April 28, 2024 : 1:47 PM
Breaking News
खेल

टोक्यो के 51.7% लोग अगले साल होने वाले ओलिंपिक के विरोध में, कहा- कोरोनावायरस की वजह से गेम्स टाल दिए जाएं तो बेहतर

  • जापान के क्योडो न्यूज और टोक्यो एमएक्स टेलीविजन का सर्वे
  • टोक्यो के 51.7% लोग आयोजन का विरोध कर रहे हैं

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 07:50 AM IST

टोक्यो. टोक्यो के आधे से ज्यादा लोग नहीं चाहते कि अगले साल ओलिंपिक हों। एक सर्वे के अनुसार, कोरोनावायरस के कारण टोक्यो के लोग चाहते हैं कि 2021 में होने वाले गेम्स या तो टाल दिए जाएं या फिर कैंसिल कर दिए जाएं। जापान के क्योडो न्यूज और टोक्यो एमएक्स टेलीविजन ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के आयोजन को लेकर 26 से 28 जून तक सर्वे किया। सर्वे के अनुसार, टोक्यो के 51.7% लोग आयोजन का विरोध कर रहे हैं। इतने लोग चाहते हैं कि गेम्स पोस्टपोन या कैंसिल हो जाएं। जबकि 46.3% लोग ओलिंपिक होते देखना चाहते हैं।

ओलिंपिक पर जापान में हुए सर्वे में लोगों की राय इस प्रकार थी।

क्या कहता है सर्वे

46.3% : लोग ओलिंपिक होते देखना चाहते हैं
51.7% : लोग नहीं चाहते आयोजन हो
2% : लोग इस मामले में कोई राय नहीं देना चाहते

27.7% लोगों का मानना कि गेम्स कैंसिल हो जाएं
51.7% में से 27.7% लोग चाहते हैं कि गेम्स कैंसिल हो जाएं। 24% लोग चाहते हैं कि ओलिंपिक को फिर स्थगित कर दिया जाए। ओलिंपिक मार्च में अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिए गए थे। गेम्स 23 जुलाई से होने हैं।

टोक्यो ओलिंपिक पर आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. टोक्यो बोर्ड ने इंटरनेशनल कमेटी से कहा- ओलिंपिक रद्द होने से भारी नुकसान होगा, एक बार और टालने का विकल्प हो
2. टोक्यो ओलिंपिक 1 साल टला; 124 साल के इतिहास में यह गेम्स 3 बार रद्द हुए और पहली बार टले

Related posts

न्यूजीलैंड के पूर्व ओलिंपियन डोनाल्डसन केकेआर के कंडीशनिंग कोच बने, खिलाड़ियों को क्वारैंटाइन में फिट रखने के लिए बेडरूम वर्कआउट के टिप्स दिए

News Blast

IPL पर भास्कर पोल: 55% फैन्स मानते हैं कि सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड इस सीजन में भी नहीं टूटेगा; 2018 में राहुल ने 14 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी

Admin

वनडे में 3 दोहरे शतक लगा चुके रोहित ने कहा- मेरे पास टी-20 में 200 रन बनाने का अच्छा मौका था

News Blast

टिप्पणी दें