदरकांड का पाठ किया; बोले-राजीव गांधी ने 1985 में मंदिर निर्माण की शुरुआत की थी, उनके कारण सपना पूरा हो रहा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Narottam Mishra On Digvijay Singh After Former Chief Minister Kamal Nath Recite Sunderkand Ka Paath

भोपालएक घंटा पहले

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर आज सुंदरकांड का पाठ किया गया। उनके आह्वान पर प्रदेश के कई जिलों में सुंदरकांड का आयोजन हुआ।

  • कमलनाथ ने कहा- खुशी का दिन है, हमने प्रदेश की खुशहाली, उन्नति, समृद्धि के लिए हनुमानजी का पूजन और पाठ किया
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए राममंदिर के मुद्दे को भुनाना चाहती है
Advertisement
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के श्यामला हिल्स स्थित निवास समेत प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कमलनाथ ने कहा कि आज खुशी का दिन है। हमने प्रदेश की खुशहाली, उन्नति, समृद्धि को लेकर आज हनुमानजी का पूजन और पाठ किया। हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। राजीव गांधीजी ने 1985 में इसकी शुरुआत की। 1989 में शिलान्यास किया। राजीवजी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- आज राजीवजी होते तो यह सब देखते। हम राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश की जनता की ओर से 11 चांदी की शिला भेज रहे हैं। भारत की संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है। यहां विभिन्न भाषाएं, विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। यह हमारी पहचान है। हम जब भी कुछ करते हैं, भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों शुरू हो जाता है। क्या धर्म पर उनका पेटेंट है, उनका ठेका है, उन्होंने धर्म की एजेंसी ली हुई है क्या?

हम धर्म और राजनीति का गठजोड़ नहीं करते
कमलनाथ ने कहा कि मैंने छिंदवाड़ा में हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की। हमने अपनी सरकार में गौ-शालाएं बनवाईं, राम वनगमन पथ के निर्माण की बाधाएं दूर कीं। महाकाल और ओंकारेश्वर मंदिर के विकास की योजना बनाई। बस हम धर्म का उपयोग राजनीति के लिए नहीं करते हैं, हम इसे इवेंट नहीं बनाते हैं। हम सभी की सोच धार्मिक है लेकिन हम धर्म और राजनीति का गठजोड़ नहीं करते है।

कमलनाथ के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल के साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रोफाइल में भी हनुमान भक्त कमलनाथ की फोटो लगाई गई है।

प्रदेश कांग्रेस से आज हनुमान चालीसा पाठ का आह्वान किया था
इससे पहले सुबह कमलनाथ ने प्रदेशवासियों और समर्थकों से निवेदन किया था कि आप भी अपनी-अपनी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ कर इस आयोजन के सहभागी बनें। रीवा में विधायक सिद्धार्थ तिवारी, देवास में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और मंदसौर आदि तमाम जिलों में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का स्वागत कर चुके
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने हाल ही में राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन का स्वागत किया था। इसके साथ उन्होंने अपने ऑफिशियल और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है। इसमें वह रामभक्त और भगवा रंग में दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं और कांग्रेस को इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सत्ता में वापस लौटने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने उप चुनावों को देखते हुए ही चुनाव प्रसार में बदलाव किया है।

गृह मंत्री मिश्रा का तंज- स्वांग न करे कांग्रेस
इधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के इस आयोजन को स्वांग करार दिया है। गृह मंत्री ने कहा- जान न जाए निशाचर माया, काल नेम के ही कारण आया… क्या राम भक्तों को इतना नासमझ माना जा रहा कि एक तरफ सुंदरकांड हो और दूसरी तरफ कांग्रेस का लंका कांड की तरह ढहाने का कांड हो। उनका इशारा दिग्विजय सिंह की तरफ था, जिन्होंने राममंदिर निर्माण के मुहूर्त को अशुभ बताते हुए कहा था कि इसे पीएम मोदी ने अपने अनुसार तय कराया है।

मिश्रा का कहना था कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि रामभक्त इतने नासमझ नहीं हैं कि कथनी और करनी का भेद नहीं समझ पाएं। उसका एक नेता सुंदर कांड कराने की बात करता है तो दूसरा लंका कांड में व्यस्त है। राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का स्वांग अब और नहीं चलेगा।

Advertisement

0

Related posts

पटेल कॉलेज की बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी, 26 साल के लड़के की मौके पर ही मौत

News Blast

कंप्यूटर बाबा बोले- जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी को दोषी ठहराकर उसके सम्मान को ठेस पहुंचाया जाना गलत

News Blast

शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने काला दिवस मनाया, काले कपड़े पहने और मंजीरा बजाए

News Blast

टिप्पणी दें