April 27, 2024 : 9:34 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

महीने के पहले ही दिन शुभ योग बनने से 8 राशियों को जॉब और बिजनेस में मिल सकता है किस्मत का साथ

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (1st August 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • ग्रहों की शुभ स्थिति बनने से कुछ लोगों को प्रॉपर्टी और लेन-देन में फायदा मिलने के योग हैं
Advertisement
Advertisement

1 अगस्त, शनिवार को चंद्रमा पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में रहेगा। जिससे मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का फायदा मेष, वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। शुभ योग के प्रभाव से इन 8 राशि वालों को जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी, लेन-देन और निवेश में किस्मत का साथ मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार इनके अलावा सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। जिससे आपकी छिपी हुई योग्यता व प्रतिभा सबके सामने आएगी। और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – परंतु अपने क्रोध और जल्दबाजी वाले स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ भी कोई कहासुनी होने की आशंका है जिससे रिश्तो में कड़वाहट आएगी।
व्यवसाय – नवीन कार्य संबंधी आपने जो योजना बनाई है उस पर एकाग्र चित्त होकर काम करें। आमदनी में वृद्धि होगी तथा आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल है।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। साथ ही बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य – कुछ समय से चल रही सिर दर्द व माइग्रेन जैसी परेशानी से राहत मिलेगी। गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6

वृष – पॉजिटिव – आप अपने विश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। और सफलता भी हासिल होगी। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है तो आज उस पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव – बाहरी व्यक्तियों व दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए उनकी बातों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। साथ ही अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। मेंटीनेंस संबंधी कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की संबंधी योग बन रहे हैं।
लव – पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। परंतु जरा सी समझदारी से वातावरण पुनः सहज हो जाएगा।
स्वास्थ्य – तनाव के कारण डायबिटीज और बीपी संबंधी बीमारी बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन – पॉजिटिव – धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग देना आपको खुशी प्रदान करेगा। साथ ही समाज में भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत हैं तो आज का दिन शुभ है। आज उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
नेगेटिव – परंतु अपने अहम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। इनकी वजह से आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी हो सकती है।
व्यवसाय – नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार करें। वर्तमान परिस्थितियां आपके पक्ष में है। आपके सभी काम सफलता पूर्ण संपन्न होंगे।
लव – घर तथा व्यापार संबंधी सभी कार्यों में जीवन साथी का भरपूर सहयोग रहेगा। और आपसी भावनात्मक संबंध भी मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य – वंशानुगत संबंधी रोग पुनः उठ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क – पॉजिटिव – आज का दिन समाजसेवी संस्थाओं के साथ मदद में व्यतीत होगा। तथा धर्म-कर्म संबंधी कार्य में भी आपकी रूचि रहेगी। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलने से तनाव मुक्त होंगे।
नेगेटिव – विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकती है।
व्यवसाय – मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत करें। तथा अपने संपर्क सूत्रों को भी मजबूत करें। इनसे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को अपने बेहतरीन परिणाम देने से उपलब्धि प्राप्त होगी।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन व डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही नहीं बरतना है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – पॉजिटिव – अपनी पिछली गलतियों से सीख कर आप अपने कार्य संबंधी योजना में परिवर्तन लाएंगे। जो कि बेहतरीन साबित होंगे। भाइयों के साथ भी चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा।
नेगेटिव – जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। किसी प्रकार का झूठा आरोप-प्रत्यारोप लग सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर ध्यान न देकर अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें।
व्यवसाय – अपनी कार्य क्षमता और मेहनत पर ही विश्वास रखें। किसी के हस्तक्षेप से आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। वैसे व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आप के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसी बातों से दूर रहें।
स्वास्थ्य – गर्मी की वजह से बेचैनी और चक्कर आना जैसी तकलीफ रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या – पॉजिटिव – आज अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते जाएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी प्रदान करेगी। और आप अपने काम पर और अधिक एकाग्रता से ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- कुछ काम समय पर पूरा ना होने के कारण तनाव रहेगा। इसलिए अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना ले। बेहतर होगा कि सबसे पहले महत्वपूर्ण काम निपटा लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखें। आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। इसलिए अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त तरीके से रखें।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ बना कर रखेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1

तुला – पॉजिटिव – विद्यार्थियों को इंटरव्यू व कैरियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ फिजूल घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। अपनी शारीरिक ऊर्जा को बनाकर रखें। आलस व मनोरंजन में समय व्यतीत करने की वजह से बनते कामों में रुकावट आ सकती है।
व्यवसाय- आज ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कुछ नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें। कोई गलती होने की संभावना है।
लव- विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- गिरने से या वाहन आदि से चोट लगने की संभावना है। अत्यधिक सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक – पॉजिटिव – किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। कोई इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। और इसकी वजह से आपके स्वाभिमान को भी ठेस पहुंच सकती है। संतान की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें।
व्यवसाय- दैनिक आय में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान केंद्रित करें। कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने से तरक्की मिल सकती हैं।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और समर्पण वातावरण को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। तथा आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगे।
स्वास्थ्य – खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस होगी। पोलूशन और गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4

धनु – पॉजिटिव – रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और संबंधों में नजदीकियां आएंगी। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे आज उसके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को शांति पूर्वक सुलझाएं। उन्हें डांटने व गुस्सा करने से उनके अंदर हीनता की भावना उपज सकती हैं। काल्पनिक बातों पर अधिक ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास करें।
व्यवसाय- आज कुछ नए अनुबंध मिलने की संभावना है। कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। लाभ के मार्ग प्रशस्त होने के योग बन रहे हैं। अतः समय का भरपूर सदुपयोग करें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।
स्वास्थ्य- गैस, अफारा जैसी पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं। हल्का और सुपाच्य खानपान ले।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

मकर – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी आज बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। समय आपके पक्ष में है, इसका सम्मान करें।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार करना अति आवश्यक है। क्योंकि कुछ गलत होने की संभावना लग रही है। आज अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति सावधानी रखें। अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है।
लव- जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से घर अस्त-व्यस्त रहेगा। घर में अपना पूरा सहयोग दें।
स्वास्थ्य – सर्वाइकल व कंधों का दर्द परेशान करेगा। योगा और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 1

कुम्भ – पॉजिटिव – किसी शुभ समाचार के मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा आपकी योग्यता और क्षमता पर परिवार के सदस्य गर्व महसूस करेंगे।
नेगेटिव- परंतु सफलता प्राप्त करने के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना आवश्यक है। कोई भी अनुचित कार्य और आपका क्रोध पूर्ण व्यवहार आपकी योजनाओं को डगमगा सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार संबंधी रूपरेखा पर किसी भी कार्य को आज स्थगित रखें। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी। परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें।
लव- जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। तथा व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य – मौसमी बदलाव की वजह से अपच व भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी। खानपान का बहुत अधिक ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 3

मीन – पॉजिटिव – किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा को दुबारा हासिल करवाएगा। जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- दूसरों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करें। तथा फिजूल खर्ची से बचें। अचानक ही किसी प्रकार के महत्वपूर्ण खर्चे सामने आ सकते हैं। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में पेपर वर्क पर अधिक ध्यान दें। जरा सी सावधानी आपको किसी बहुत बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों से बॉस व अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं
लव- विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। कोई भी मसला आपस में बैठकर सुलझाने पर समस्या का हल आसानी से निकलेगा।
स्वास्थ्य – सिर दर्द और ब्लड प्रेशर के बढ़ने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। उमस भरे वातावरण से अपने आप को बचाएं।
भाग्यशाली रंग: बसन्ती, भाग्यशाली अंक: 8

Advertisement

0

Related posts

हर हाल में दोस्त ही दोस्त के काम आता है, सचिन तेंदुलकर-विनोद कांबली, संजय दत्त-राजकुमार हिरानी और किरण मजूमदार से इसे समझें

News Blast

मजबूत हड्डियों के लिए सुबह धूप में बैठें, दूध से बनी चीजें और हरी सब्जियां खाएं; एक घंटे फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें

News Blast

शरद पूर्णिमा पर गुजरात के शामला जी में होती है श्रीकृष्ण की विशेष पूजा, करीब 900 साल पुराना है ये मंदिर

News Blast

टिप्पणी दें