May 3, 2024 : 7:19 PM
Breaking News
MP UP ,CG

एक दिन में मिले रिकार्ड 53 पॉजिटिव केस, इनमें 27 महिलाएं और दो साल की बच्ची भी शामिल

  • 10 मरीज नए, बाकी पूर्व में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से हुए बीमार
  • 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, शनिवार को 80,421 घरों का हुआ सर्वे, 547 संदिग्ध मरीज मिले

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 11:57 AM IST

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 53 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। अभी तक जिले में इतने एक साथ मरीज नहीं बढ़े थे। इससे पहले 26 जून को 45 नए मरीज मिले थे। नए मरीजों में 27 महिलाएं शामिल हैं। जबकि, 26 पुरुष हैं। 

मुरलीपुर गांव में 11 मरीज मिले

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि, गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर गांव में 11 मरीज एक साथ कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां पूर्व में मिले मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। हस्तिनापुर में एक दो साल की बच्ची और तीन साल के बच्चे के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजि​टिव आयी है। 53 कोरोना मरीजों में 10 मरीज नए हैं, जबकि अन्य पूर्व में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क से हैं। जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमित​ मरीजों की संख्या बढ़कर 1116 हो गई है। शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल में भर्ती 22 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।

घर-घर जाकर किया सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान करने के लिए सर्वे कर रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की 1359 टीमों ने 80,421 घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान 547 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले। सर्वे और एंटीजन किट से जांच किए जाने पर मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय से मरीजों का पता चलने पर मृत्युदर में कमी आएगी। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है सर्वे अभियान के दौरान टीम को मुश्किलों को भी सामना करना पड़ रहा है। सर्वे के दौरान कुछ लोग टीम को जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। इस सर्वे अभियान में शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी जोड़ा गया है। 

Related posts

दो साल पुराना फॉर्मूला अपनाएगा विपक्ष या एकला चलो की नीति पर रहेगा कायम; मगर एक सवाल अहम- बिना गठबंधन भाजपा को मात दे पाएंगे

News Blast

मोदी कैबिनेट में UP का सत्ता समीकरण:मोदी की टीम में उत्तर प्रदेश से 7 नए चेहरे; अब कुल 16 केंद्रीय मंत्री, टारगेट राज्य में सियासी-जातीय समीकरण साधना

News Blast

इंदौर में बच्चाें का होगा सीरो सर्वे:इंदौर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों में जांचेंगे एंटीबॉडी, 40 टीमें लेंगी सैंपल

News Blast

टिप्पणी दें