May 2, 2024 : 10:10 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एलओसी पर पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, भारत ने जवाबी कार्रवाई में उसके सूबेदार समेत 2 जवान ढेर किए

  • एलओसी पर निकिआल सेक्टर में राखचिकरी, देवास और बगसार में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा
  • 3 जुलाई को राखचिकरी में ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी पोस्टों पर जवाबी फायरिंग की थी, उसके 2 जवान मारे गए थे

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 11:15 PM IST

श्रीनगर. पाकिस्तानी फौजों ने रविवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक, निकिआल सेक्टर में राखचिकरी, देवास और बगसार में पाकिस्तानी फौजों ने सीजफायर तोड़ा। भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सूबेदार समेत 2 सैनिक ढेर हो गए। राखचिकरी में ही 3 जुलाई को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान भी भारत ने उसके 2 सैनिकों को ढेर कर दिया था।

दो दिन पहले ही ढेर किए थे दो पाक सैनिक
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन करने पर भारत ने पाकिस्तान के राख चिकरी एरिया की पोस्टों को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में 10 बलूच रेजीमेंट के दो सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। इस दौरान पाकिस्तान के कई बंकर भी तबाह हो गए थे।

सीजफायर में हमारे भी जवान शहीद हुए
15 जून को एलओसी पर पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में भारत का का एक जवान शहीद हो गया था। पुंछ और राजौरी में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से जून में तीन जवानों की शहादत हुई थी। पांच दिन पहले 10 जूून को राजौरी सेक्टर में नायक गुरुचरण सिंह ऐसे ही हमले में शहीद हुए थे।

इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2000 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे गए।

2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन

  • जनवरी-367
  • फरवरी-366
  • मार्च-411
  • अप्रैल-387 
  • मई-382 
  • जून-114 

यह भी पढ़ें

1. पाकिस्तान ने जनवरी से जून तक 2 हजार 27 बार सीजफायर तोड़ा, सुरक्षाबलों ने घाटी में 100 आतंकी ढेर किए

Related posts

महाराष्ट्र इकलौता राज्य जहां कोरोना के 1 लाख मामले, इनमें से आधे से ज्यादा केस मुंबई में; देश में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

News Blast

अब तक हुए 12 में से 7 टूर्नामेंट मुंबई और चेन्नई के नाम रहे; दिल्ली इकलौती टीम, जो एक भी बार फाइनल तक नहीं पहुंच सकी

News Blast

लॉकडाउन के चलते जालंधर के युवक से शादी नहीं हो पा रही, पड़ोसी ताने मारते हैं, वीजा दिला दीजिए

News Blast

टिप्पणी दें